Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ब्लॉक स्तरीय ई०सी०सी०ई० क्रियान्वयन कार्यशाला आयोजित

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। प्री प्राईमरी शिक्षा के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय ई०सी०सी०ई० क्रियान्वयन कार्यशाला २०२१-२२ विकास खण्ड सदर का आयोजन दींन दयाल कालेज भोपा रोड मुजफ्फरनगर में किया गया । जिसको खण्ड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा द्वारा संबोधित किया किया गया

शिक्षकों व आगंवाडी कार्यकत्रियो को आपसी समन्वय बनाकर ०३ से ०६ आयु वर्ग के बच्चों की आवश्यताओ के अनुरूप एवं नई शिक्षा नीति में दिए गए प्रावधानों के अनुसार शिक्षित के करने की जानकारी दी गई। विकास क्षेत्र सदर में आगंवाडियो को ४ दिवसीय एवं कक्षा -१ को पढ़ाने वाले शिक्षकों २ दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

आज की इस कार्य शाला में ई०सी०सी०ई० के विषय मे नोडल एआरपी नाथीराम , नोडल शिक्षक संकुल श्रीमती मधु बालियान , श्रीमती मनी सेठी एवं श्रीमती रश्मि धीमान ने विस्तार से जानकारी दी और ०३ से ०६ वर्ष आयु वर्ग बच्चों के लिये उपयोगी टी०एल० एम० निर्माण प्रतिभागियों से कराया गया ।

इस अवसर पर श्रीमती प्रविता शर्मा प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी विकास खण्ड सदर, श्रीमती बबिता तोमर डायट मेंटर, दिवाकर शर्मा एआरपी , अवधेश कुमार मीनाक्षी सुपर वाईजर-सदर , नोडल शिक्षक संकुल-सदर , प्राथमिक स्कूल ,कम्पोजिट स्कूल से एक-एक शिक्षक एवं स्कूलों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की सभी आंगनवाड़ियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

मांगों को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के छात्रो ने एलएलबी की सीटें बढवाये जाने की मांग को लेकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी पीजी कॉलेज प्रागण मे एकत्रित एलएलबी के छात्रो ने सीटे बढवाये जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

कॉलेज मे छात्रो के हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रो को समझा बुझाकर मामला शान्त कराया। इस दौरान दर्जनो छात्र मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =