News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अटेवा ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री के घर बजाई घंटीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एनएमओपीएस और अटेवा के तत्वाधान में अटेवा के जिला अध्यक्ष प्रीत वर्धन शर्मा के नेतृत्व में घंटी बजाओ कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों की पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण की समाप्ति हेतु केंद्रीय राज्यमंत्री माननीय डॉ संजीव बालियान जी को एक ज्ञापन सौंपा।
रविवार की सुबह हजारों की संख्या में पेंशन विहीन शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय डॉ संजीव बालियान जी के निवास स्थान पर एकत्रित हुए और उन्हें ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश के १५ लाख सहित देश के लगभग १ करोड़ शिक्षको, कर्मचारियों व अधिकारियों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) को समाप्त कर शोषणकारी व विभेदकारी नयी पेंशन व्यवस्था (एनपीएस) लागू कर दी गयी, जो न तो शिक्षको, कर्मचारियों के हित में है और न ही प्रदेश व देश के हित में है। अब तो एनपीएस के दुष्परिणाम भी सामने आने लगे है। हृक्कस् के तहत सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों को किसी को १२००, १८००, ३५००, ४००० तक पेंशन के रूप में प्राप्त हो रही है। जिससे उन्हें अपना जीवनयापन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतने कम पैसे में वह अपने स्वास्थ्य का ख्याल कैसे रखें व कैसे अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाएँ ? जबकि जीवन के अपने अमूल्य समय में उसने देश व सरकार को अपनी सेवाएं दी। यहाँ तक की देश की रक्षा करने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अर्धसैनिक बलों को भी पुरानी पेंशन व्यवस्था (ह््रक्कस्) से वंचित कर दिया गया है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि वह सभी अपना सर्वोच्च न्योछावर करके देश की सुरक्षा करते है और उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलती। यह कैसा न्याय है?
देश की परिसंपत्तियों पर प्रदेश व देश की जनता का अधिकार है। परन्तु जिस प्रकार से सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। यह किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीयकरण समस्या का एक बेहतर समाधान है। ज्ञापन के माध्यम से मंत्री से आग्रह किया गया कि देश के करोड़ों शिक्षकों, कर्मचारियों, अर्धसैनिक बल के जवानों और अधिकारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओेपीएस) बहाल करवाने तथा लगातार हो रहें निजीकरण को समाप्त करवाने हेतु प्रयास करें ताकि देश की सेवा करने वाले शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी और अर्धसैनिक बल के जवान अपनी वृद्धावस्था सम्मानजनक तरीके से व्यतीत कर सके।
इस कार्यक्रम में सभी विभागों के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रमोद बच्चस, यशपाल अरोरा, मोनिका राठी, डॉ संजीव लांबा, अरविंद मलिक, राहुल कुशवाहा, समीर मलिक, संदीप कौशिक, सुचित्रा सैनी, वंदना बालियान, राजश्री, रमेशचंद, अनुज वीर, विशाल भारद्वाज, देवेंद्र शर्मा, ऊषा रानी, संजीव जावला, अमित रूहेला, डॉक्टर दीपक गर्ग, हरकेश कुमार, पुष्पेन्द्र पराक्रमी, संजीव बालियान, बालेन्द्र कुमार, कुलदीप शर्मा, राहुल कुमार, अरूण कुमार, सुनील पंवार, तेज प्रताप, बिजेंद्र बहादुर, कैलाश नारायण, आसिम तकरीम, मनोज कुमार, अमृतपाल डागर, आकाश दीप, सरिता चौधरी, हरिओम शर्मा, मोनिका शर्मा, अर्चित गोयल, विशाल गुप्ता, बृजमोहन शर्मा, रामनरेश, सिफतैन, कपिल शर्मा, प्रशांत कुमार शर्मा, सुधीर कुमार, अजय गुप्ता, सुभाष चंद्र यादव, अबुल हसन, अनुराग कुमार, सार्थक शर्मा, संजय राठी, संध्या, प्रीति चौहान, रंजना मौर्या, सोनिया, सुखविंदर कौर, पंखुरी गर्ग, इतिजिंदल, वन्दना, विभा पांडे, डॉक्टर केसर जमाल आदि का सहयोग रहा।

 

दो शातिरों को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रंगदारी वसूले सम्बंधित अभियोग में वांछित ०२ नफर अभियुक्तों की गिरफ्तार किया। १९ अगस्त को इस्लाम पुत्र रिडिका निवासी दाहखेडी थाना सिखेडा जनपद मु०नगर के द्वारा किसान यूनियन के नेता आबिद चौधरी पुत्र अब्दुल करीम निवासी ग्राम सूजडू थाना को०नगर मु०नगर व सियासत अखबार के पत्रकार आस मौहम्मद उर्फ आसू राणा पुत्र मुस्ताक निवासी लद्दावाला थाना कोतवाली नगर मु०नगर द्वारा वादी से मुकदमे मे राहत दिलाने के नाम पर तीन लाख रूपये की मांग करना तथा वादी से ०२ लाख रूपये लेने के बाद शेष बचे पैसो की मांग करना तथा न देने पर झूठे मुकदमे मे फंसाने व हत्या करवाने की धमकी देने तथा वादी के साथ गाली गलौच कर मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बंध में थाना कोतवाली नगर मु०नगर पर दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर आबिद चौधरी व आस मौहम्मद उर्फ आसू राणा के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया ।
अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहन के नेतृत्व में थाना को०नगर मु०नगर पर व०उ०नि० ज्ञानेन्द्र सिरोही व उ०नि० धर्मेन्द्र श्योराण ,है०का० रोहताश कुमार, है०का० अनिल कुमार व का० सचिन कुमार की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया ।
गठित टीम के द्वारा मुखबिर खास सूचना परनबाब फर्नीचर के पास शाहबुद्दीनपुर रोड के पास से वांछित अभियुक्तगण-आबिद चौधरी पुत्र अब्दुल करीम निवासी ग्राम सूजडू थाना को०नगर मु०नगर आस मौहम्मद उर्फ आसू राणा पुत्र मुस्ताक निवासी लद्दावाला थाना कोतवाली नगर मु०नगर को गिरफ्तार किया गया । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभि०गणो को जेल भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में व०उ०नि० ज्ञानेन्द्र सिरोही, उ०नि० धर्मेन्द्र श्योराण, है०का० रोहताश कुमार, अनिल कुमार, कां सचिन कुमार,थाना को०नगर शामिल रहे।

 

पुलिस ने शातिर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाल श्री महावीर सिंह चौहान ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शातिर किस्म के अभियुक्त की नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे वांछित एंव शातिर अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान समय कब्रिस्तान तिराहे न्याजुपुरा से २० कदम की दूरी पर अभि०-सुहैल पुत्र अब्दुल्ला निवासी लददावाला गली शौकत मैम्बर वाली गली नाले के पास थाना को०नगर मु०नगर उम्र करीब २३ वर्ष को मय एक अदद नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त सुहैल पुत्र अब्दुल्ला निवासी लददावाला के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सुधीर कुमार, है०कां० हनी सिंह, कां० राजकुमार शामिल रहे।

 

महिलाओं को जिला कारागार में स्वालंबी बनाने हेतु दिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कारागार की महिला बैरक में निरुद्ध महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया । महिलाओं ने खूब खुश होकर राखियां बनाना सीखा ।मेरे साथ प्रमुख समाजसेवी और महिलाओं के हित के लिए समर्पित बिना शर्मा जी ने सहयोग दिया ।हम लोग राखियां बनाने का काफी सारा सामान लेकर गए थे । उन्हें ग्रुप बनाकर सिखाया जा रहा है। हम उन्हे समान दे आए ।वे राखियां बनाएगी उनकी मेहनत का पैसा उन्हे दिया जाएगा। स्वयं सहायता समूह विलासपुर सदर ब्लॉक की बहने प्रतिभा जी , सविता जी हेमलता जी राखी बनाने की ट्रेनिग देने में सहयोग रहा ।अभी भी आगे इसी तरह की ट्रेनिग जैसे डेकोरेशन का सामान ,दिवाली के लिए झालरे बनाने , बैग बनाने ,आचार मुरब्बे व अन्य प्रकार से ट्रेनिंग देने का विचार है । जेल सुपरिटेंडेंट श्री सीताराम शर्मा जी का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजक जनपद लक्ष्मीनगर ।

 

लूट का रतनपुरी पुलिस ने किया खुलासाMuzaffarnagar News
रतनपुरी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा लूट के अभियोग का सफल अनावरण किया ०१ लुटेरा अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से लूटी गयी ०१ अंगूठी पीली धातू, ०१ चौन पीली धातू, ०७ हजार रुपये नकद व ०१ नाजायज चाकू बरामद किया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना हिमांशू गौरव व प्रभारी निरीक्षक पंकज राय थाना रतनपुरी के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा लूट के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ शातिर लुटेरे अभियुक्त को सठेड़ी अण्डरपास गंग नगर के किनारे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लूटी गयी ०१ अंगूठी पीली धातू, ०१ चौन पीली धातू, ०७ हजार रुपये नकद व ०१ नाजायज चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि १५ अगस्त को वादी नवीन पुत्र कैलाशचन्द निवासी गोल बाजार नजफगढ, दिल्ली द्वारा थाना रतनपुरी पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिल्ली से हरिद्वार जाते समय केएफसी होटल के पास ०२ अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा तमंचा दिखाकर वादी से सोने की चौन, अंगूठी, कंगन व नगदी लूटने की घटना कारित की गयी है। तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त शाबुद्दीन पुत्र यासीन निवासी मौहल्ला बाड़ा कस्बा लावड़ थाना इंचौली, मेरठ जिसके कब्जे से ०१ अंगूठी पीली धातू, ०१ चैन पीली धातू, ०७ हजार रुपये नगद, ०१ नाजायज चाकू बरामद किया। पकडने वाली पुलिस टीम में व०उ०नि० बालिस्टर त्यागी थाना रतनपुरी, कां. रवि कुमार, मनीष हाणू थाना रतनपुरी शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेराध्चोर प्रवृत्ति का अपराधी है तथा जनपद मेरठ से अपहरण के अभियोग में आजावीन कारावास की सजा से पैरोल पर बाहर आया हुआ है। उपरोक्त घटना में वांछित एक अन्य अभियुक्त कलीम पुत्र यासीन निवासी सद्दीकनगर कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा १८.अगस्त को थाना खतौली पर पंजीकृत गैंगस्टर अभियोग में माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया जा चुका है।

 

भाकियू पंचायत का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्राम दधेडू कलां में भारतीय किसान यूनियन के एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि युवा मंडल अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा मौजूद रहे साथ में पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान मंडल महासचिव शाहिद आलम सभा का संचालन एडवोकेट नदीम अहमद ने किया और शहजाद प्रधान को वर्तमान जिला सचिव जिला अध्यक्ष के दिशा निर्देश अनुसार नियुक्त किया गया इस मौके पर बिट्टू राठी दीपक गुर्जर युवा मंडल महासचिव शशि गुर्जर ठाकुर मुकेश राणा राजा गुर्जर रणजीत आदि हजारों किसान मौके पर मौजूद रहे आने वाली हैं आने वाली १८ तारीख को लखनऊ में होने वाली महापंचायत की जोरदार तैयारी वह ५ तारीख को चरथावल ब्लॉक पर होने वाली किसने की समस्याएं और लखनऊ जाने की रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई ग्राम दद्देडू में जो वर्षों से सड़क पर तालाब का गंदा पानी भरा हुआ है उसको लेकर भी जल दिया अधिकारियों से मिलकर इसका निस्तारण ५ तारीख में कर जाएगा। युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने दधेडू गांव लिया गोद ।

 

मामूली विवाद में कहासुनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नाली विवाद में दो पडौसियो के बीच हुई कहासुनी बहस मे बदल गयी। सूत्रों के अनुसार कसेरवा निवासी साजिद द का अपने पडौसी अफजाल से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो पडौसियों के बीच आपसी कहासुनी हो गई। शोर-शराबे की आवाज सुनकर पडौसी मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्ले के जिम्मेदार लोगों ने दोनो पडौसियो के बीच समझौता कराकर विवाद समाप्त करा दिया।

 

बाईक सवार घायल
बुढाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आज सुबह एक युवक बाईक द्वारा रिश्तेदारी से लौटते वक्त मेरठ-करनाल मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। रोजाना की भांति आज सुबह अपने खेतों पर जा रहे ग्रामीणो ने उक्त युवक को उपचार के लिए निजी निजी चिकित्सक के यहां भिजवा दिया।

 

दो बाईकें भिडी
शाहपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जल्दबाजी के चक्कर मे विपरीत दिशा से आ रही दो बाईकें आपस मे भिड गईं जिसमें दोनो बाईक सवार चोटिल हो गए। ग्रामीणो ने उक्त दोनो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनो को सूचित किया।

 

हार्ट अटैक का पूर्व सांसद का झटका
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रालोद के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद अमीर आलम को हार्ट अटैक आया है। शुरुआती जांच के बाद उन्हें दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पूर्व सांसद ने इसकी पुष्टि की है। रालोद नेता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समर्थक दुआएं कर रहे हैं।
नजर कॉलोनी निवासी पूर्व सांसद अमीर आलम खान को देर शाम दिल में चुभन के बाद निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था। कार्डियक स्पेशलिस्ट ने उनका चौकअप किया था। इसके बाद डायग्नोस किया गया था कि उन्हें माइनर अटैक आया है। शुरुआती जांच रिपोर्ट में भी अटैक की पुष्टि हुई थी।
पूर्व सांसद अमीर आलम खान ने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जाने की सलाह दी थी। पूर्व विधायक नवाजिश आलम के कहने पर उन्होंने सुबह दिल्ली एस्कॉर्ट हार्ट केअर हॉस्पिटल पहुंचकर चेक अप कराया। चेक अप के दौरान माइनर हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने हार्ट वाल्व का ऑपरेशन करने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। उन्होंने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती है और स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व सांसद की स्थिति सामान्य है और उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ की जा रही है।

 

वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है मिली जानकारी के अनुसार। चौकी प्रभारी अस्पताल उप निरीक्षक देवा सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त जसवीर पुत्र विशम्बर निवासी मोहल्ला रामपुरी शहाबुद्दीनपुर रोड निकट चमारों के मंदिर के पास थाना कोतवाली नगर जनपद को गिरफ्तार किया।

 

पूर्व पीएम का कांग्रेसियों ने जन्मदिन मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने अंबा बिहार स्थित प्रमुख समाज सेवी असद फारुकी के निवास स्थान पर आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी का जन्मदिन बड़ी सादगी के साथ विचार गोष्टी कर मनाया जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद तारिक कुरेशी एवं संचालन पूर्व प्रदेश सचिव एवं पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर ने किया विचार गोष्ठी में पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत देश को संचार क्रांति कंप्यूटर विद्युतीकरण पंचायती राज युवाओं को १८ साल की उम्र में मतदान का अधिकार दीया विचार गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला अध्यक्ष तारीख कुरैशी जी ने कहा की श्री राजीव गांधी बहुत ही मिलनसार कर्मठ जुझारू सरल स्वभाव के थे सबसे कम उम्र में देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप जी ने कहा की राहुल गांधी जी भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के पद चिन्हों पर चल रहे हैं आज देश के अंदर सभी वर्गों में जाकर उनकी पीड़ा पूछ रहे हैं पूर्व नगर अध्यक्ष सतीश गर्ग एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता एडवोकेट ने कहा आज अगर श्री राजीव गांधी जी जीवित होते तो दुनिया के अंदर भारत देश प्रथम स्थान पर होता सेवादल जॉन उपाध्यक्ष एवं सेवादल जिला अध्यक्ष अनुज मलिक ने कहा की हम सभी कांग्रेस जन आज शपथ लेते हैं की २०२४ के आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के पद चिन्हों पर चलकर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव एवं पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश पुंडीर पूर्व जिला अध्यक्ष तारिक कुरैशी एआईसीसी सदस्य देवेंद्र कश्यप पूर्व नगर अध्यक्ष सतीश गर्ग प्रमुख समाज सेवी असद फारुकी सेवादल जॉन उपाध्यक्ष सतीश शर्मा सेवादल जिलाध्यक्ष अनुज मलिक पीसीसी सदस्य बैरिस्टर मोतला नरेंद्र बॉस गुप्ता एडवोकेट पूर्व प्रमुख इदरीश त्यागी पूर्व जिला महासचिव अरविंद दीक्षित अजर फारुकी रिजवान सिद्दीकी शमीम सैफी जगदीश नेता अफसाना अंसारी नीलम शर्मा रेहाना बेगम राजकुमार कश्यप मैस्कूर खान नीरज कश्यप श्याम सिंह पुंडीर अर्जुन कश्यप सुरेश पाल अनुज चौधरी अनुज कुमार महेंद्र सिंह तोमर कमर पाल चौधरी हैप्पी सिरोही सुमित ठाकुर निक्की चौधरी अंकित कुमार अमित कुमार गर्ग आदि सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे

 

अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा ने किया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा द्वारा नगर के अनेकों डिवाइडरों व अलग अलग क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया गया।मुख्य रूप से रुड़की रोड पर सरकारी डिवाइडर पर वृक्षारोपण करते हुए जिलाध्यक्ष नितिन पांचाल द्वारा बताया गया की अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा नगर में अनेकों स्थान पर वृक्षारोपण कर नगर को हरा भरा व सुंदर बनाने पर निरंतर कार्यरत रहेगा।साथ ही जिलाध्यक्ष बोले वृक्षारोपण मानव जाति के लिए बेहद जरूरी कार्य है जो समाज द्वारा निरंतर चलते रहना चाहिए, जिसमें अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा द्वारा संकल्प लेते हुए नगर का सौन्दर्य कर्ण कार्य समय समय पर किया जाएगा।वृक्षारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश पांचाल,राष्ट्रीय संगठन मंत्री देशपाल पांचाल,जिलाध्यक्ष नितिन पांचाल,नगर अध्यक्ष बृजेश पांचाल,जिला उपाध्यक्ष राजीव पांचाल,विपिन पांचाल,राम कुमार विश्वकर्मा,सहदेव राजेंद्र पांचाल आदि दर्जनों पदाधिकारी व समाज सेवी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

‘कुटुंब की रसोई’ का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर कुटुंब द्वारा कुटुंब की रसोई’ का आयोजन .। इस रसोई में जरूरतमंद लोगों को घ्५ में भरपेट भोजन स्वाभिमान से कराया गया। इस रसोई का शुभारंभ आज राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,आदित्य बंसल, मयूर गर्गके द्वारा दीप प्रज्वलन एवम मां अन्नपूर्णा को पुष्प अर्पण के साथ किया गया। आज की रसोई में लगभग १५०० व्यक्तियों ने भोजन ग्रहण किया। क्लब सदस्यों ने बताया कि रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर कुटुंब परिवार के सदस्यों ने इस रसोई का आयोजन, जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक व भरपेट भोजन, न्युनतम राशि में उपलब्ध कराने के लिए किया हैं। इस रसोई में भोजन की गुणवत्ता का पूर्ण रूप से ध्यान में रखा जाता हैं। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर कुटुम्ब कई वर्षों से सामाजिक कार्य जैसे गौ सेवा, बच्चों की पढ़ाई, निशुल्क जल सेवा,रक्त दान,योग कक्षा, स्वास्थ शिविर आदि में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और आगे भी करता रहेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य, लोगो को फ्री की आदत को छोड़कर स्वाभिमान के साथ रहने, खाने और राष्ट्र की उन्नति मे सहयोग करने की और जागरूक करने का था। सभी आगन्तुकों ने क्लब अध्यक्ष रो. वैभव जैन, सचिव रो. वरुण मित्तल, व कोषाध्यक्ष रो. अभिषेक अग्रवाल को इस सफल व पुनीत कार्य के लिए बधाई दी व कार्यकम की सराहना करते हुए सभी अतिथियों व आगंतुकों ने कहा इस कार्यकम से रोटरी क्लब कुटुम्ब की छवि समाज मे एक नये रूप में दिखाई देगी तथा अन्न दान को सर्व श्रेष्ठ दान बताया। इस रसोई के कार्यक्रम संयोजक रो. मंयक सिघल, रो. अमित गोयल के साथ कुटुंब परिवार के समस्त सदस्य, महिलाशक्ति एवम बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव रो. वरुण मित्तल व कोषाध्यक्ष रो. अभिषेक अग्रवाल द्वारा आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

 

हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हरियाली तीज के शुभ अवसर पर धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मंसूरपुर में ऑफीसर्स क्लब के सौजन्य से तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला क्लब अध्यक्षा प्रीति मंगलम एवं चीनी मिल उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार मंगलम द्वारा किया गया तथा संचालन अनु रावत ने किया, कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, रितु चौहान को तीज क्वीन प्रतियोगिता का विजेता चुना गया, मेहंदी प्रतियोगिता में बबीता त्यागी प्रथम, रूबी तोमर द्वितीय व रानी तिवारी तृतीय स्थान पर रही, नृत्य प्रतियोगिता में अनु रावत प्रथम, आकांक्षा तिवारी द्वितीय व नीलम तृतीय स्थान पर रही, गायन प्रतियोगिता में आकांक्षा तिवारी प्रथम, रजनी शर्मा द्वितीय व हीरा पांडे तृतीय स्थान पर रही, रैंप वॉक प्रतियोगिता में निशा श्रीवास्तव प्रथम स्थान पर रही तथा १६ शृंगार प्रतियोगिता में चंचल चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, महिला क्लब अध्यक्षा प्रीति मंगलम एवं सदस्या शगुन अग्रवाल, प्रेरणा शर्मा, स्मिता सैनी, आशु वर्मा द्वारा तीज क्वीन विजेता को ताज पहना कर तथा अन्य सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, इस दौरान सभी ऑफिसर्स क्लब मेंबर सपरिवार उपस्थित रहे।

 

व्यापार मंडल की इकाई का गठन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल की एक मीटिंग का आयोजन शहर कोतवाली के सामने किया गया जिसकी अध्यक्षता शलभ गुप्ता जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष के द्वारा तथा संचालन लवी गोयल रुड़की रोड इकाई अध्यक्ष् के द्वारा किया गया। जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा ने जानकारी दी की आज जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ओर नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता मे संयुक्त रूप से रुड़की रोड इकाई का लवी गोयल के नेतृत्व में विशाल इकाई का गठन किया जिस् मे भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ओर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग ने व्यापार मंडल के इतिहास पर प्रकाश् डाला ओर बताया की किस प्रकार व्यापारियो की आवाज व्यापार मंडल एक छोटे से पौधे से बढ़कर विशाल पेड़ बनता जा रहा है उसके बधाई के पात्र आप सब व्यापारिगण है जिनके सहयोग से कुनबे में ये वृद्धि हो रही है आप लोगो की हर समस्या के लिए हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे। हिमांशु गोयल जिला कोषाध्यक्ष,नगर महामंत्री विजय बाटा ओर सराफा बाजार इकाई अध्यक्श् मयंक बंसल सर्राफ ने लवी गोयल को इकाई के गठन की बधाई दी ओर कहा की व्यापारी,शासन ,प्रशांसन हम सब एक दूसरे के सहयोगी है व्यापारी कमा कर टैक्स देता है तब शासन विकास कार्यो को गति देता है हम शासन ओर प्रशासन से अनुरोध करते है की अब आगे जो प्रमुख् त्योहारों के महीने है इनमे व्यापारियों का सहयोग करे व्यापारी भी हमेशा शासन ओर प्रशासन को सहयोग करता आया है हमेशा करता रहेगा।
अंत मै अज्जू वाला पंजाब मल सर्राफ, लवी गोयल,संजय अरोरा,प्रवीण गंभीर, देवेंद्र सिंह,पंकज वाधवा आदि ने सभी को पटका पहनाकर सम्मानित किया।

 

तीज महोत्सव सेलीब्रेशन के जरिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दियाः शिवांगी बालियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान की धर्मपत्नी डॉ सुनीता बालियान ने हरियाली तीज के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर की ए टू जेड कालोनी में अंशु बालियान के निवास पर रंगा रंग कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की तरफ से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। हरियाली तीज महोत्सव के कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और रंगा रंग कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। डॉ सुनीता बालियान ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि आज हरियाली तीज के मौके पर परंपरा को हम आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए समाज को जागरुक करने की भी कोशिश की है। खास तौर पर बेटियों बोझ न समझें और साफ सफाई रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है ये संदेश दिया है। महिलाओं ने गीत संगीत और नृत्य के साथ कई मनोरंजन कार्यक्रम भी पेश किए। शिवांगी बालियान, महिला कल्याण अधिकारी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि परंपरागत त्योहारों के जरिए जनजागरुकता की मुहिम में अब तीज का त्योहार भी शामिल हो गया है। तीज के इस उत्सव पर शिवांगी बालियान ने श्बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओश् के संदेश को आगे बढ़ाने की महिलाओं अपील की है। तीज महोत्सव की आयोजक अंशु बालियान ने तीज महोत्सव प्रोग्राम की मुख्य अतिथि डॉ सुनीता बालियान का शाल उढ़ाकर अभिनंदन किया। इसके बाद सभी महिलाओं ने जलपान का आनद उठाया। इस मौके इस तीज महोत्सव की आयोजक अंशु बालियान, रेखा बालियान, पिंकी बालियान, मनीता माटियान, सपना चौधरी, संजू तोमर, प्रीति बालियान, रेनू राठी, स्वाति सिघल, रोजी, निकिता तोमर आदि मौजूद रहीं।
मुख्य रूप से लवी गोयल,सोनू पाल,मोहित मित्तल,गौरव शर्मा,कृष्ण कुमार,प्रवीण गंभीर,पंकज वाधवा,दवेन्द्र सिंह,गुड्डू,राजीव कुमार,राकेश जी,अनुभव अग्रवाल,संजय अरोरा,विजय कुमार,नीरज मेहरा,नरेन्द्र मेहरा,अप्पूर्व अग्रवाल,नवीन कुमार,राजकुमार जी,अजय अरोरा,विपिन कुमार,परनपाल चौधेरी,मनीष नामदेव,वीरेंद्र गोयल, रोहित सोनेट आदि व्यापारिगन मौजूद रहे।

 

भगवान श्री झूलेलाल का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भगवान श्री झूलेलाल जी का ३०वां पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्री झूलेलाल जी का ३० वा पावन पर्व श्री सद्गुरु झूलेलाल स्थल ग्राम भैंसी में परम पूज्य गुरु श्री सुभाषचंद्र ठक्कर एवं गुरु मां सविता ठक्कर जी के सानिध्य में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मां भगवती की चौकी मंदिर प्रांगण में हुई। उसके पश्चात को प्रातः ८ः३० बजे हवन यज्ञ हुआ उसके पश्चात १२ः०० बजे से संकीर्तन हुआ। उसके पश्चात १ः०० बजे से ३ः०० बजे तक विशाल भंडारा हुआ। सांय ५ः०० बजे से पावन ज्योति की शोभायात्रा श्री सतगुरु झूलेलाल स्थल से चलकर बैंड बाजे एवं ढोल नगाड़ों के साथ गंग नहर पहुंची। गंगनहर पर श्री भगवान झूलेलाल जी का मंत्र उच्चारण एवं पाठ किया गया। इसके पश्चात मां गंगा की आरती की गई तथा भगवान झूलेलाल जी की आरती की गई। कार्यक्रम में सुमित ठक्कर, गगन ठक्कर, मोहित ठक्कर, दक्ष ठक्कर, सौम्या ठक्कर, साक्षी ठक्कर, हरदेश रहेजा, गोल्डी धमीजा, विनोद रहेजा, दिनेश ठकराल, नवीन मकानी, जितेंद्र अरोरा, विनोद अरोड़ा, मदन छाबड़ा, सचिन धमीजा, सुरेंद्र अरोड़ा, ओम प्रकाश अरोरा, दर्शन लाल अरोरा, मदनलाल रहेजा, मुकेश रहेजा, रितु धमीजा, ऋषभ ठकराल, अशोक रहेजा, अंशु अग्रवाल, बुद्ध प्रकाश हलवाई, दीपक पाहवा, किरण ठकराल, राजकुमार नारंग, सूरज प्रकाश छाबड़ा, मनोज छाबड़ा, संगीता ठकराल, विनोद मेहता आदि भारी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

प्रदर्शनी में छात्रों ने देखी कला प्रदर्शनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डॉक्टर पीसी बरूआ जी की स्मृति में आयोजित प्रदर्शनी जो कलांगन आर्ट गैलरी गली नंबर २ आदर्श कॉलोनी में चल रही है, आज रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण दर्शकों की अपार भीड रही। दर्शकों के मुंह से अनायास ही निकल पड़ा कि आज प्रदर्शनी में आकर हमारा दिन सार्थक रहा। प्रदर्शनी में सनातन धर्म इंटर कॉलेज से संजय सिंह, स्वतंत्र कलाकार सीमा त्यागी, नाजिश, तोबा रिद्धि वत्स, इन्द्रू, मोहिनी धीमान प्रिंसी, देव सैनी, अंजुम, आविष्कार, सागर कल्याण, आदि ने बड़े ही उत्साह से प्रदर्शनी का अवलोकन किया।। प्रदर्शनी के निर्देशक डॉ महावीर सिंह जी भी प्रदर्शनी में दर्शकों की भीड़ से अति उत्साहित है। प्रदर्शनी संयोजक दो राजबल सैनी ने बताया कि प्रदर्शनी के आयोजन के हमें सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।

 

जिला कारागार में सम्राट शाखा द्वाराकैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा संस्कृति माह के पंचम कार्यक्रम में जिला कारागार में कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ आर. के.सिंह (प्रा० अध्यक्ष), परमकीर्तिशरण अग्रवाल (प्रा० संरक्षक) एवंराजेश कुमार सिंह (जेलर साहब) मेघा राजपूत (डिप्टी जेलर) का सानिध्य प्राप्त हुआ। आज के कार्यक्रम में कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉ वी. डी. भारद्वाज (सीनियर फिजिशियन), डॉ वैभव सिंह (दन्त चिकित्सक), डॉ अनिल कुमार (फिजियोथेरेपिस्ट) का जिला कारागार में आगमन हुआ। सर्वप्रथम शाखा की और से सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। डॉ साहब ने कैदियों का परीक्षण किया तथा जरूरी सलाह दी व दवाईयां लिखी जिन्हें पर्चे के हिसाब से शाखा द्वारा दवाई मंगाकर वितरित की जाएगी। कुल १५५ कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए परमकीर्तिशरण अग्रवाल ने कहा कि शाखा समाज सेवा के कार्य पहले से ही कर रही है यहाँ पर सेवा कार्य कर बहुत अच्छा लगा। अध्यक्ष डॉ नितिन जैन ने कहा कि सम्राट शाखा संस्कृति माह के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिनमें से एक यह कार्य सर्वोत्तम है उन्होंने जेल में आवश्यकतानुसार शाखा सदस्यों की और से सीलिंग फैन देने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि डॉ आर के सिंह ने सम्राट शाखा द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा की उन्होंने जेलर साहब को कहा कि भारत विकास परिषद सेवा के कार्य में अग्रणी संस्था है आप जो भी सेवा कार्य कहेंगे वह उसे अवश्य पूरा करेंगे।राजेश कुमार सिंह ने सम्राट शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि इस शिविर से निश्चित ही रोगियों को लाभ प्राप्त होगा। कुलदीप भारद्वाज ने जेल में योगा कैम्प करने के लिए कहा जिसे जेलर साहब ने तुरंत स्वीकृति दे दी।
कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव संजीव अग्रवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात सभी ने सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा कोषाध्यक्ष ई०पी.के.गुप्ता, सुनील गर्ग, कीमती लाल जैन, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट,सुनील अग्रवाल, अशोक सिंघल (इण्डियन प्रेस), अजय अग्रवाल एडवोकेट,प्रदीप खन्ना, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, गंगा सागर गोयल, प्रीतम सिंघल, विजय भार्गव, अवधेश गुप्ता, हन्नी गोयल,मोहित बंसल, का पूर्ण सहयोग रहा।

 

मनुष्य का संस्कार पोषण मां के गर्भ से शुरू हो जाता हैः आचार्य पुष्पदन्त सागर
जैन सन्त के दर्शन हेतु पुरकाजी विधायक अनिल कुमार भी पहुंचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रतिदिन की भांति आचार्य पुष्पदन्त सागर का प्रवचन जैन औषधालय प्रेमपुरी में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सुना। प्रवचन कार्यक्रम में सर्वप्रथम चित्र अनावरण व दीप प्रज्वलन गठबन्धन विधायक पुरकाजी अनिल कुमार, सपा नेता गौरव जैन,डॉ सुनील जैन,प्रदीप जैन ‘कली वाले’, प्रवीण जैन ‘ःचीनू’, सुरेश चंद जैन,सुनील जैन‘टीकरी’, रोहित जैन ‘अप्पू’, अशोक जैन,अविनाश जैन,राजकुमार जैन द्वारा किया गया तत्पश्चात पाद प्रक्षालन व गुरु पूजा विनेश जैनश्नावले वालेश्,राजन जैन,अनिल जैन,अरविंद जैन,संयम जैन,ऋषभ जैन,यश जैन के द्वारा की गयी कार्यक्रम के दौरान पधारे हुए अतिथिगण में गुरुभक्त बहन अदिति जैन व इंदौर से गुरुभक्त संदीप जैन सहित पुरकाजी विधायक अनिल कुमार का पगड़ी व पटका पहनाकर जैन समाज द्वारा स्वागत व सम्मान भी किया गया साथ ही प्रदीप जैन ‘कली’ वालो को उनकी अनेको अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों पर समाज ने बधाई दी साथ ही पगड़ी व पटका पहनाकर स्वागत भी किया गया
आचार्य श्री ने प्रवचन में मुख्यरूप से बताया कि मानव का संस्कार पोषण माता के गर्भ से ही प्रारम्भ हो जाता है जैसे गर्भस्त माता के आचार-विचार व आचरण उस समय में होंगे वैसे ही संस्कार ग्रहण कर शिशु दुनिया में आता है अतः माता के उस समय के आचरण को लेकर भी आचार्य श्री ने प्रवचन में व्यख्यान किया साथ ही मानव जीवन में आने वाले सुख व दुःख को अनेको उदाहरणों द्वारा समझाया व मोक्ष प्राप्ति हेतु धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी प्रवचन के सम्पूर्ण होने पर सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए दैनिक तपस्या के तौर पर आज किसी की कमजोरी दिख जाये तो स्वयं को दोषी घोषित कर देने का नियम भी कराया । मंच पर आचार्य श्री पुष्पदन्त सागर जी महाराज के संघस्त मुनि श्री प्रभाव सागर छुल्लक श्री पर्व सागर व प्रशांत सागर भी विराजमान रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण जैन ‘हुंडई’ ने किया व अमूल जैन,पुनीत जैन,मुकेश जैन,राजेश जैन,अनुज जैन,आदित्य जैन,संजय जैन,प्रियांक जैन,अमित जैन,विवेक जैन,विकास जैन आदि भी मंच व्यवस्था में मौजूद रहे

 

भाविप संकल्प ने मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर। सबका मन झूम झूम नाचे !
गाये तीज के नित हरियाले गीत !!
आज पिया संग झूला झूलेंगे और !
सखियों के संग मनाएंगे हरियाली तीज !
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद संकल्प परिवार की सभी सखियों ने हरियाली तीज की भीनी-भीनी खुशबु भरी आपस में एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। सावन का महीना बहुत ही मनभावन होता है मन में निरंतर तरंग उमंग उल्लास हर पल कुछ नया नया सा करने का मन होता है क्योंकि चारों ओर हरियाली में कोयल की कूह कूह बारिश की रिमझिम, सावन के गीत-नृत्य साथ ही इस अवसर पर सुहागिनों का विशेष श्रृंगार यह सब मूर्त रूप में प्रलक्षित हो रहा होता है। इस अवसर पर डॉ आर के सिंह ( प्रांतीय महासचिव),अनुराग सिंघल (प्रांतीय संगठन मंत्री)परम कीर्ति शरण अग्रवाल ( प्रांतीय संरक्षक ), शशिकांत मित्तल(प्रांतीय वित्त सचिव ) अतिन संगल( जिला सह समन्यवक ) एवं श्रीमती आशा जैन ( प्रांतीय तीज संजोयिका ) का मुख्य अतिथियों के रूप में सानिध्य प्राप्त हुआ। आज संकल्प परिवार ने एक मनभावन शाम संजोयी द्य इस शाम में सतरंगी गुच्छा-तीज क्वीन चयन ( पारंपरिक वेशभूषा ),घेवर सज्जा प्रतियोगिता,एकल एवं युगल नृत्य,गीत एवं संगीत एवं युगल गेम का समावेश किया गया। सोलह श्रृंगार युक्त तीज क्वीन श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता का सभी ने अपने-अपने अंदाज में मनुहार किया। सभी ने सरप्राइस प्रश्नोत्तरी,चटपटी चाट, फागुन के पकवान घेवर, स्वादिष्ट एवं लजीज भोजन का आनंद लिया।
कार्यक्रम को सफल मनाने में सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। श्रीमती रागिनी गर्ग, श्रीमती प्रीति गोयल एवं श्रीमती सारिका गुप्ता ने कुशल मंच संचालन किया। सावन मन भावन के उपरांत शाखा सचिव डॉ विवेक कुमार ने सदन के पटल पर संस्कृति माह की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की सेवा एवं संस्कार के कार्यक्रमों की सभी ने प्रशंसा की। शाखा अध्यक्ष सीए अश्वनी कुमार वर्मा ने आमंत्रित महानुभवों का आयोजन में आने के लिए आभार प्रकट किया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =