Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गांव नावला जाने वाला मार्ग जर्जर- टूटी सडक बन रही हादसे का कारण

खतौली। (Muzaffarnagar News)  कस्बे से गांव नावला जाने वाला मार्ग जर्जर अवस्था में है। रास्ते में गहरे गड्ढों के कारण स्कूली बच्चों के साथ-साथ राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों ने इस रास्ते को कई बार सही कराने के लिए पत्राचार किया, लेकिन संबंधित विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया है।

खतौली से नावला जाने वाला मार्ग कई गावों को जोड़ने का काम करता है। इस मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं। मार्ग में पत्थर और गड्ढे होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ ही शहर आने वाले राहगीर आए दिन चोटिल होते रहते है। इस मार्ग का स्वामित्व गन्ना विभाग के पास है। करीब साल पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था

मगर यह सड़क डेढ़ साल भी पूरा नही कर पाई, टूटना शुरू हो गई। खतौली से नावला मार्ग पर नावला, खेड़ी, मथेडी, अंबरपुर आदि दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आवागमन रहता है।

ग्रामीण कृष्ण त्यागी, सुनील रावत, शीशपाल प्रधान, योगेंद्र सिंह, जितेंद्र, हरेंद्र, सुरेंद्र, पप्पू त्यागी आदि का कहना है कि मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीण अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं। मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं।

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने एक पत्र लोक निर्माण विभाग को जारी किया। जिसमें कहा गया है कि गन्ना विभाग से एनओसी लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया जाए। सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

लोक निर्माण विभाग के जेई सुमित कुमार ने बताया कि सड़क गन्ना विभाग की है। अभी तक उनके पास कोई लिखित सूचना नहीं आई है। लिखित सूचना मिलते ही सड़क का स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 3 =