Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-दस हजार के इनामी शातिर को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर के थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा गैंगस्टर अभियोग में फरार/वांछित व १० हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विनीत जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नईमण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ०१ शातिर चोर अभियुक्त को बिलासपुर रंजीतपुरा रोड यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट में वांछित व १० हजार का ईनामी अपराधी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि १४ नवम्बर २०२१ को वादी कर्मजीत पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम मेधाखेडी थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर थाना नई मण्डी पुलिस को अवगत कराया कि अज्ञात द्वारा उनके टयूबवैल से तार चोरी किये गये है

जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर प्रकाश में आये अभियुक्त खालिद पुत्र अफरोज निवासी मिमलाना थाना कोतवाली नगर हाल निवासी खेडी विरान बहादरपुर थाना सिखेडा कोे गिरफ्तार कर अभियोग से सम्बन्धित बरामदगी की गयी थी।

अभियुक्त खालिद उपरोक्त द्वारा इसी तरह अपने साथियों के साथ मिलकर थानाक्षेत्र नई मण्डी व जनपद मुजफ्फरनगर के अन्य थानाक्षेत्रों में चोरी जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम दिया गया है जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त खालिद उपरोक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त खालिद उक्त अभियोग में वांछितध्फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा १० हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था

जिसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शातिर खालिद पुत्र अफरोज निवासी मिमलाना थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर हाल निवासी खेडी विरान बहादरपुर थाना सिखेडा को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महावीर सिहं चौहान, उ०नि० ज्ञानेन्द्र सिंह नागर, है०का० सुशील कुमा, सोविन्दर, कुलदीप थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 7 =