Muzaffarnagar News- Latest from सिटी
होली पर्व केा लेकर किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी पर्व होली के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थानाक्षेत्र कोतवाली नगर में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आगामी पर्व होली को सकुशल सम्पन्न कराने, जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र कोतवाली नगर अन्तर्गत प्रमुख चैराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। साथ ही महोदय द्वारा होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बबलू सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रमणशील रहने, बाजारों व भीड-भाड वाले स्थानों पर नियमित गस्त करने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग करने, जनपद में सामप्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/हुडदंग करने वालों पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर सभी को त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने व अफवाह की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी।
स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मना रंगोत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज होली का पावन पर्व श्रंगोत्सवश् के रूप में बेहद उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति के रंगों और आपसी एकता की अनूठी मिसाल पेश की। उत्सव का शुभारंभ प्राथमिक अनुभाग के छोटे-छोटे विद्यार्थियों के साथ किया गया। नन्हे बच्चों ने मर्यादा और अनुशासन का पालन करते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के चेहरों पर झलकी मुस्कान ने पूरे परिसर को जीवंत कर दिया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर फूलों और गुलाल की होली खेली, जिससे सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का संदेश जन-जन तक पहुँचा। रंगोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर मधुर संगीत की सुरलहरियों और रंगों की मनोहर छटा से गुंजायमान रहा। उत्सव की गरिमा को बढ़ाते हुए पारंपरिक व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया था। उपस्थित सभी लोगों ने गुजिया, गोलगप्पे, दही-वड़ा और शीतल पेय जैसे स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सादगी और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्योहार केवल रंगों का खेल नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, अटूट एकता और हमारी समृद्ध भारतीय सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का माध्यम है।उन्होंने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को सुरक्षित, ईको-फ्रेंडली और मर्यादित ढंग से होली मनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी। हर्ष और उल्लास के बीच यह रंगोत्सव अपनी अमिट छाप छोड़ते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रालोद की मासिक मीटिंग आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरकुलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर पहली मासिक मीटिंग में बोलते हुए पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि हम सरकार के सहयोगी दल हैं किसी भी कीमत पर अपने-अपने क्षेत्र के लोगों का उत्पीड़न हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि नए जिला अध्यक्ष को बने अभी कुछ ही समय हुआ है लेकिन वह पार्टी को जोड़ने के काम में तेजी से लगे हुए हैं। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि उनके हाथों को मजबूत करें। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रोफेशनल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष योगेंद्र कंाबोज एडवोकेट ने कहा कि लोगों की समस्याएं हल कराना पार्टी के कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें चाहिए कि हम किसी पर कटाक्ष ना करके अपनी रचनात्मक सोच के साथ पार्टी को आगे बढ़ाये क्योंकि प्रधानी और जिला पंचायत के चुनाव सिर पर हैं। इसलिए अपने-अपने वार्डों की तरफ ध्यान देकर पार्टी और संगठन के लिए मजबूती बनाने का काम करें। इस अवसर पर बोलते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि उनके कार्यभार संभालने के बाद की यह पहली मासिक मीटिंग है जो होली मिलन के साथ हो रही है। इससे पहले मासिक मीटिंग में अनेक सुझाव आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह गांवों में गुटबाजी से बचे लेकिन किसी के साथ अत्याचार हो रहा हो या कोई आदमी सरकारी उत्पीड़न का शिकार हो तो रहा हो उसके लिए आवश्यक आवाज़ उठाएं। इसके लिए वे जनप्रतिनिधियों के साथ न जाकर पार्टी कार्यालय पर आए और पार्टी के पदाधिकारियों को सूचित करें। उनकी पूरी-पूरी मदद की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप मलिक, प्रदेश महासचिव उमादत शर्मा, गढ़ी प्रधान कल्लू, पंकज राठी, कृष्ण पाल राठी, प्रभात तोमर रालोद मंडल अध्यक्ष, संजीव कंबोज, गुड्डू प्रधान उर्फ पिन्टू, धर्मेंद्र तोमर, नितेश चैधरी, विकास, वसीम, राजेंद्र फौजी, मनप्रीत शेरावत, धर्मवीर बालियान पूर्व मंत्री, अजीत राठी, धर्मेंद्र राठी, केपी मलिक, मास्टर राजपाल, विजेंद्र, सतपाल, ऋषिपाल गोयला, सुधीर भारती, अशोक बालियान, मास्टर राजपाल, अजीत राठी वरिष्ठ नेता आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया और कहा कि यह काम करने का सबसे अच्छा समय है। सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो जाए जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को शानदार विजय हासिल हो सके। मासिक मीटिंग के उपरांत नव नियुक्त जिला अध्यक्ष संजय राठी के नेतृत्व में सभी ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
टिहरी फाल्कन्स की दमदार जीत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर प्रीमियर लींग-2 के मैच-12 में सीसीएस स्पोट्र्स स्टेडियम, मुजफ्फरनगर में टिहरी फाल्कन्स और देवभूमि रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में टिहरी फाल्कन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 रन से जीत दर्ज की। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अक्षु बजवा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टिहरी फाल्कन्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 183 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम चैधरी ने 32 गेंदों में 48 रन की तेज पारी खेली। सार्थक चची ने 39 रन, जबकि अक्षु बजवा ने 39 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। निचले क्रम में अजय कश्यप ने नाबाद 4 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। देवभूमि रॉयल्स की ओर से निगम चैधरी और आयुष कुमार ने अहम विकेट लिए। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवभूमि रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रिंस पंवार ने 57 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया। हर्ष भाटी ने 27 और निगम चैधरी ने नाबाद 18 रन बनाए, लेकिन टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन ही बना सकी। टिहरी फाल्कन्स की ओर से अजय कश्यप और सार्थक चची ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी, जबकि अक्षु बजवा ने कसी हुई गेंदबाजी कर महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस जीत के साथ टिहरी फाल्कन्स ने लीग तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अक्षु बाजवा रहे अजय जैन सीए और जॉइंट सेक्रेटरी एमसीए और आज के फाइटर ऑफ़ द मैच प्रिंस पवार रहे यह पुरस्कार उन्हें इन्द्रा माथुर उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा दिया गया। आज मैच का आनंद लेने के लिए चेयरमैन एम सी ए भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, जॉइंट सचिव ओमदेव सिंह, रोहित, विकास राठी, कुशल पाल सिंह सहित टिहरी सें वैभव गोयल, मयंक बिंदल, देवभूमि के सुमित रोहल,डॉ हेमंत, पूर्व सुरक्षा निदेशक संसद पुष्पेंद्र वर्मा, संजय शर्मा, रोहन त्यागी आदि उपस्थित रहे।
चोरी की घटना का खुलासाः कैमरा व गिम्बल सेट चोरी करने वाले दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा कैमरा व गिम्बल सैट चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 चोर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया कैमरा व गिम्बल सैट आदि बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी को वादी श्री सन्दीप गुप्ता निवासी एच-65, सेकेंड फ्लोर, गौतम नगर, दिल्ली द्वारा थाना नई मण्डी पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वह “कैमोरेन्ट” नामक कैमरा रेंटल फर्म का संचालन करते हैं। 12 फरवरी को विवेक शर्मा नामक व्यक्ति से कैमरा रेंट पर लेने के संबंध में व्हाट्सएप के माध्यम से वार्ता हुई। 13 फरवरी को वादी का असिस्टेंट रोहन, उक्त व्यक्ति द्वारा बताई गई लोकेशन नोएडा सेक्टर-62 पर कैमरा, गिम्बल सेट व अन्य उपकरण लेकर पहुंचा। वहां उक्त व्यक्ति के साथ दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। उन्होंने लोकेशन बदलने का बहाना बनाकर वादी के असिस्टेंट रोहन को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बाद में जानसठ फ्लाईओवर के पास जब रोहन टॉयलेट करने के लिए वाहन से नीचे उतरा, तो तीनों व्यक्ति कैमरा व समस्त उपकरण लेकर मौके से फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0 82/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। आज दिनांक 01.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को भोपा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया कैमरा, गिम्बल सेट व अन्य सामान बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त विपिन पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी खेडा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर हाल पता बरौला जनपद गौतमबुद्धनगर, सनी पुत्र सतपाल निवासी खुर्रमपुर थाना मुरादनगर, गाजियाबाद, हिमांशू पुत्र देवेन्द्र निवासी मौहल्ला बिचपटा कस्बा व थाना मुरादनगर, गाजियाबाद । पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम तीनो वीडियोग्राफी का काम करते हैं। 12 फरवरी को हमने कैमोरेन्ट कम्पनी से ऑनलाइन कैमरा किराए पर बुक किया था जिसको कम्पनी के एक व्यक्ति के साथ हम तीनो दिनांक 13.02.2026 को सेक्टर – 62 नोएडा से लेकर आये थे तथा मुजफ्फरनगर आकर हमारे मन मे लालच आ गया और जब वह व्यक्ति टॉयलेट करने गाडी से उतरा तो हमने उसका कैमरा व गिम्बल सैट का बैग लेकर चले गये थे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में. प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. संदीप सिंह धारीवाल, शुभम चैहान, वीरपला सिंह, का. पंकज शर्मा, रोहित कुमार, मुनेश कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे।
आत्महत्या के लिए उकसाने वाले चार दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेडिकल कालिज बेगराजपुर मे एक्स-रे टैक्निशयन कर्मी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 04 कर्मचारियो को थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मंसूरपुर आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी को मेडिकल कालिज बेगराजपुर मे एक्स-रे विभाग में तैनात एक्स-रे टैक्निशयन कर्मी रामकुमार पुत्र निर्भान सिंह निवासी नौरोजपुर थाना कुठौन्द जिला जालौन को मेडिकल कालिज के अन्य कर्मचारियो द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने पर टैक्निशयन कर्मी रामकुमार द्वारा आत्महत्या कर लेने की घटना कारित की गई। जिसके सम्बन्ध मे थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 36/2026 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना मंसूरपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा वांछित 04 अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर हाईवे 58 मेडिकल कॉलेज के पास जियो पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार वाछिंत राहुल त्यागी पुत्र पीताम्बर त्यागी निवासी अम्बेहठा शेखा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर, कालू राम पुत्र बलजोर सिंह निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना मंसूरपुर, सीमा पुत्री बलवीर सिंह निवासी हनुमानपुरी कालोनी रामलीला टिल्ला थाना कोतवाली नगर, दीपशिखा पत्नि उपदेश कुमार निवासी पुरबालियान थाना मंसूरपुर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 आनन्द देव मिश्र, निरी0 (अपराध) अजय कुमार, म0उ0नि0 प्रिंयका, हे0का0 राजीव भारद्वाज, सुहैल खाँ, म0का0 मोनिका थाना मंसूरपुर शामिल रहे।
होली के रंगों में सराबोर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा नगर की हृदय स्थली शिव चैक के निकट स्थित तुलसी पार्क में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह तथा सह-संयोजक जिलाध्यक्ष सराफा एसोसिएशन पवन वर्मा रहे। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और अंकुर दुआ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विजय गोयल, संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा, मुख्य संयोजक सतपाल मान, सुनील तायल, शलभ गुप्ता, मनोज सैनी, विक्की चावला, राजकुमार कालरा एवं सुरेन्द्र मित्तल सहित अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं। समारोह के दौरान अतिथियों, व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने होली गीतों और हास्य-चुटकुलों के माध्यम से सभी को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दीं। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होली के भजन एवं गीतों पर मनमोहक नृत्य ने वातावरण को रंगमय बना दिया। जिला युवाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल एवं जिला युवा कोषाध्यक्ष हर्षद राठी ने अतिथियों और व्यापारियों का स्वागत करते हुए रंग-गुलाल लगाया तथा पुष्पवर्षा कर फूलों की होली खेली। समाजसेवी हरिओम शर्मा एवं शिशु कांत गर्ग ने कविता पाठ के माध्यम से समां बांधते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह सौहार्द, एकता और भाईचारे के रंगों से सराबोर रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा होली उत्सव का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेरठ रोड स्थित होटल किंग्स विला रिसॉर्ट में हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में आईआईए सदस्य बड़ी संख्या में अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईए डिवीजन सेक्रेटरी पवन कुमार गोयल, चैप्टर चेयरमैन अमित जैन, सचिव राहुल मित्तल, पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, मनोज अरोरा, शरद जैन, कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, वाइस चेयरमैन दीपक सिंघल, आईवाईसी कैप्टन अनमोल अग्रवाल तथा संजीव मित्तल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। चैप्टर चेयरमैन अमित जैन ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन उद्योगों की उन्नति के साथ-साथ सामाजिक समरसता, पारस्परिक सहयोग और पारिवारिक एकता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम हैं। पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर द्वारा प्रस्तुत होली गीत ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया और उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्मिता जैन के संचालन में तंबोला खेल का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही। विजेताओं को आकर्षक उपहार एवं सरप्राइज भेंट प्रदान किए गए। आईआईए स्किल डेवलपमेंट समिति के चेयरमैन अश्विनी खंडेलवाल के संयोजन में एक हास्य नाटक का मंचन भी किया गया। इस नाटक में सचिव राहुल मित्तल, वाइस चेयरमैन दीपक सिंघल, संयुक्त सचिव समर्थ जैन, राज शाह, अनमोल अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष नमन जैन, स्पर्श अग्रवाल, सीए अतुल अग्रवाल तथा ध्रुव गोयल ने प्रभावशाली अभिनय से उपस्थित सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति पर पंकज अग्रवाल, पवन कुमार गोयल, गौरव स्वरूप, मनीष भाटिया, अनुज स्वरूप बंसल, अमित चैधरी, आकाश बंसल एवं सुमित रोहल द्वारा कलाकारों को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पधारे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने आईआईए सदस्य परिवारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की गतिविधियों की सराहना की तथा उद्योग समुदाय की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के अंत में आईआईए चेयरमैन अमित जैन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन अशोक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग, विशेष सचिव अमन गुप्ता, संयुक्त सचिव उमेश गोयल, अनमोल गर्ग, प्रवीण गोयल, संजीव मित्तल, शमित अग्रवाल, अरविंद मित्तल, अंकुर गर्ग, मनीष जैन, कपिल मित्तल, राजेश मित्तल, अनुज कुच्छल, नईम चांद, डॉ. यशपाल सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल, मुकुल गोयल, प्रमोद अरोरा, अजय अरोरा, सीए राजीव सिंघल, प्रशांत अग्रवाल, राकेश ढींगरा, अरविंद गुप्ता, आकाश गुप्ता, नवनीत गोयल (अधिवक्ता), गिरीश अरोरा, राहुल अग्रवाल, राहुल सिंघल (सीए), एफ.सी. मोगा, तुषार जैन, विवेक मित्तल, राजकुमार कपूर, अमित सिंघल, हिमांशु गर्ग, मोहित गर्ग, प्रमोद शर्मा, ललित अग्रवाल, पंकज मित्तल, अश्वनी मित्तल, सचिन शर्मा, डॉ. प्रवेश कुमार, विराट शर्मा, विशाल आर्य, साइबर क्राइम शाखा के थाना प्रभारी सुल्तान सिंह तथा निरीक्षक गौरव चैहान सहित भारी संख्या में सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।
योग कक्षा में मना होली मिलन समारोह
मुजफ्फरनगर। एस डी मार्केट में भारतीय योग संस्थान की योग क्लास में होली मिलन का कार्यक्रम उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया चंदन और फूलों की होली खेली गई जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम शर्मा पूर्व वार्ड सदस्य नगर पालिका एवं एस डी मार्केट एसोसिएशन प्रधान श्री अनिल कुमार नामदेव जी रहे जिनका सम्मान श्रीमती रेखा शर्मा जी शशि जैन बहन जी एवं जिला प्रधान श्री सुभाष चंद्र गुप्ता श्री ज्ञानचंद अरोड़ा जी द्वारा किया गया श्री राकेश शर्मा पूर्व पंचायत प्रशासनिक अधिकारी का भी जिला प्रधान सुभाष गुप्ता एवं केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा द्वारा पगड़ी पह ना कर सम्मान किया गया आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक श्री आरके गर्ग साहब द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा द्वारा बहुत सुंदर ढंग से किया गया हंसी मजाक एवं होली के गीतों का कार्यक्रम चल ता रहा
होली मिलन समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रंग व हर्षोल्लास के त्यौहार होली को लेकर लोगों मे अच्छा-खासा उत्साह बना हुआ है। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा राजनीतिक दलों के कार्यालय एवं जनप्रतिनिधियो द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल की और से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे पहंुचे अतिथियो ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह त्यौहार हंसी-खुशी व हर्षोल्लास से जुडा है। हम सभी को इस त्यौहार को मिलजुल कर उत्साह पूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। त्यौहार भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं। जो हमे आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश देते हैं। कार्यक्रम मे सभी एक ने दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई दी तथा फूलो की वर्षा की। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल, भाजपा नेता राजू अहलावत आदि मौजूद रहे।
3 रन से दर्ज की क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने रोमांचक जीत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर प्रीमियर लींग-2 के मैच-10 में बुधवार को सीसीएस स्पोट्र्स स्टेडियम में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस और बिंदल स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मुकाबले में दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। अंत तक चले संघर्ष में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने बिंदल स्ट्राइकर्स को 3 रन से हराकर शानदार जीत अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए। टीम की ओर से शोएब सिद्दीकी ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। सार्थक सिंह ने 19 और कुशल यादव ने 13 रन का योगदान दिया। बिंदल स्ट्राइकर्स की ओर से प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि शौर्य सैलार ने 2 विकेट हासिल किए। 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिंदल स्ट्राइकर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम में अक्षय त्यागी ने 44 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। शिव पंवार ने 30 रन जोड़े। इसके बावजूद टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन ही बना सकी और जीत से 3 रन दूर रह गई। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की ओर से दीपक राणा और नफीस कुरैशी ने 2-2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
शानदार प्रदर्शन के लिए शोएब सिद्दीकी को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मुकाबले के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अंतिम ओवर तक चले इस मैच ने टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बना दिया है।
सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल-माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई। उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की गयी। महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। विदाई समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के नाम व नियुक्ति स्थल-उ0नि0ना0पु0 सतीश चन्द शर्मा थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति), उ0नि0ना0पु0 हरेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।(अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति), उ0नि0ना0पु0 चरन सिंह थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।(अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति), उ0नि0ना0पु0 राकेश कुमार थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।(अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)
समाधान दिवस में सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा थाना कोतवाली नगर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान प्र0नि0 कोतवाली नगर सत्यनारायण प्रजापत सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर रंगोत्सव 2026 के अंतर्गत भव्य कला प्रदर्शनी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के ललित कला (बीएफए) विभाग द्वारा रंगोत्सव 2026 ’ के अंतर्गत एक भव्य कला प्रदर्शनी एवं होली उत्सव का आयोजन किया गया। यह विशेष प्रदर्शनी देश के महान मूर्तिकार एवं पद्म भूषण से सम्मानित अमर शिल्पी डॉ. राम वी. सुतार की स्मृति को समर्पित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रख्यात कलाकार एवं लेखक डॉ. आर. ए. अग्रवाल (डी. लिट.) पूर्व विभागाध्यक्ष, मेरठ कॉलेज, मेरठ द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. महावीर सिंह (सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष, डी.ए.वी. कॉलेज) एवं मैनेजमेन्ट कमेटी के सदस्य ध्रुव कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
मुख्य अतिथि डॉ. आर. ए. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद में कला के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। यदि युवाओं को उचित मार्गदर्शन और मंच प्रदान किया जाए, तो वे न केवल जनपद बल्कि प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि इन रचनाओं में मौलिकता, सृजनात्मकता और समसामयिक विषयों की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। मुख्य अतिथि के पश्चात विशिष्ट अतिथि डॉ. महावीर सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कला केवल रंगों और रेखाओं का संयोजन नहीं है, बल्कि यह समाज का दर्पण है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा कलाकारों को परंपरा और आधुनिकता के संतुलन के साथ अपनी रचनात्मक पहचान विकसित करनी चाहिए । कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि कला किसी भी समाज की आत्मा होती है। कला न केवल सौंदर्यबोध को विकसित करती है, बल्कि समाज में सकारात्मक चिंतन एवं संवेदनशीलता को भी प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि डॉ. राम वी. सुतार जैसे महान शिल्पकारों ने भारतीय कला को वैश्विक पहचान दिलाई है और उनके जीवन से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस प्रदर्शनी में मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर एवं मेरठ जनपद के कलाकारों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की। बीएफए विभागाध्यक्ष एवं समन्वयक के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पेंटिंग, स्केचिंग, ड्राइंग, इंस्टॉलेशन आर्ट एवं होली विषयक रचनात्मक काड्र्स प्रस्तुत किए। विशेष रूप से होली के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए रंगों की विविधता और सामाजिक समरसता को दर्शाती अनेक कलाकृतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में एक विशेष इंस्टॉलेशन कला भी प्रस्तुत की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। इस कलाकृति ने उपस्थित दर्शकों को गहन चिंतन के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से क्राइम सिटी जैसी नकारात्मक छवि को कलर सिटी में बदलने का संदेश दिया और जनपद को कला नगरी के रूप में स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया ।
प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया । प्रतियोगिता के परिणाम निम्नलिखित रहे, प्रथम पुरस्कारः महिमा देवी (चतुर्थ सेमेस्टर), द्वितीय पुरस्काररू अफीफा मलिक (षष्ठ सेमेस्टर), तृतीय पुरस्काररू मानसी सैनी (द्वितीय सेमेस्टर), सांत्वना पुरस्कार प्राची (द्वितीय सेमेस्टर) एवं पारस (द्वितीय सेमेस्टर) सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। विभाग के प्राध्यापकों एवं संयोजकों ने बताया कि यह प्रदर्शनी भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, जिससे जनपद के कलाकारों को एक सशक्त मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि कला समाज को जोड़ने का माध्यम है और रंगोत्सव 2026 इसी उद्देश्य को साकार करने का एक प्रयास है। प्रदर्शनी में विभाग की ओर से कुमार वैभव, कुलदीप सैनी, प्राची गर्ग, अन्नया शुक्ला, दानिया अंसारी, ज्योति कश्यप, प्रियंका एवं अंजलि सैनी के चित्रों ने अपने सशक्त प्रयासों से कला का स्तर ऊँचा किया है। इससे समाज की सकारात्मक सोच भी विकसित होगी। अनमोल, सुमित, अनुज, बादल, अपर्णा, चाँदनी, गरिमा, राधिका, मानसी, प्राची, पारस, आफिया, पूजा, ज्ञीनीप, मोहित, फरेहा, सना, नाज, अधीरा आदि के कार्यों को भी प्रदर्शनी में सजाया गया, जिनकी दर्शकों द्वारा सराहना की गई। ये प्रदर्शनी होली के पावन अवसर पर लगाई गई। इस अवसर पर भ्वसप से प्रेरित सुंदर कई कृतियाँ बनाई गईं। कुछ बंतक तो बहुत ही अच्छे बनाए गए। कुल मिलाकर यह प्रदर्शनी आने वाले समय में जनपद के कलाकारों को प्रेरणा देती रहेगी। कुलदीप कुमार के निर्देशन में एक लाइव इंस्टॉलेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें एक पहलू के रूप को दर्शाया गया। जगह-जगह इसे विभिन्न रूपों में दर्शाया गया, जिससे सामाजिक संदेश प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। समापन समारोह में उपस्थित जनसमूह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया। इस प्रकार एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में आयोजित ष्रंगोत्सव 2026ष् कला, संस्कृ ति और सृजनात्मकता का एक अनुपम संगम सिद्ध हुआ, जिसने न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया बल्कि जनपद में कला के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को भी प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम में बी०बी०ए०/ बी०सी०ए०/ बी०एस०सी० (सी०एस० ) विभाग से शैक्षिका एवं गैर- शैक्षिक स्टॉफ उपस्थित रहे।
छापेमारी से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आम जनमानस को शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खतौली क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए खाद्य प्रतिष्ठानो की जांच की गयी। आम जनमानस को शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय, मुजफ्फरनगर के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-सस , मुजफ्फरनगर, श्रीमती अर्चना धीरान के नेतृत्व में होली पर्व अभियान के अंतर्गत गत दिवस खतौली क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए कई खाद्य प्रतिष्ठानों खाद्य पदार्थ -बूंदी का लड्डू एवं गुलबर्ग स्वीट्स एंड नमकीन, चैपला, खतौली, मुजफ्फरनगर से खाद्य पदार्थ- चमचम के एक -एक ,कुल 03 विधिक नमूने नियमानुसार संग्रहित किये गये एवं अस्वथकर परिस्थिति में भंडारण व संदेहास्पद अखाद्य रंग के प्रयोग के कारण लगभग 30 किलोग्राम खाद्य पदार्थ- चमचम , अनुमानित मूल्य लगभग 7500/-नियमानुसार विनष्ट कराया गया साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को साफ़- सफाई रखने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गये। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सुनील कुमार एवं श्रीमती पूनम कुमारी सम्मिलित रहे।
पुलिस मार्डन स्कूल का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस मॉर्डन स्कूल का किया गया निरीक्षण, निर्माणाधीन भवन का जायजा लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा पुलिस मॉर्डन स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंध एवं छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया गया कि छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर महोदया द्वारा विद्यालय में निर्माणाधीन नवीन भवन का भी निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं सुरक्षा मानकों का बारीकी से परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने तथा निर्माण में गुणवत्ता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्या पुलिस मार्डन स्कूल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
ताराचंद वेदिक पुत्री डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविकाओं द्वारा डिजिटल साक्षरता पर रैली व जागरूकता अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर की ओर से गांव बहादुरपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पंचम दिवस में आज गांव बहादुरपुर में स्वयंसेविकाओं ने प्रतिदिन की भांति सर्वप्रथम उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण की सफाई की। तत्पश्चात सभी स्वयंसेविकाओं ने एनएसएस लक्ष्य गीत गाया । पंचम दिवस के एनएसएस शिविर कार्यक्रम का विषय डिजिटल साक्षरता एवं डिजिटल भारत रहा। जिसके अंतर्गत स्वयं सेविकाओं ने गांव बहादुरपुर में घर-घर जाकर डिजिटल धोखाधड़ी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ग्रामीण महिलाओं को दी। साथ ही ऐसी आत्मनिर्भर महिलाएं जो स्व रोजगार अपना रही है वह डिजिटल पेमेंट के जरिए पैसों का लेनदेन करती है, डिजिटल पेमेंट को लेकर गांव की महिलाओं एवं पुरुषों में जागरूकता देखी गई । तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं ने गांव में रैली निकाल कर रैली के माध्यम से ग्रामीणों को उत्साहित एवं जागरूक किया। स्वयं सेविकाओं ने रैली में श्भारत को साक्षर बनाना हैश् श्भारत को डिजिटल बनाना हैश् तथा श्भारत को आत्मनिर्भर बनाना हैश् जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया । एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका त्यागी ने स्वयं सेविकाओं को कंप्यूटर संबंधी जानकारी दी।आज के शिविर में साफ – सफाई की जिम्मेदारी सावित्रीबाई फुले टीम ने निभाई। भोजन बनाने की व्यवस्था झलकारी बाई टीम ने ली। शिविर के अन्य कार्यों की व्यवस्था रानी लक्ष्मीबाई टीम ने पूरी की।
एलईडी प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग एलईडी के माध्यम से शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीअन्न का प्रचार -प्रसार कर लोगों को जागरूक किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत श्श्री अन्नश् (बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, सावां आदि) को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों और आम जनमानस को पोषक तत्वों से भरपूर श्री अन्न की खेती और इसके लाभों के प्रति जागरूक करना है। एलईडी वैन के माध्यम से जन-जागरूकता योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रूप से तैयार एलईडी (स्म्क्) वैन का सहारा लिया जा रहा है। यह वैन उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जाकर श्री अन्न के महत्व पर आधारित लघु फिल्म,गीत,विज्ञापन और डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से जानकारी प्रदर्शित कर रही है।श्री अन्न का प्रचार प्रसार से लोगो में श्री अन्न की चर्चा जोरो से है। श्री अन्न को सुपर फूड भी कहा जाता है।स्वास्थ्य के नजरिए से ये कैल्शियम, आयरन, और फाइबर से भरपूर होते हैं। मधुमेह (क्पंइमजमे) और मोटापे जैसी बीमारियों से लड़ने में सहायक हैं।श्री अन्न की खेती में बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है और ये विपरीत जलवायु परिस्थितियों में भी उग सकते हैं।श्री अन्न के पैदावार में कम लागत आती ही क्योंकि श्री अन्न की उपज के लिए कम पानी,उर्वरक और कीटनाशक की आवश्यकता नहीं पड़ती।दुनिया भर में श्री अन्न की बढ़ती हुई मांग के कारण लाभ भी अधिक है।
कृषि विभाग द्वारा श्री अन्न की खेती करने वाले किसानों को कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं, जिनमें शामिल हैंरू मिलेट्स बीज मिनीकिट का निःशुल्क वितरण।
प्रसंस्करण (च्तवबमेेपदह) इकाइयों की स्थापना पर अनुदान।मोबाइल आउटलेट पर अनुदान, मिलेट्स स्टोर पर अनुदान और प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता,प्रेरणा कैंटीन पर अनुदान।
एलइडी प्रचार वाहन वाहन को मुजफ्फरनगर में शनिवार को प्रातः 11 बजे मुख्य विकास अधिकारी श्री कमल किशोर कंदारकर , एव उपकृषि निदेशक श्री प्रमोद सिरोही द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया । स्म्क् वाहन प्रसारण जनपद में विकास भवन, तहसील सदर परिसर, विकासखंड सदर परिसर स्थान पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहे प्रयासों को एलईडी से प्रसारित विभिन्न प्रकार के लोकगीतों चलचित्रों को देखकर पूरा आनंद लिया।।
मौ. वसीम बुढ़ाना रालोद छोड़कर आए समाजवादी पार्टी में
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । राष्ट्रीय लोकदल युवा के जिला महासचिव मौ० वसीम बुढ़ाना रालोद को अलविदा कहते हुए आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
समाजवादी पार्टी के चरथावल विधानसभा विधायक पंकज मलिक व समाजवादी युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर शोएब राणा के प्रयासों से समाजवादी पार्टी में शामिल हुए मौ० वसीम बुढ़ाना को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट ने सपा की सदस्यता दिलाते हुए स्वागत किया। सपा विधायक पंकज मलिक जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने सपा में अपने समर्थकों सहित शामिल हुए मौ० वसीम का समाजवादी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, पीडीए विरोधी मानसिकता से जनता में आक्रोश है तथा जनता 2027 में समाजवादी पार्टी की सत्ता लाने का मन बना चुकी है।2027 के समाजवादी पार्टी मिशन को मौ० वसीम व उनके सैकड़ों समर्थकों के सपा में आने से मजबूती मिलेगी।
रालोद छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए मौ० वसीम ने कहा कि रालोद के किसानों मजदूरों युवाओं की लड़ाई व उनके अधिकारों की बात छोड़कर भाजपा के साथ जाने से रालोद कार्यकर्ता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे है। आज जनता के हितों के लिए संघर्ष केवल समाजवादी पार्टी कर रही है इसलिए वह समाजवादी पार्टी की नीतियों सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, वरिष्ठ सपा नेता साजिद हसन, लोकेंद्र कुमार, फिरोज अख्तर, ओन मोहम्मद, मीर हसन, गगन मावी, अफजाल, बिल्लू राठी, राजू सैनी, इमरान, रहीस अहमद, परवेज सैफी, अंकुर सैनी, प्रवीण सैनी, इरशाद अहमद, मनशाद सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
होली मिलन समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। सर्व ब्राह्मण महासभा मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शरणदीप कौशिक (शिशु प्रधान) जी ने की एवं संचालन डॉक्टर संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री सर्व ब्राह्मण महासभा ने किया। इस अवसर पर श्री भगवान आश्रम,नरेश शर्मा, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, सुधीर शर्मा, राजीव शर्मा डीजीसी, अमित वत्स, के के शर्मा जी एवं डा संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री जी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को रंगारंग रूप देने में वेद प्रकाश शर्मा, सतपाल,सीमा गोस्वामी जी का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर समाज के नवनिर्वाचित अधिवक्ता कोषाध्यक्ष निशुकांत शर्मा जी व अमित भारद्वाज जी उपाध्यक्ष, जिला बार संघ मुजफ्फरनगर, लोकपाल नीरज शर्मा, डीजीसी राजीव शर्मा,एडीजीसी प्रदीप शर्मा, हरीश गौतम, लक्ष्मण शर्मा, अविनाश भारद्वाज, पंकज शर्मा जी ब्रह्मप्रकाश शर्मा, अमित वत्स,संजय गौतम, विशाल शर्मा जी को स्मृति चिन्ह देखर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रमोद शर्मा,अभिषेक,सुधीर शर्मा,पंकज शर्मा, सीमा गोस्वामी, संजय त्यागी, यतेंद्र त्यागी,डॉक्टर सत्यव्रत त्यागी,मोहित सोलंकी, शैंकी शर्मा, वैभव त्यागी, सभासद हिमांशु कौशिक,प्रवीण गौतम, रोहित कौशिक,महादेव शर्मा,अभिनव मुदगल,विशाल शर्मा, सुशील शर्मा, नरेश शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, हरिओम शर्मा, अभिषेक, सुमित शर्मा जी महादेव शर्मा, जी योगेश शर्मा, उमेश कौशिक, सत्येंद्र शर्मा, संजय मिश्रा जी पंकज मिश्रा, अरुण मिश्रा, हैप्पी शर्मा, योगेंद्र शर्मा, राकेश वत्स,बालकिशन शर्मा, इंदुभूषण शर्मा, बालकिशन शर्मा,रजनीश वशिष्ठ,रवि शर्मा,रमन शर्मा,अंकित शर्मा,वेदवती शर्मा, शालिनी शर्मा,नीरज गौतम, सीवी शर्मा, अंजू शर्मा,सुनीता शर्मा,अन्नू शर्मा,गुड्डन,मुस्कान,मानवी शर्मा,गोपाल शर्मा, विमल शर्मा, प्रदीप शर्मा, शिवम शर्मा जी आदि मौजूद रहे
दो दिवसीय स्पोर्टस मीट-2026 का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एसवीएम योगा एंड हैल्थ साइंस कालेज में दो दिवसीय स्पोर्टस मीट-2026 का शुभारम्भ किया गया। स्पोर्टस मीट-2026 का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथियों विपिन त्यागी (जिला पंचायत सदस्य) व अमित रावल (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। जिसके पश्चात् मशाल लेकर छात्र/छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया। आज प्रथम दिवस एथलेटिक्स 100 मी0., 200 मी0. व 400 रिले रेस का आयोजन किया गया जिसमें 100 मी0. महिलाओं में पूनम प्रथम स्थान व साक्षी द्वितीय स्थान पर रही, 100 मी0. पुरूषों की रेस में प्रथम स्थान सौरभ व द्वितीय मोहित पाल द्वारा प्राप्त किया। 200 मी0. पुरूष दौड में प्रथम स्थान सौरभ पंवार व द्वितीय स्थान अभिषेक द्वारा प्राप्त किया गया, 200 मी0. में छात्राओं में प्रथम स्थान पूनम, द्वितीय स्थान सोनाक्षी द्वारा प्राप्त किया गया। शाॅटपुट पुरूषों में अभिषेक प्रथम स्थान व देवांश यश द्वितीय स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता में बी0ए0, बी0एस0सी0 व बी0वाॅक0 की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें बी0वाॅक0 ने बी0ए0 को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद पुरूष वर्ग में सौरव पंवार ने प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान व पीयूष शर्मा तृतीय स्थान पर आर्यन रहे। महिला वर्ग में साक्षी ने प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान रितिका व तृतीय स्थान लक्ष्मी द्वारा प्राप्त किया गया। कबड्डी (पुरूष वर्ग) में प्रथम स्थान बी0वाॅक0 की टीम द्वारा प्राप्त किया गया। आज की प्रतियोगिता सफल रूप से सम्पन्न कराने में महाविद्यालय के समस्त स्टाॅफ का सहयोग रहा।
के.के. पब्लिक स्कूल होली मिलन समारोह में धूम
मुजफ्फरनगर। होली मिलन समारोह के तहत विद्यालय परिसर में भव्य आयोजन किया गया। खतौली के के.के. पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में होली मिलन समारोह, स्पोट्र्स डे और क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण का संयुक्त आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल ने उपस्थित अभिभावकों और विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने विद्यार्थियों को सादगीपूर्ण ढंग से तथा हर्बल गुलाल के प्रयोग के साथ होली मनाने के लिए प्रेरित किया। खतौली के.के. पब्लिक स्कूल होली मिलन समारोह के अंतर्गत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बेस्ट बैट्समैनरू आयुष, विश्व प्रताप, वंश, सुधांशु बेस्ट बॉलररू सूर्य, पल्लव, नक्श राणा, कार्तिक बेस्ट फील्डररू देव, अभिमन्यु, अश्विन, अक्ष बालिका वर्ग बेस्ट बैट्समैनरू यामिनी, अंशिका, अनुष्का बेस्ट बॉलररू आयुषी, अनुभवा, आरुषि बेस्ट फील्डररू परी, यशवी, रितिका स्पोट्र्स डे में पदक वितरण स्पोट्र्स डे के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सक्षम, मानवी, जससी, अरनव, छवि, विराट, अनमोल, इशिका, कुणाल, स्मृति, शिवा, दक्ष, नव्या, काव्य, कृतिका, हर्ष, उदय, लक्ष्य, अर्पित, देव, आरोही, गुनगुन, जीविका, आरती, निकुंज, जिया, अभिमन्यु, राघवेंद्र और आरव सहित कई विद्यार्थियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से बेटी विषय पर आधारित प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम निधि एवं स्वाति मैडम के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में डीडी आर्य, अंशु, मनोज, चंचल, पिंकी, साक्षी, विपिन, रामकुमार, सोमेश, अनुज और अनंत का विशेष योगदान रहा। साथ ही आयोजित क्राफ्ट एग्जीबिशन की भी अभिभावकों और आगंतुकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। खतौली के.के. पब्लिक स्कूल होली मिलन समारोह ने विद्यार्थियों में उत्साह, खेल भावना और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की।
02 मार्च 2026 दिन सोमवार को होली का पावन पर्व
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सिविल लाईन थाने के सामने प्रसिद्ध धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के संचालक पं0 विनय शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को होली का पावन पर्व है। 2 मार्च 2026 को फाल्गुनी पूर्णिमा सायं 5 बजकर 56 मिनट से प्रारम्भ हो रही है जो कि 3 मार्च 2026 को सायं 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। शास्त्रों मे उल्लेख है कि फाल्गुनी पूर्णिमा में ही होलिका दहन किया जाता है। लेकिन इस बार पूर्णिमा शुरू होते ही भद्रा लग जायेगी। 2 मार्च 2026 को भद्रा सायं 5 बजकर 56 मिनट से प्रारम्भ होकर 3 मार्च 2026 को प्रातः 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। भद्रा भगवान सूर्यदेव की पुत्री और शनिदेव की बहन है। भद्रा स्वभाव बहुत ही कड़क होता है। 2 मार्च 2026 को यदि होलिका पूजन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12ः24 के बीच किया जाए तो विशेष फलदायी रहेगा और 2 मार्च 2026 को होलिका दहन अ(र्रात्रि 12 बजकर 50 मिनट से 2 बजे के बीच भद्रापूच्छ काल में किया जाए तो अत्यन्त श्रेष्ठ एवं लाभदायक रहेगा। पितृशान्ति एवं सुख समृद्ध हेतु मनोकामना पूर्ति के लिए हर्षाेलास से भरा पावन पर्व होली एक धार्मिक एवं सामाजिक पर्व है। यह पर्व तांत्रिको के लिए भी विशेष पर्व है। भक्त प्रहलाद से तो इसका सम्बन्ध जोडा जाता है। लेकिन इस पर्व का काम दहन से भी विशेष सम्बन्ध है। क्यांकि भगवान शंकर ने इसी दिन कामदेव को भस्म किया था। इसी दिन मनु भगवान की भी पूजा की जाती है। होली उत्सव मनाने से पापो को नाश होता है और मनोकामना पूर्ण होती है। 4 मार्च 2026 को रंगो की होली खेली जायेगी।2 मार्च 2026 को अ(र्रात्रि 12ः 50 से 2 बजे के बीच भद्रापूंछ काल में होलिका दहन पं0 विनय शर्मा ने बताया कि खेतो में से नयी गेहॅूं की बाल लाकर होलिका अग्नि में उसे भुनकर उसके दाने बांटकर खाये जाते है इस अन्न को होला कहते है। जलती होली की परिक्रमा करने से हमारे शश्ररीर में कम से कम 140 फॉरेनहाइट गर्मी प्रविष्ट हो जाती है और शरीर की उस गर्मी से शरीर रोग उत्पन्न करने वाले जीवाणु नष्ट हो जाते है। फाल्गुनी पूर्णिमा वाले दिन डिंडौले मे झूलते हु ए भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन से बैंकुठलोक की प्राप्ति होती है। पं0 विनय शर्मा ने बताया कि पितृ शान्ति, अनेकों रोग- शोक, टोने- टोटको के निवारण के लिए बाजार से एक सूखा खाने वाला तेल वाला गोला लाए और उसे ऊपर से काटकर उसमें तिल भर ले। तिल भरने के उपरान्त गोले के कटे हुए टुकडे को पुनः गोले पर रखकर कलावा बांध दे और इस गोले को नदी में बहा दे तथा पीछे से एक चॉंदी का सर्प भी कहा दे और चुपचाप घर वापस आ जाये।


