Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बीएड प्रवेश परीक्षा: 517 छात्र-छात्राएं परीक्षा मे अनुपस्थित रहे,पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई। आला अधिकारियों के निर्देश पर सैक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक्स मजिस्टै्रट ने परीक्षा केन्द्र पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि आज बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद के 13 परीक्षा केन्द्रो पर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व मे सुनिश्चित की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। बी.एड.परीक्षा के लिए 6500 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया तथा उक्त छात्रो मे से 517 छात्र-छात्राएं परीक्षा मे अनुपस्थित रहे।

यह परीक्षा प्रथम पानी सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितिय पाली दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई। बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए नगर के 13 स्कूल कॉलेज का परीक्षा केन्द्र बनाया गया। जिममें राजकीय इंटर कॉलेज, डी.ए.वी.इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इण्टर कालेज, एस.डी.इण्टर कालेज ब्लॉक ए व एस.डी.डिग्री कालेज, ब्लॉक बी, जैन कन्या पी.जी.कॉलेज मेरठ रोड,जैन इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर, दीप चन्द्र ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलेज पटेल नगर नई मन्डी, वैदिक पुत्री पाठशाला नई मन्डी, इस्लामिया इण्टर कॉलेज आर्य समाज रोड, नगरपालिका कन्या इण्टर कालेज, रूडकी रोड एवं एस.डी. इण्टर कॉलेज, गांधी कालोनी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया।

बी.एड परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर पहुंच कर परीक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं मौके पर मौजूद अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नवागत एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते परीक्षा केन्द्रो व उनके आसपास पुलिस व महिला पुलिसकर्मी तैनात रही। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय एवं सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने भी परीक्षा केन्द्रो पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा तथा मौके पर मौजूद अधिनस्थों को निर्देशित किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =