उत्तर प्रदेश

Meerut News: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में नशीला पदार्थ बेचने के विरोध पर लाठी-डंडों से हमला

Meerut News: थाना क्षेत्र लिसाड़ी गेट में नशीला पदार्थ बेचने का विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से विरोध कर रहे पक्ष पर हमला कर दिया। घर में जमकर तोड़फोड़ करते हुए पथराव भी किया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दे दी है।

पुलिस ने दर्ज तहरीर के आधार पर बताया कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मस्जिद नगर में कुछ लोग नशीला पदार्थ के कारोबार में लिप्त हैं। क्षेत्र निवासी आरिफ इसका विरोध करता था। आरिफ के अनुसार उसके घर के पास ही कुछ लोग नशीला पदार्थ बेचते हैं। पहले भी वह कई बार विरोध कर चुके हैं, जिस पर आरोपित पक्ष धमकी देते हैं।

आज भी आरोपियों के घर पर नशीला पदार्थ खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई थी। उन्होंने नशीला पदार्थ बेचने का विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में उसके पिता रुकनुद्दीन, माता रुखसाना और भाई अनस आए तो आरोपियों ने मार पीटकर उन्हें भी घायल कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर में भी तोड़फोड़ करते हुए पथराव किया। पथराव के चलते आसपास के लोग घरों में घुस गए। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती आरोपित मौके से फरार हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष की तरफ से ने मोनू, गफ्फार, अकबर और दानिश के खिलाफ तहरीर दी गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 7 =