Muzaffarnagar News: हिंदू धर्म में 5 परिवारों ने की वापसी
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। कस्बा बघरा में स्थित योग साधना शिविर आश्रम में शुद्धि कराकर बागपत के ५ मुस्लिम परिवारों को वापस हिंदू धर्म में शामिल किया गया। यशवीर महाराज के अनुसार जब वे मुस्लिमों के बीच पहुंचे तो तभी उन लोगों में से बात निकल कर आई कि विगत कुछ वर्षो पूर्व कुछ लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया था
उक्त लोगों ने कहा कि ऑफिस से उनका हिंदू धर्म अपनाने का मन बन रहा है। हृदय परिवर्तन के कारण ५ परिवारों ने धर्म परिवर्तन कर फिर से हिंदू धर्म में वापसी की।
महाराज जसवीर के आश्रम में ब्रह्मचारी महेंद्र आचार्य द्वारा शुद्धि यज्ञ करा कर हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। इस दौरान मीरापुर विधानसभा से भाजपा नेता योगेंद्र वर्मा, सुमित चौधरी, परमजीत, अमरपाल, मुकेश रविंद्र आदि मौजूद रहे।

