Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रखर समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया जयंती पर किया नमन

खतौली।(Muzaffarnagar News)  देश में समाजवाद की अलख जगाने वाले प्रखर समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया का जन्म २३ मार्च १९१० को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में (वर्तमान-अम्बेडकर नगर जनपद) अकबरपुर नामक स्थान में एक वैश्य परिवार में हुआ था। उनके पिताजी श्री हीरालाल पेशे से अध्यापक व हृदय से सच्चे राष्ट्रभक्त थे।

आज ११२वीं जयंती है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में आज लोहिया जी की जयंती मनाई जा रही है! समाजवादी पार्टी खतौली के नेताओ द्वारा पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी जमशेद मलिक के प्रतिष्ठान पर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की ११२वीं जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

सपा नेताओं ने लोहिया जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को अपनाकर जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता इरशाद गुर्जर ने और संचालन अभिषेक गोयल ने किया पूर्व नगर अध्यक्ष इरशाद जाट ने कहा कि डॉ. लोहिया समाजवाद के महान विभूति थे

उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश तरक्की की राह पर बढ़ सकता है लोहिया जी चाहते थे कि किसी भी व्यक्ति के बीच कोई भेद, कोई दुराव और कोई दीवार न रहे। अभिषेक गोयल एडवोकेट ने कहा लोहिया जी के विचार आज भी प्रासंगिक है। समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया समता मूलक समाज की संरचना के पक्षधर थे।

वे गरीब और अमीर के बीच की खाई को खत्म कर देना चाहते थे। डॉ. लोहिया ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शाहिद कुरैशी, इरफान काजी, फराज काजी, डॉक्टर तोसिफ, हाजी वसीम कुरेशी, फैजान काजी, आसिफ काजी, मुब्बशीर काजी, नफीस अख्तर, विनय उपाध्याय, शकील मेंबर, अर्पित गुप्ता, सलमान आदि उपस्थित रहे।

 

जयंती पर सपाईयों ने किया नमन

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  सपा रालोद गठबंधन विधायक मीरापुर चंदन चौहान द्वारा अपने फार्म हाउस प्रेरणा स्थल नसीरपुर पर आयोजित विधान परिषद मतदाताओं की मीटिंग में भारी तादाद में जुटे प्रधान बीडीसी व सभासदों ने सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी मौ आरिफ जौला को सहारनपुर मंडल विधान परिषद चुनाव में जीत का संकल्प लिया गया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा रालोद नेताओं पदाधिकारियों व विधान परिषद मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा की जिस तरह पूरे प्रदेश में चुनाव को प्रभावित करने के लिए भाजपा गुंडागर्दी का सहारा ले रही है वह सब मुजफ्फरनगर शामली व सहारनपुर में नहीं चलने दिया जाएगा।

मतदाताओं को सत्ता के दबाव में धमकाने या प्रभावित करने की घटना को सपा रालोद कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से निर्विघ्न होकर अपने मतदान का प्रयोग सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ जोला के पक्ष में करने का आह्वान किया।

प्रोग्राम में मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल, रालोद नेता कमल गौतम, सपा नेता अनिल नागर, डॉ नरेश विश्वकर्मा, जगपाल गुर्जर,तौसीफ राही, डॉ नूर हसन सलमानी,रामनिवास पाल, शहजाद राणा,डॉ इसरार अल्वी अब्दुल्ला कुरेशी, अमली खान, प्रधान नवाब अली, प्रधान महेश, डायरेक्टर धीर सिंह, प्रधान जगपाल सिंह,रजनीश यादव, प्रधान जगत सिंह, अमरीश कुमार, प्रधान रामपाल सिंह भुम्मा, प्रधान अनंगपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सपा सादिक चौहान, प्रमोद कुमार तंवर,डॉ नूर हसन चित्तौड़ा, अरशद मलिक,सलमान त्यागी,नवेद रँगरेज, अमित पिन्ना, सागर कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भगवा रक्षा वाहिनी ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को किया याद

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फररनगर।(Muzaffarnagar News)  भगवा रक्षा वाहिनी की आईटी विभाग टीम ने मांग की है कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को भारत सरकार भारत रत्न के साथ सम्मानित करे। पंजाब की आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली भगवंत मान सरकार शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और सुखदेव को शहीद का दर्जा दे। इस संबंध में पंजाब विधान सभा में प्रस्ताव पारित करके भारत सरकार को भेजा जाए।

मामले को लेकर भगवा रक्षा वाहिनी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व केन्द्र सरकार को पत्र भी भेजगा ।भगवा रक्षा वाहिनी के पूर्व मेरठ प्रांत अध्यक्ष गौरव सिंह आजाद व आईटी विभाग सदस्य विक्रान्त त्यागी ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शहीद भगत सिंह ,राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिन पर सरकारी छुट्टी एलान किया जाना एक बहुत ही बढिया कदम है।

कांग्रेस के विधायक राजा वड़िंग की ओर से इस छुट्टी का विधान सभा में विरोध किया जाना कांग्रेस पार्टी की देश भगतों और देश के स्वतघ्त्रता सेनानियों के विरोध वाली मानसिक्ता स्पष्ट हो गई है।

भगवा रक्षा वाहिनी मांग करता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से शहीद भगत सिंह, शहीद राज गुरु और शहीद सुखदेव को भारत रत्न का सम्मान देने के लिए भारत सरकार के पास फाईल तैयार करके भेजें। ताकि पंजाब के लोगों की शहीदों को केंद्र सरकार की ओर से भारत रत्न दिए जाने की मांग को स्वीकार करवाया जाए। इस दौरान मुख्य रूप से सौरभ राजपूत, आकाश, अवि, संजय, विकास आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − four =