Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कांग्रेसियों ने रसोई गैस के दामों में वृद्धि, महंगाई का किया विरोध

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम सौंपां जिसमें उन्होंने पहले से ही देश में महंगाई चरम पर है, जिससे देश प्रदेश की जनता बहुत त्रस्त है।

जनता की दिनचर्या बहुत मुश्किल परिस्थिति में हैं। जिसे पुनः भारत सरकार द्वारा पैट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर ओर विकट परिस्थिति में डाल दिया है। जिससे आम जनता में आक्रोश है। जहां एक ओर चुनावी भाषणों में मौजूदा भारत सरकार के मंत्रियों द्वारा जनता को झूठा प्रलोभन दिया था कि होली व दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेण्डर दिया जायेगा

उसके ठीक विपरीत होली के तुरन्त बाद ही गैस सिलेण्डर पर ५०/- रूपये की बेहताशा वृद्धि कर लगभग १०००/- रूपये की दर होने से गरीब, निम्न और मध्यम वर्गीय लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ा है।

वहीं दूसरी ओर पैट्रोल और डीजल पर भी दो दिनों से प्रतिदिन ८० पैसे की वृद्धि करने से भी आम जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है जिससे आम जनता परेशान है और पैट्रोल, डीजल और गैस सिलेण्डर की मूल्य वृद्धि की वजह से उसे खरीद पाने में असमर्थ है।

अतः जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी और सभी कांग्रेस के फ्रन्टल संगठन जनपद मुजफ्फरनगर आपके द्वारा महामहिम महोदया से मांग करते है कि जनता की कठिनाईयों को देखते हुए जनहित में केन्द्र सरकार द्वारा बढी हुई कीमतों को तत्काल प्रभाव से वापस कराया जाये

जिससे आम जनता राहत की सांस ले सके। इस दौरान सौरभ कश्यप, देवेंद्र कश्यप, धीरज माहेश्वरी, गुफरान काजमी, राजकुमार शर्मा, अनिता रानी ठाकुर, युगलकिशोर भारती, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − four =