Muzaffarnagar News: CBSE Results-माउंट लिट्रा जी स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सीबीएसई द्वारा कक्षा १० एवं १२ का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें माउंट लिट्रा जी स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।कक्षा १० में ९८प्रतिशत अंकों के साथ ध्रुव गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । द्वितीय स्थान पर ९६.४ प्रतिशत अंकों के साथ कृतिका बंसल रही तथा तृतीय स्थान पर ९५.६ प्रतिशत अंकों के साथ अवनी तोमर ने अपना नाम दर्ज किया । चतुर्थ स्थान पर लव कालरा और पंचम स्थान पर पाँखुरी गोयल रही।
— News & Features Network (@newsnetmzn) May 12, 2023
वहीं कक्षा १२ में उन्नति ने ९६.६ प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया । द्वितीय स्थान पर ९५.८ प्रतिशत अंकों के साथ वंशिका राणा रही । ९५ प्रतिशत अंक पाकर जिया वर्मा व संजना सिंह ने तृतीय स्थान पर अपना कब्जा जमाया । चतुर्थ स्थान पर रिद्धिमा भारद्वाज और पंचम स्थान पर नमः गोयल रहा । कई छात्रों ने विभिन्न विषयों में १०० में से १०० अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवांवित किया ।
इस अवसर पर विद्यालय में खुशी की लहर दौड गई । स्कूल के चेयरमैन नवनीत भारद्वाज ने सभी छात्रों को शुभकामनाए प्रदान की। विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज , संयुक्त निदेशक सुनंद सिंघल व प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता ने सभी छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों का हार्दिक बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आप इसी प्रकार लगन ,मेहनत व अथक परिश्रम के द्वारा सफलता की ओर अग्रसर रहें यही हमारी कामना है। उन्होंने छात्रों को स्वर्णिम भविष्य हेतु शुभाशीष प्रदान किया ।
96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कु. रविना मित्तल ने किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डी एस पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर की छात्रा कु रवीना मित्तल ने सीबीएसई की कक्षा १२ की परीक्षा में जनपद मुजफ्फरनगर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कुमारी रवीना मित्तल ने गणित में ९८ ,केमिस्ट्री में ९९, फिजिकल एजुकेशन में १०० ,फिजिक्स में९५ अंक प्राप्त किए कुल ९६.४ प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कुछ कर गुजरने की चाह , इच्छाशक्ति हो तो हम तमाम मुश्किलों के बाद भी सफलता हासिल करते हैं।कु रवीना मित्तल ने जेईई मेन का रिजल्ट आए कुछ दिन ही हुए है। जेईई मेन और एडवांस को सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल की पुत्री रवीना मित्तल ने यह परीक्षा पास कर नाम रोशन किया है। हम बात कर रहे हैं किसान राजधानी के रूप में विख्यात सिसौली में जन्मी रवीना मित्तल की। रवीना मित्तल अपने सहपाठियो के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
आइए जानते हैं रवीना मित्तल के बारे में विस्तार से।
रवीना मित्तल का परिवार मुजफ्फरनगर शहर के टिकैत विहार क्षेत्र में रहता हैं। रवीना मित्तल का जन्म किसान राजधानी के रूप में विश्वविख्यात सिसौली में हुआ था ,उसके पिता कमल मित्तल की पहचान जनपद में एक वरिष्ठ समाजसेवी की है और माता पूनम रानी गृहिणी के रूप में दिन भर घरेलू कार्यों में व्यस्त रहती है।
सिसौली की रहने वाली रवीना मित्तल ने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है।रवीना मित्तल ने जे ई मेन्स के लिए तैयारी किसी कोचिंग सेंटर में नहीं की अपितु इसकी तैयारी घर पर रहकर की है । रवीना मित्तल ने ने १०वीं कक्षा में ९८फीसदी अंक हासिल किए थे ।उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर अपना मुकाम हासिल किया।
अभी भी मेहनत जारी- रवीना मित्तल ने बताया कि वह रोजाना करीब १४ घंटे पढ़ाई करती है। एडवांस की भी उनकी पूरी तैयारी चल रही है।

