Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-चेकअप शिविर का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर विशाल व इनरव्हील क्लब विशाल ने टाटा 1एमजी के सहयोग से ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में कॉलेज की छात्राओं का हिमोग्लोबिन चेक अप कैंप का आयोजन किया ।

क्लब अध्यक्ष रो पवन कुमार गोयल, सचिव रो मनोज गर्ग, कोषाध्यक्ष रो नवीन सिंघल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया । अध्यक्ष इन नीना गोयल, अनुपमा सिंघल और रीनू गर्ग ने छात्राओ का ब्लड टेस्टिंग में सहयोग किया।

शिविर चेयरमैन रो राजीव मेहता रचना मेहता व आशा जैन ने बताया की इस जांच शिविर में १०५ छात्राओ व स्टाफ का हिमोग्लोबिन एच बी टाटा १एमजी के द्वारा चेक किया गया। डा० डिंपल चौधरी, चिकित्सक राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालाय, नई मंडी ने सभी बच्चो को आयरन की कमी के बारे में विस्तार से बताया की हमे आयरन की कमी की पूर्ति केसे की जाए ।

आयरनयुक्त भरपूर डाइट लेनी चाहिए जिससे आगे चलकर वैवाहिक जीवन में इसका फायदा मिल सके। क्लब अध्यक्ष रो पवन कुमार गोयल ने बताया की जिन बच्चो में एच बी कम पाया जाएगा उन बच्चो को रिपोर्ट आने के बाद आयरन की गोली रोटरी क्लब विशाल द्वार निशुल्क वितरित की जाएगी तथा भविष्य में इक निशुल्क आंखो का जांच शिविर भी इस कॉलेज में लगाया जाएगा ।

जांच शिविर में टाटा १एमजी से श्री नितिन गोयल व दीपक कुमार ने ब्लड लेकर टेस्टिंग की। इस अवसर पर रो मनोज गर्ग, नवीन सिंघल, राजीव मेहता, कमल गोयल, देवेंद्र सिंघल, शशि कांत मित्तल व कॉलेज प्रिंसिपल श्रीमती डा० संगीता चौधरी, डा० योगिता शर्मा, डा० हेमलता सिंह, श्रीमती करुणा त्यागी, दिव्या हांडा, डा० शाहिना, नवीन सिंघल, मनोज गर्ग, शशि कांत मित्तल का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 2 =