Muzaffarnagar News: एडीजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बडा खाना किया सर्व
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रिजर्व पुलिस लाइंस में एडीजी मेरठ जोन व एसएसपी अभिषेक यादव ने अपने हाथों से अधिनस्थ पुलिस कर्मियों को खाना सर्व कर बड़े खाने की परंपरा को निभाया। उसके बाद उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों के साथ बैठकर खाना भी खाया। जिला जज सहित एसपी सिटी, एसपी देहात आदि पुलिस अधिकारी बड़े खाने की परंपरा में शामिल हुए।
#Muzaffarnagar @adgzonemeerut राजीव सभरवाल व #SSP अभिषेक यादव द्वारा "रिजर्व @muzafarnagarpol लाइन के मन्दिर प्रांगण में जनपदीय पुलिसकर्मियों के साथ बडा खाना का आयोजन किया गया.समस्त थाना, शाखा, रिक्रूट एवं कार्यालय आदि के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे. pic.twitter.com/aBL9cgzPTr
— News & Features Network (@mzn_news) March 15, 2022
पुलिस विभाग में वर्षो से बड़े खाने की परंपरा चली आ रही है। परंपरा के तहत पुलिस विभाग का प्रत्येक छोटा बड़ा अफसर साथ बैठकर खाना खाता और खिलवाता है। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल सोमवार रात रिजर्व पुलिस लाइंस पहुंचे। पुलिस लाइंस में पुलिस कर्मियों के लिए परंपरागत बड़े खाने का आयोजन किया गया था।
विशेष अतिथि के तौर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चवन प्रकाश मौजूद थे। सर्वप्रथम एडीजे राजीव सभरवाल व एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी पुलिस कर्मियों को अपने हाथों से खाना सर्व कर बड़े खाने की पुलिस परंपरा को निभाया।
इसके पश्चात अधिनस्थों ने एडीजी, एसएसपी व जिला जज को अपने हाथों से खाना सर्व किया। तीनों आला धिकारियों ने अन्य पुलिस कमियों के साथ बैठकर खाना खाया।
एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने कहा कि पुलिस विभाग की इस परंपरा का निर्वहन वर्षो से किया जा रहा है। यह परंपरा इस बात की याद दिलाती है कि कार्य के सापेक्ष प्रत्येक पुलिस कर्मी निष्ठा समान होती है। कोई भी पुलिस कर्मी पद में बड़ा हो या छोटा लेकिन उसका कार्य समान रूप से महत्वपूर्ण होता है।
मुख्यमंत्री को बुके देकर दी बधाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह चुनाव सम्पन्न होने के बाद लखनऊ पहुंचे और उन्होंने यूपी में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए मिली प्रचंड जीत के लिए सीएम योगी को बधाई दी।
डीएम चंद्रभूषण सिंह सोमवार को लखनऊ पहुंचे थे, उन्होंने वहां पर मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी एलवाई सुहास भी उनके साथ मौजूद रहे।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने योगी आदित्यनाथ को बुके भेंट करते हुए दूसरे कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी लंबी चर्चा चली।

