Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 8 वारंटी किये गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियान के दौरान ०८ वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्ता किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा वारंटीयो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर ०८ वारंटी अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त सतीश पुत्र सतपाल निवासी लकडसंधा, ऋषिपाल पुत्र रणजीत निवासी वहलना, सुभाष पुत्र अमर सिंह निवासी मिमलाना, अमित उर्फ तरूण पुत्र राजपाल निवासी रोहाना सुगर मिल, सोनू पुत्र कृष्णपाल निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी, शौकीन पुत्र जान मौहम्मद निवासी नई आवादी मक्कीनगर, दीपक पुत्र संजय निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी थाना को०नगर, संजय पुत्र मांगेराम निवासी मिमलाना रोड को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० मानवेन्द्र भाटी, गनेश कुमार शर्मा, जितेन्द्र सिंह, सैलेन्द्र सिरोही, रविन्द्र सिंह, मनोज शर्मा शामिल रहे।

 

नकदी सहित सट्टेबाजों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा ०३ सट्टे बाजो को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर के व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० शिवकुमार शर्मा द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभि०गण अनूप पुत्र मुकेश निवासी ग्राम जसौला थाना खतौली मु०नगर, विपन कुमार पुत्र विजयपाल उर्फ जालिम सिंह निवासी ग्राम जसौला थाना खतौली मु०नगर, टिन्कू पुत्र मदनपाल निवासी ग्राम जसौला थाना खतौली मु०नगर को ग्राम जसौला से गिरफ्तार किया गया।

अभि०गणो के कब्जे से २५५० रूपये व ५२ ताश के पत्ते व फड का कट्टा बरामद किये। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० शिवकुमार शर्मा, का० सतेन्द्र, नीटू, किशोर कुमार शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =