Muzaffarnagar News: धमकी देने का लगाया आरोप-या तो हमारे साथ रहेगी वरना तेरे भाई को मार देंगे
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। नाबालिग युवती ने अपने सगे मामा व उसके साथियों पर उसके अपहरण करने एवं हत्या की धमकी आदि का आरोप लगाते हुए आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। युवती ने अपने परिजनो तथा ग्रामीणो के साथ एसएसपी कार्यालय पर उक्त मामले मे त्वरित कार्यवाही की मांग की है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव खुडडा निवासी नाबालिग युवती ने अपने परिजनो एवं ग्रामीणो के साथ कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि प्रार्थिया नाबालिग है। प्रार्थीया की जन्मतिथि 2 फरवरी 2005 है।
प्रार्थिया का आरोप है कि अजय पुत्र सतीश निवासवसी ग्राम बदवाला,थाना शाहपुर जो अपने सगे मामा पप्पू व बब्लू के पास उसके गांव खुडडा मे ही रहता है। आरोप है कि 19 नवम्बर 2021 को समय करीब 11 बजे अजय अपने सगे मामा पप्पू व बबलू कीक मदद से प्रार्थिया का अपहरण करके भगागर ले गया था।
जिसका मु.अ.सं-237,2021 अन्तर्गत धारा 363 सी.आर.पी.सी.थाना छपार पर पंजीकृत हआ। दिनांक 25 नवम्बर 2021 को न्यायायालय के समक्षपेश करके धारा 164 सीआर.पी.सी. का बयान करया गया। प्रार्थीया का कहना है कि उसने अपनपे बयान मे अजय व अनुज पर अपने साथ दुष्कर्म का आरोप एवं अपने मामा पप्पू व बबलू द्वारा डराने व धमकाने का बयान दिया है। प्रार्थीया अपने माता-पिता के साथ खुशी पूर्वक रह रही है। परन्तु अजय,अनुज, पप्पू,बबलू गांव में खुलेआम घूम रहे हैं तथा धमकी दे रहे हैं कि उसे हर हाल में उनके साथ रहना होगा।
नही तो मौका मिलते ही वे दोबारा उसका अपहरण करके भगा ले जायेंगे या उसके सगे भाई अमन का कत्ल खुद या किसीक से करवा देंगे। उनका कहना है कि पुलिस भी उनका कुछ बिगाड नही सकती। इसलिए उपरोक्त अजय,अनुज,पप्पू व बबलू को गिरफ्तार कराकर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए जिला कारागार में भेजा जाना अति आवश्यक है।
प्रार्थिया कहना है कि उसने इस सम्बन्ध में विगत 2 दिसम्बर 2021 को एसएसपी कार्यालय पर एक प्रार्थना पत्र भी दिया था। जिस पर कोई कार्यवाही ना होने के कारण वह पुनः एसएसपी कार्यालय पर प्रस्तुत हो रही है। शिकायती पत्र में मांग की गई कि उपरोक्त अजय पुत्र सतीश व उसके चाचा के लडके अनुज तथा मामा पप्पू व बबलू को अतिशीघ्र गिरफ्तार कराकर जिला कारागार मुजफ्फरनगर में भिजवाया जाए। ताकि प्रार्थिया व प्रार्थिया के परिजनो की जान माल की सुरक्षा हो सके।

