Muzaffarnagar News: संचारी रोगों की रोकथाम हेतु साफ-सफाई का लगातार कार्य जारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समस्त विकासखंड, नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग की व्यवस्था संबंधित क्षेत्रों में कराया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड, नगर पालिका, नगर निकाय/नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य व्यवस्था एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है
वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया जा रहा है। उपरोक्त के अतिरिक्त पी एम स्वनिधि योजनांतर्गत लाभार्थियों को प्रथम तथा द्वितीय किस्त के संदर्भ में चर्चा की गई।
नगर पंचायत बुढाना मे पीठ बाजार में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मौसमी बिमारिया जैसे. डेंगू, मलेरिया, इत्यादि से बचाव के लिए मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए एन्टी लार्वा छिड़काव किया गया। नगर पालिका परिषद खतौली के द्वारा जीटी रोड पर डॉ अंकुर शर्मा की दुकान के सामने पेयजल पाइप लाइन मरम्मत का कार्य पूर्ण कराया गया
मोहल्ला देवीदास खतौली में नगर पालिका परिषद खतौली के द्वारा सीवर सफाई का कार्य कराया गया। आयुक्त तथा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अधिशासी अधिकारीग् नगर पंचायत मीरापुर द्वारा पी एम स्वनिधि योजनांतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक महोदय के साथ पी एम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रथम तथा द्वितीय किस्त के संदर्भ में चर्चा की गई
शाखा प्रबंधक ने 25 मार्च तक अवसेस लक्ष्य खत्म करने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत चरथावल की स्प्रे टीम द्वारा आज फिर दुकानदारों के आग्रह पर मेले में सफाई के साथ-साथ एंटी लारवा का भी छिड़काव किया गया।
विधायक का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा खतौली के नवनिर्वाचित विधायक विक्रम सैनी का माल्यार्पण कर एंव बुके भेंट कर स्वागत किया गया,इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ मुजफ्फरनगर के जिला संयोजक सुनील तायल,सह संयोजक आशीष तोमर,मंडल संयोजक तरुण मित्तल, नई मंडी मंडल राजेश साहनी,केशव मंडल प्रवीण वर्मा, राजेश (सुरेंद्र नगर) उपस्थित रहे एवं विधायक जी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई

