समाचार (Muzaffarnagar News)
रावण वेदवती संवाद और जानकी जन्म का किया गया सुन्दर मंचन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रामपुरी एकता शक्ति धर्म प्रचार समिति रजिस्टर्ड के तत्वाधान में रामपुरी में हो रहे श्री रामलीला मंचन का कल रात्रि दुसरे दिन के मंचन में रावण कुंभकरण तप , रावण वेदवती संवाद, व जानकी जन्म की सुंदर लीला का मंचन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनता के बीच दर्शक दीर्घा से मूर्ति देवी नाम की माता जी के द्वारा सर्वप्रथम विधिवत रूप से कथावाचक पंडित देवशरण शास्त्री के द्वारा पूजा अर्चना कराई गई उसके पश्चात फीता काटकर गणेश वंदना रामायण जी की आरती और विष्णु भगवान की आरती के साथ शुभारंभ किया गया और कमेटी अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह व निर्देशक नीरज कौशिक के द्वारा भजन भी प्रस्तुत किए गए जिन्हें सुनकर सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए इस अवसर पर मुख्य रूप से कमेटी अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह के साथ साथ संयोजक प्रमोद पाल कोषाध्यक्ष दिवाकर त्यागी व्यवस्था प्रभारी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार गौतम नीरज कौशिक महामंत्री वी निर्देशक उपाध्यक्ष रवी धीमान विपिन धीमान हिमांशु गोस्वामी आदित्य धीमान चंदू शानू आयुष पाल आर्य धीमान अंश प्रजापति वंश प्रजापति बिट्टू काला लवीश चेतन विश्वकर्मा रविंद्र सेन प्रमोद कुमार नितिन सैनी आदि के साथ-साथ रामपुरी के वासी उपस्थित रहे.
सडक हादसे मे हुई युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सडक हादसे में युवक की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित गांव पिन्ना निवासी करीब 23 वर्षीय अक्षय बाईक द्वारा अपने घर वापिस लौट रहा था कि बुढाना मोड के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद आरोपी गाडी चालक अपनी गाडी सहित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनो को इसकी सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। परिवार के लोग पडौसी ग्रामीणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच व आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सकेगी।
टोल प्लाजा प्रकरण पर दिया धरना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। छपार टोल प्लाजा डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे हत्याकांड में क्षेत्र के लोगों ने डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जल्द से जल्द अरविंद पांडेय की हत्या के खुलासे की मांग की।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनो छपार टोल प्लाजा ेक डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे की कुछ लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी। जिसके चलते आज दोपहर के वक्त कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे छपार क्षेत्र के ग्रामीणों ने अरविंद पांडे की हत्या का जल्द से जल्द खुलासा करने तथा ठेका स्वामी की जांच कराने की मांग की। विदित हो कि यह घटना चर्चाओं मे आ गई थी। इस घटना से क्षेत्रिय निवासियों मे ंनाराजगी बनी हुई थी। जिसके चलते ग्रामीणों ने कचहरी मे धरना दिया तथा उक्त मामले मे ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि एसएसपी संजय वर्मा ने उक्त मामले में छपार थाना प्रभारी को लाईन हाजिर कर दिया है।
समस्त थानों पर मिशन शक्ति-5.0 केन्द्रों का हुआ उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को प्राथमिकता प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति-5.0” का शुभारम्भ 20 सितम्बर को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। उक्त अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमति इन्दु सिद्धार्थ के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों पर मिशन शक्ति केन्द्रों की स्थापना कर उनका उद्घाटन किया गया। इन केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को त्वरित सहायता प्रदान करने, महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों का संज्ञान लेकर निस्तारण करने तथा उनके अधिकारों एवं विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक कराने की व्यवस्था की गयी है। इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति केन्द्रों के अन्तर्गत नियमित रूप से जनजागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार, काउंसलिंग, कार्यशालाएँ एवं हेल्प डेस्क सेवाएँ संचालित की जाएँगी। साथ ही मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत पुलिस का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु समाज में जागरूकता फैलाना है
साथ ही अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओंध्बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओंध्हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया।
सिविल लाइन थाने पर मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सिविल लाइन थाने पर मिशन शक्ति केंद्र की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन डीएवी डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती गरिमा जैन ने किया। सिविल लाइन थाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन करते हुए श्रीमती गरिमा जैन ने कहा कि महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह केंद्र महिलाओं को सुरक्षा, परामर्श और कानूनी सहायता प्रदान करने में मददगार साबित होगा। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं को किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। केंद्र पर प्रशिक्षित महिला कर्मी पीड़िताओं को परामर्श देने के साथ-साथ उनके अधिकारों की जानकारी भी देंगी। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने महिला सुरक्षा को लेकर इस पहल का स्वागत किया और कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
भगवान विष्णु की तपस्या कर मांगा वरदान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री रामलीला कमेटी नई मंडी के तत्वाधान में श्री रामलीला भवन नई मंडी में 99वॉ श्री रामलीला महोत्सव मे दूसरे दिन श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि मयंक बंसल सर्राफ सपत्नी द्वारा भगवान विष्णु एवं हनुमान जी की आरती व दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि मयंक बंसल ने कहा कि इस रामलीला का बहुत पुराना इतिहास है तथा इतना भव्य मंच पूरे जनपद में कहीं भी नहीं है उन्होंने कहा कि हम सबको मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिए, कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल मंत्री अशोक गर्ग ने अपनी पूरी कमेटी के साथ अतिथियों का पटके पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तत्पश्चात मथुरा से आई श्री गिरिराज लीला संस्थान के कलाकारों द्वारा श्री रामलीला का भव्य मंचन किया गया, दूसरे दिन की लीला मे मनु शतरूपा ने भगवान विष्णु की तपस्या कर उनके जैसे पुत्र प्राप्ति का वरदान मांगा, तत्पश्चात रावण कुंभकरण और विभीषण ने ब्रह्मा जी से वरदान माँगा रावण ने वरदान मांगा कि मैं मनुष्य और वानर के हाथों मारा जाऊं वही कुंभकरण ने निद्रासन मांगा जिसमें 6माह जागना व 6 माह सोना तथा विभीषण ने भगवान की भक्ति मांगी ब्रह्मा जी ने तीनों को वरदान दिया उसके बाद सीता जी का जन्म हुआ तथा बधाइयां गाई गई, श्री रामलीला मंचन को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, संचालन स्वदेश कौशिक द्वारा किया गया श्री रामलीला में इस वर्ष आए रामायणी जी द्वारा अपनी शब्दावली से सभी भक्तजनों को मंत्रमुग कर दिया इस अवसर पर कैलाश चंद ज्ञानी, राजीव अग्रवाल, उपेंद्र मित्तल, राकेश खंडेलवाल, विदित गुप्ता, राजेश गोयल, शरद गोयल, अभिषेक कुच्छल, संजय जिंदल काका, कुलदीप शर्मा, विवेक बंसल, डॉ प्रदीप जैन, विशाल कालरा विनय कुमार आशीष गर्ग राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
व्याख्यान का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। बरला डिग्री कॉलेज में भाजपा नेता श्री श्रीमोहन तायल ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर छात्रों एवं छात्राओं को व्याख्यान देते हुए कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है आज जो चल रहा है उसे छोड़कर आगे बढ़ने का समय आ गया है आगामी 2047 तक विकसित भारत की श्रेणी में आने के लिए देश में चल रहे सुधार वादी कदमों को आगे बढ़ाना होगा और अब सही समय है कि एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा को अंगीकार करके विकास की उत्तरोत्तर बढ़ती गती को और सुनियोजित करना है। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री भाजपा सुशील त्यागी मंडल अध्यक्ष भाजपा अंकुर त्यागी जिला कार्यकारिणी सदस्य सागर वाल्मीकि हर्ष हार्दिक रक्षित चौधरी डॉक्टर अजब सिंह बृजेश कुमार कोरी जितेंद्र त्यागी एवं कॉलेज के प्राचार्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उपभोक्ताओं की मेगा शिविर में उमड़ी भीड़
जानसठ। प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन के आदेशानुसार अधीक्षण अभियंता मुजफ्फरनगर मनोज कुमार यादव के निर्देशन में विद्युत मेगा कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जानसठ उपखंड अधिकारी चंदन कुमार चौबे, अवर अभियंता पंकज शाह के नेतृत्व में जानसठ उपखंड परिसर में सोमवार को 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत मेगा कैंप लगाया गया है। उपखंड अधिकारी चंदन कुमार चौबे ने पंजाब केसरी के संवादाता मोहम्मद अहसान से वार्ता के दौरान बताया कि जानसठ उपखंड पर लगे विद्युत मेगा कैंप में नए विद्युत कनेक्शन, बिल संशोधन, भार वृद्धि, विद्युत बिल जमा करने, पीएम सूर्यघर योजना, स्मार्ट मीटर स्थापना, खराब मीटर बदलवाने, नए मीटर लगाए जाने, अधिक बिजली बिल आने जैसी विद्युत समस्याओं का समाधान उपभोक्ता आसानी से करा सकते हैं।
बेटियों को मिली भाजपा सरकार में सुरक्षा और सम्मानः मीनाक्षी स्वरूप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । नई मंडी पुलिस स्टेशन में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 5.0 अभियान के शुभारंभ पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाये जाने के साथ ही उनके सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी और जनजागरण के सहारे महिलाओं को मिशन से जोड़ने पर जोर देने के साथ कहा कि भाजपा की सरकारों में महिलाओं और बेटियों को सम्मानजनक सुरक्षित वातावरण मिला है।
नई मंडी थाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 केवल एक अभियान नहीं बल्कि महिलाओं के जीवन को सुरक्षित, स्वावलंबी, सशक्त और सम्मानजनक बनाने की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि समाज तभी सशक्त हो सकता है जब महिलाओं को भयमुक्त वातावरण, बराबरी का दर्जा और आत्मनिर्भरता का अवसर मिले। उन्होंने युवाओं और प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि वे इस मिशन को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने अभियान को लेकर महिला पुलिस अधिकारियों से भी जानकारी ली और महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ ही सरकारी योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनको जागरुक किया।
सीओ न्यू मंडी राजू कुमार शाव ने कहा कि पुलिस प्रशासन महिला सुरक्षा के लिए निरंतर सतर्क है और मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ठोस कार्य योजनाएं बनाई गई हैं। थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र बघेल ने भी भरोसा दिलाया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर तत्पर रहेगी। व्यापारी नेताओं कृष्ण गोपाल मित्तल और सुनील तायल ने आश्वासन दिया कि व्यापारी समाज भी इस अभियान में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा। वहीं, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन और आशुतोष गुप्ता ने युवाओं से इस मिशन में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन महिला सम्मान व सुरक्षा की शपथ के साथ हुआ। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि समाज में बेटियों और बहनों की गरिमा और सुरक्षा सर्वोपरि होगी। कार्यक्रम में सीओ न्यू मंडी राजू कुमार शाव, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र बघेल, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, सुनील तायल, शलभ गुप्ता, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, आशुतोष गुप्ता समेत महिला पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जाट महासभा की कार्यकारिणी का हुआ गठन
मुजफ्फरनगर। जाट महासभा की एक बैठक चौधरी चरणसिंह भवन वर्मा पार्क गांधी कालोनी मे आयोजित हुई।
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जाट महासभा द्वारा नवरात्रि के पहले दिन मॉ शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की तथा सभी को शपथ् दिलाई गई कि समाज में एकता व भाईचारे को बढावा देते हुए सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं संगठन को सशक्त एवं संगठन करने में अपना अमूल्य योगदान करेंगे। कार्यकारिणी के संरक्षण मंडल मे देवी सिंह वर्मा, यशपाल सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, सुन्दर पाल सिंह, दीपक कुमार, विजय कुमार कुश, जसबीर सिंह राणा, ब्रजेश चौधरी, दिनेश कुमार, रामपाल वर्मा, सुदेश मलिक को शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान, महासचिव जयवीर सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमसिंह, विराज तोमर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप कुमार उपाध्यक्ष, प्रवेन्द्र कुमार सहसचिव, अनुज कुमार संगठन मंत्री,राधेश्याम जिला प्रचार मंत्री, राजकुमार तोमर नगर अध्यक्ष, बिटटू सिखेडा प्रेस प्रवक्ता बनाए गए हैं। अनुज कुमार मीडिया प्रभारी, धर्मेन्द्र तोमर संयोजक, वेदवीर ब्लॉक अध्यक्ष मोरना, राहुल पॅवार युवा जिलाध्यक्ष, उत्तम राठी ब्लॉक अध्यक्ष बुढाना, रवि चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष जानसठ, जयवीर ठाकरान जिला सचिव, श्रृद्धापाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर, संजीव नगर अध्यक्ष शाहपुर, सतेन्द्र कुमार उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंह सचिव, विनित कुमार युवा जिला महासचिव, चन्द्रवीर सिंह जिला उपाध्यक्ष, मनु चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष खतौली, रोहित बालियान जिला युवा उपाध्यक्ष, अमित कुमार ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी, नीरज बालियान जिला उपाध्यक्ष, संदीप मलिक, जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, मनोज कुमार ब्लॉक अध्यक्ष सदर, सुरेन्द्रपाल सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य, नितिन कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, युधिष्ठिर पहलवान ब्लॉक अध्यक्ष सदर किसान प्रकोष्ठ व जिला कार्यकारिणी सदस्य, यशपाल सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, चांदवीर ब्लॉक महासचिव नोएडा एवं रमेश कुमार को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
भगवती का हुआ जयघोष
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शारदीय नवरात्रों के प्रथम दिन सभी देवी मंदिरो में पूजा-अर्चना करने वाले श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिरो मे दर्शन करने वालो की भीड जुटनी शुरू हो गई। मंदिरो मे मॉ भगवती के जयकारों के जयघोष सुनाई देते रहे।
शारदीय नवरात्रों के शुभारम्भ के कारण एक और जहां घरो मे पूजा अर्चना के साथ सांझी की स्थापना की गई। वहीं दूसरी और जनपद सहित नगर के विभिन्न देवी मंदिरो नदी घाट स्थित अति प्राचीन देवी मंदिर, लोहिया बाजार स्थित देवी मंदिर, पचदरा सर्राफा बाजार स्थित संतोषी माता मंदिर, गॉधी कालोनी स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर, नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मन्दिर आदि सभी मंदिरो में भगवती का गुणगान हुआ तथा पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी गई।
नवरात्रों के शुभारम्भ से बाजार मे रौनक लौटने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि पितृपक्ष के कारण बाजार मे मन्दी छाई थी। परन्तु अब नवरात्रों व आगामी त्यौहारो के कारण बाजारो मे फिर से चहल-पहल बढ गई है। नवरात्र की वजह से फल-मिठाई, फूल माला, पूजन सामग्री आदि वस्तुओं की बिक्री हुई। मंदिरो से लेकर घरों तक माता का गुणगान, पूजा अर्चना तथा जयकारे सुनाई देते रहे।
जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय रक्तचाप (बी.पी.) स्क्रीनिंग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसकी थीम ष्ज्ांम ब्ींतहम ंज 18-ठच् ैबतममदपदह क्ंलष् रही। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, संकाय सदस्यों और आमजन में उच्च रक्तचाप के समय पर निदान और नियंत्रण के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम की शुरुआत विशेषज्ञ डॉ० मदन मोहन झा (एम०डी०, एम०एस० एंव फिजिशियन सर्जन ईवान हॉस्पिटल मु०नगर) द्वारा हुई, जिन्होंने बताया कि उच्च रक्तचाप जिसे ष्साइलेंट किलरश् भी कहा जाता है, उन्होंने बताया कि 18 वर्ष के ऊपर के व्यस्कों को स्मोकिंग, अल्कोहल और अन्य नशों के कारण बी०पी० और डिप्रेशन की समस्याऐ उत्पन्न हो रही है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है। तथा मि० कमल कान्त भारद्वाज (डिविजन सेल्स ऑफिसर, ग्लेनमार्क) व संदीप कुमार (फिल्ड सैल्स ऑफिसर ग्लेनमार्क) ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि बी०पी० की रोकथाम और उपचार को ध्यान में रखते हुए हमे अपनी रोजाना दिनचर्या को स्वास्थ और बेहतर खान-पान के द्वारा स्वास्थ रखा जा सकता है,
कॉलेज निदेशक डॉ० अरविन्द कुमार ने बताया कि बी०पी० की समस्या भारत में हृदय रोग, स्ट्रोक और गुर्दे की विफलता का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधि और तनाव प्रबंधन को स्वस्थ जीवनशैली का आवश्यक हिस्सा बताया। निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्र समाज में स्वस्थ जीवनशैली का संदेश फैलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा हाइपरटेंशन जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवन अपनाने की शपथ के साथ हुआ।
कॉलेज परिसर में एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों ने रैली में भाग लिया, जिससे जीवनशैली में सुधार और चिकित्सीय परामर्श की सलाह के लिए छात्र-छात्राओं ओर लोगों को जागरूक किया गया। इस पहल को व्यापक सराहना मिली और इसे सामुदायिक स्वास्थ्य एवं निवारक चिकित्सा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं स्टॉफ, डा० वैशाली, डॉ निशा सिंह, डा० भुवनेन्द्र सिंह, डॉ पोपिन कुमार, ईशान अग्रवाल, प्रवीन कुमार, डॉ हुमा सैफी, डॉ० पायल दीपक, मीनू देवी, रितू कौशिक, आसिफ खान, दीपिका, संजीव रतन तिवारी, कुलदीप सैनी, मौ० जूबैर, मिनाता, प्रभा, नसीम अहमद, पल्लवी, अंशु पंवार, निदा वेवी, सुबोध कुमार, विनय कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, अक्षय वर्मा, एलिश, स्मृति माधूर, शुभम आदि उपस्थित रहे।
कलाकारों का चितंरजन स्वरूप आर्ट गैलरी में संगम
600 से अधिक कलाकृतियाँ होंगी प्रदर्शित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चित्रकारों और कला प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर चितरंजन स्वरूप आर्ट गैलरी में 24 से 26 सितंबर तक एक भव्य कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में 600 से अधिक कलाकृतियाँ प्रदर्शित की जाएंगी, जो विभिन्न राज्यों और शहरों के प्रतिभाशाली कलाकारों की रचनात्मकता को दर्शाएंगी। इस तीन दिवसीय आयोजन में ’हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, बड़ौत, अमरोहा, रुड़की और गंगोह’ सहित कई क्षेत्रों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शनी न केवल चित्रकला, बल्कि विभिन्न शैलियों और माध्यमों की कलाकृतियों का संग्रह प्रस्तुत करेगी।इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ कलाकारों के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को भी अपनी कला को मंच पर लाने का अवसर मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक विविधता और कला परंपराओं को एक मंच पर लाकर उन्हें प्रोत्साहित करना है। कला प्रेमियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है कि वे विभिन्न शैलियों की उत्कृष्ट कृतियों को एक ही स्थान पर देख सकें और कलाकारों से संवाद स्थापित कर सकें।
जीएसटी स्वास्थ्य विभाग से हटाने पर जीवन बीमा निगम ने मनाया धन्यवाद दिवस
खतौली। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा खतौली में भारत सरकार द्वारा जीवन बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा से जीएसटी को पूर्ण रूप से हटाने के उपलक्ष्य में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा धन्यवाद दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर लियाफी शाखा अध्यक्ष संजीव कुमार बालियान ने भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लियाफी द्वारा काफी समय से जीसटी हटाने की मांग की जा रही थी। इसी के तहत 19 मार्च 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में लियाफी द्वारा बहुत बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लियाफी शाखा खतौली के अध्यक्ष संजीव कुमार बालियान, मंडल कोषाध्यक्ष डॉ राणा प्रताप सिंह, शाखा सचिव विजेंद्र सिंह बबलू, मदन छाबड़ा, धर्म सिंह कपासिया, रविंद्र कुमार बालियान, नरेश कुमार, सुरेश पाल, सत्येंद्र कुमार, आदित्य कुमार, योगेंद्र कुमार, संजीव कुमार, नरेश शर्मा, दीपक कुमार, डा० रूपचंद शर्मा, सोहनवीर सिंह, सोमपाल सिंह, रामकरण सिंह, ओमवीर सिंह, मेवाराम आदि अभिकर्ता उपस्थित थे।
एस पी क्राइम द्वारा व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस लाइन सभागार में एस पी क्राइम श्री मती इंदु सिद्धार्थ जी द्वारा आयोजित बैठक में संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के पदाधिकारीयो द्वारा प्रतिभाग करते हुए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। एस पी क्राइम द्वारा बताया गया कि व्यापारियों के साथ हुए कई साइबर क्राइम को प्राथमिकता के आधार पर खोल दिया गया है एवं पकड़े गए गिरोह व अभियुक्तों से धोखाधड़ी की गई रकम की वसूली भी की गई है एस पी क्राइम द्वारा व्यापार संगठन पदाधिकारीयो से कहा गया कि उनके द्वारा बाजारों में व्यापारियों से आह्वान किया जाए कि,व्यापारी ज्यादा से ज्यादा अपनी दुकानों पर कैमरे लगवाएं,क्योंकि ज्यादातर घटनाओं का खुलासा कमरों के आधार पर ही किया जा रहा है इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ संगठन समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल,अध्यक्ष संजय मिश्रा,संयोजक राकेश त्यागी, सुनील तायल,शलभ गुप्ता,जनार्दन विश्वकर्मा,सुरेंद्र मित्तल,सचिन शर्मा सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे
सुरक्षा पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत विद्यालय से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में प्रधानाचार्या कु. सुमित्रा सिंह के दिशा निर्देशन में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत विद्यालय से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सड़क सुरक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया। रैली के दौरान छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाए और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रोत्साहित करना था। विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए हम सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हैं और सड़क सुरक्षा के प्रति हमेशा जागरूक रहने के लिए प्रेरित करते हैं।
धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संगम
श्री बालाजी धाम मंदिर में शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को एकादश कुण्डीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ आस्था एवं भक्ति भाव के धार्मिक संगम के बीच बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस शुभारंभ से पूर्व मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर हो गया।
भारतीय कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ किया गया। मंदिर समिति ने आए अतिथियों एवं भक्तजनों का भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। आस्था के साथ-साथ ऐसे महायज्ञ हमें हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं से बच्चों को और युवा पीढ़ी को जोड़ते हैं। श्री बालाजी धाम मंदिर की इस भव्य कलश यात्रा ने नगर में धार्मिक सौहार्द का अद्भुत संदेश दिया है। उन्होंने ईश्वर से सभी के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की। कलश शोभायात्रा में पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्यमी भीमसेन कंसल, राकेश बिंदल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, सोम प्रकाश कुच्छल, हरिशंकर तायल, कुलदीप कुमार, विनोद राठी, रजत राठी, रजत गोयल, नितिन संगल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भगवान श्री राम की बारात ने तिसंग में सभी का मन मोहा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ग्राम तिसंग में चल रही रामलीला में बीती रात धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया, धनुष यज्ञ के उपरांत परशुराम – लछमन संवाद की कलाकारों द्वारा की गयीं लीला के मंचन को देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हों गये !
बीती रात रामलीला के मंचन के बाद आज ग्राम में भगवान श्री राम की भव्य बारात निकाली गयीं जिसमें भगवान श्री राम एक रथ में अपने तीनों भाइयों एवं अपने गुरूजी वशीष्ट के साथ विराजमान थे जिनकी आभा को देखकर वो सभी का मन मोह रहे थे, बारात में बैंड बाजो की धार्मिक धुनें एवं अनेक एक से बढ़कर झांकीया आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी ! राम बारात को सफल तथा व्यवस्था बनाने में खछेड़ू सैनी मुनीम जी, ऋषिराज वालिया, राजन वालिया, विशाल राजवंशी, मूलचंद शर्मा, पंकज राजवंशी, मोनू गुप्ता, कपिल राजवंशी, सुरेश वालिया, प्रकाश सैनी आदि अनेक ग्राम वासियों का पूर्ण सहयोग रहा !
रावण और जानकी जन्म, रावण विवाह लीला का सुन्दर मंचन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री आदर्श रामलीला भवन समिति द्वारा पटेल नगर में आयोजित कराये जा रहे 50वें स्वणं जयंती श्री रामलीला महोत्सव के अन्तर्गत दूसरे दिन रविवार को रावण और जानकी जन्म, रावण विवाह और लंका विजय की लीला का स्थानीय कलाकारों के द्वारा सुन्दर और मनोहर मंचन किया गया। लीला के दौरान कैलाश गमन के दौरान भगवान शिव ने लंकापति रावण के अभिमान का दमन किया तो रावण भगवान शंकर का अनन्य भक्त बन गया। रामलीला देखने के लिए देर रात तक यहां पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
श्री आदर्श रामलीला भवन समिति के द्वारा पटेलनगर में प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित श्री रामलीला का सुन्दर मंचन कराया जा रहा है। रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन की लीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, उद्यमी प्रवीण गुप्ता दूधली वाले और प्रेमप्रकाश अरोरा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। गणेश वंदना, श्री रामायण जी और ठाकुर जी की आरती के पश्चात रावण की तपस्या और उनको मिले वरदान की लीला का कलाकारों ने सुन्दर मंचन किया। भगवान ब्रह्मा के द्वारा रावण, कुंभकर्ण और विभीषण को सुमेरु पर्वत पर की जा रही तपस्या से प्रसन्न होकर वरदान दिए गये। उधर अपनी पुत्री मंदोदरी के लिए कोई उचित वर नहीं मिलने के कारण मयराष्ट्र के राजा मय दानव भटकते नजर आते हैं, ज्योतिष की भविष्यवाणी उनको सुमेरू पर्वत की ओर ले जाती है, जहां वरदान पाकर अपने भाइयों विभीषण और कुंभकर्ण के साथ महल की ओर लौटते रावण मय राष्ट्र की राजकुमारी मंदोदरी को देखकर मोहित हो जाता है और रावण के साथ मंदोदरी का विवाह सम्पन्न होता है और इसी के साथ रावण तीनो लोक में अपने प्रभाव और सत्ता के लिए यु( पर निकल जाता है। सबसे पहले लंका पर विजय प्राप्त कर रावण का राज्याभिषेक होता है। लंका में मंदोदरी रावण के दो पुत्रों को जन्म देती है तो खुशियां छा जाती हैं, चारों ओर हर्ष का वातावरण बन जाता है। रावण के दरबार में नृत्यांगना झूमती हैं, तो दर्शक भी इस लीला का भरपूर आनंद लेते हैं। इसके पश्चात वेदवती संवाद, भगवान इन्द्र और मेघनाथ के बीच यु( लीला का मंचन भी सराहनीय रहा। कैलाश गमन के दौरान रावण का पुष्पक विमान रोकने पर क्रोधित रावण के अभिमान को भगवान शिव जब चकनाचूर करते हैं तो दर्शक भी उत्साहित नजर आते हैं। लीला में मंचीय प्रस्तुति के दौरान रावण का सुन्दर और प्रभावशाली अभिनय नारायण ऐरन ने किया। इसके साथ ही जितेन्द्र नामदेव भगवान ब्रह्मा, यश चौधरी वेदवती, देवेन्द्र पतला राजा इन्द्र, केशव मारीच, सोनू भगवान शंकर, अभिषेक कुमार मंदोदरी, जतिन कुमार विभीषण, आर्यन कुम्भकर्ण और विवेक कुमार मेघनाद के स्वरूपों में दर्शकों पर अपने कला अभिनय का प्रभाव छोड़ने में सफल नजर आये।
रामलीला समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन ने अन्य पदाधिकारियों के साथ अतिथियों को स्मृति चिन्ह और मिष्ठान देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मुख्य निर्देशक विजय मित्तल, पंकज शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, मीना ऐरन, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश बंसल, अनिल गोयल, राकेश मित्तल, अंकुश गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, पंकज वशिष्ठ, स्पर्श गर्ग, यश गर्ग, कृष्णा नामदेव, विशाल शर्मा, उदय कौशिक, लक्ष्य बंसल, अभिषेक कश्यप, जतिन गर्ग सहित अन्य कलाकार और सहयोगी मौजूद रहे। रामायण वाचक रामपाल सिंह राठी ने श्लोक पाठ किया।
विपिन गुप्ता को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने जानकारी दि आज मासिक सभा मै विपिन गोयल को अमर शहीद राजा रतन चंद जी की मूर्ति अनावरण समारोह मै उत्कृष्ठ सेवा देने पर केंद्रीय अध्यक्ष कुलदीप कंसल जी और राजवंश सभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गर्ग द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ! मासिक बैठक मै सर्वसम्मती से दशहरा मिलन की जिम्मेदारी शलभ गुप्ता को सोपी गई कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोयल द्वारा सबके समक्ष २०२४-२५ का आय व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया धवनिमत से दोनो अजेंडो के प्रस्ताव परित किये गये राजवंशी धर्मशाला के किराये को कम करने पर चर्चा हुई जिससे आम जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जा सके प्रस्ताव पारित् हुआ! मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद गर्ग,कुलदीप कंसल,शलभ गुप्ता, पंकज राजवंशी अमित गुप्ता,राजेंदर कुमा र्गोयल,विजय गर्ग,योगेश गर्ग,प्रियांशु गर्ग,चिराग गुप्ता,अलोक कुमार गर्ग,राहुल मित्तल आदि मौजूद रहे!
कई थानों में किया फेरबदल
मुजफ्फरनगर। टोल कांड मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए छपार थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा की गई इस कार्रवाई को अनुशासनात्मक व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस की साख बचाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस क्रम में तितावी थाने में तैनात एसएसआई मोहित कुमार को थाना छपार का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने देर रात कई थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए। इस लिस्ट में थाना भोपा, फुगाना, ।भ्ज्न् (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट), और कचहरी सुरक्षा जैसे अहम पद शामिल हैं। गजेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना छपार-लाइन हाजिर किए गए, मोहित कुमार, एसएसआई थाना तितावी अब प्रभारी निरीक्षक थाना छपार, विकास कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना फुगाना अब प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू, ओमप्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा अब प्रभारी निरीक्षक थाना फुगाना, सर्वेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू अब प्रभारी कचहरी सुरक्षा, मुनीश कुमार, प्रभारी कचहरी सुरक्षा अब प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा, उपनिरीक्षक (एसआई) जिले के विभिन्न थानों में इधर-उधर किए गए हैं और उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। टोल प्लाजा डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे की हत्या के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का भारी दबाव था। इसे देखते हुए एसएसपी ने यह बदलाव किया। जिलेभर में इस कार्रवाई से हलचल और खलबली मच गई है।


