Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: निष्पक्षता से हो मतगणना: प्रशासन गाइड लाईन का पालन करे हरेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मे गठबंधन के सांसद प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक ने कहा कि उन्हे उम्मीद है कि मतगणना मे प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देशो को ध्यान मे रखते हुए मतगणना निष्पक्षता से करायेगा।

ऐसा हमे विश्वास है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए लोकसभा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक ने कहा कि जिस प्रकार से प्रशासन ने चुनाव निष्पक्ष रूप से कराये हैं। उसी तरह मतगणना भी निष्पक्षता से करायी जाए। उन्होने कहा कि प्रशासन गाइड लाईन का पालन करे। हम किसी भी तरह से नियमो का उल्लंघन नही होने देंगे। हम शांति के अनुयायी है लेकिन हम ना मानेंगे ना मारेंगे, मतगणना मे समानता होनी चाहिए।

हरेन्द्र मलिक ने कहा कि यह चुनाव हरेन्द्र का नही है बल्कि यह चुनाव जनता व सत्ता के बीच मे हुआ है। इसलिए हम पूरी तरह निश्चिंत है। उन्होने कहा कि चुनाव मे हमे निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। सपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद त्यागी ने कहा कि चुनाव बहुत अच्छे ढंग से सम्पन्न हुआ हैं। इसी तरह मतगणना भी पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होना चाहिए।

जनपद बिजनौर की नूरपूर सीट से सपा विधायक दीपक सैनी ने कहा कि हमने मुजफ्फरनगर और बिजनौर दोनो सीटो पर मजबूती से चुनाव लडा है। और हम दोनो सीटो पर हमारी जीत होगी। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि सत्ताधारी नेता भ्रम का माहौल बना रहे हैं।

लेकिन बिजनौर एवं मुजफ्फरनगर सीट पर गठबंधन प्रत्याशी की जीत होगी। प्रेसवार्ता मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने प्रशासन से कहा कि मतगणना निष्पक्षता से कराये। प्रेसवार्ता मे सपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव, सपा नेता राकेश शर्मा, श्यामलाल बच्ची सैनी, सोमपाल भाटी, दीप क सैनी आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 8 =