Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ए.एच.टी.यू. द्वारा कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में ए एच टी यू थाना प्रभारी सर्वेश कुमार, मुख्य आरक्षी सीसी अमरजीत सिंह एवम महिला आरक्षी शालू द्वारा , मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण, साइबर क्राइम,सड़क सुरक्षा, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर्स जैसे, पुलिस आपातकालीन सेवा ११२, वीमेन हेल्पलाइन नम्बर १८१, वीमेन पॉवर लाइन १०९०, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर १०९८, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर १०७६, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर १९३० एवम बाल कल्याण समिति, मुजफ्फरनगर से डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप योजना के विषय मे छात्र छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में एक प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई जिसमे सफल प्रतिभागियों रिहान सैफी, रिया, ईशु, मानव को राष्ट्रीय ध्वज भेंटकर उत्साहवर्धन किया गया। उक्त कार्यशाला में विद्यालय प्रवक्ता नितिन, धीरज,आजाद,अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − five =