Muzaffarnagar News: काऊ सेन्चूरी चार माह में होगी तैयारः 6 मार्च को होगा शिलान्यास-संजीव बालियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान के अथक प्रयास से पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेडा में काउ सैन्चुरी बनाई जाएगी। जिसमें लगभग 5000 गौवंश को रखने की व्यवस्था होगी। काउ सैंचुरी स्थल पर भ्रमण के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि पहले काउ सैन्चुरी मेघा चन्दन गांव मे बननी थी।
लेकिन कुछ कारणो से वहां पर कार्य नही हो पाया। अब उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से तुगलकपुर कम्हेडा के खादर क्षेत्र में उक्त सैन्चुरी बनाई जाएगी। उन्होने बताया कि किस स्थान पर 40 एकड जमीन मे कार्य कराया जाएगा। जिसमें बीस एकड जमीन मे निर्माण कार्य होगा। और 20 एकड जमीन गौवंश के विचरण के लिए रखी गई है।
उन्होने बताया कि 20 एकड जमीन मे पशुओं के लिए 18 शेड बनाए जाएगे। प्रत्येक शेड 75 मीटर लम्बा व 75 मीटर चौडा होगा। 200 मीटर की बीच मे गैलरी बनाई जाएगी। इसके अलावा पशुओं के लिए पानी पीने की व्यवस्था के लिए अलग कुण्ड बनाए जाएगे।
मंत्री डा.संजीव बालियान ने बताया कि इस स्थान पर आने के लिए जिला पंचायत एवं ब्लॉक से एक एक किलोमीटर का खडंजा बनाया जाएगा। इसके बाद 4 किलोमीटर की सडक वे खुद अपने प्रयास से बनवायेंगे। उन्होने बताया कि इस 40 एकड मे गोबर से सीएनजी गैस बनाई जाएगी तथा गोबर से खाद तैयार की जाएगी। उन्होने बताया कि इस स्थान से थोडी दूर पर पर वन विभाग की 35 हैक्टेयर जमीन भी ली गई है। जिसमें पशुओ के लिए चारा उगाया जाएगा। इस 40 एकड जमीन मे ही गौवंश के लिए आधुनिक अत्येष्टि स्थल बनाया जाएगा।
6 अप्रैल को काऊ सेन्चूरी का विधिवत शिलान्यास केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व पुरूषोत्तम रूपाला करेंगे
कई बोरवैल बनाए जाएगे। उन्होने बताया कि जनपद के लगभग 5000 गौवंश शुरू मे यहां रखे जाएगे। डा.संजीव बालियान ने बताया कि इस काउ सैन्चुरी मे लगभग 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। तथा यह स्थान पर्यटक स्थल के रूप मे विकसित किया जाएगा। उन्होने यह बताया कि इस काउ सैन्चुरी का विधिवत शिलान्यास पशु मेले मे आए केन्द्रीय सडक एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं कृषि मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला करेंगे।
उन्होने यह भी बताया कि यह सारा कार्य नेशनल डेयरी डवलब मैन्ट बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है। जिसके लिए 64 करोड रूपये का टैण्डर हो चुका है और इस स्थान पर जमीन के समतल कराने का कार्य शुरू हो चुका है।
लगभग 4 माह बाद काउ सैन्चुरी तैयार हो जाएगी। इस दौरान डा.संजीव बालियान के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य रजत, ब्लॉक प्रमुख मालती रानी एवं उनके पति धनप्रकाश, बब्बू राठी, भाजपा नेता बिजेन्द्र पाल के अलावा तुगलकपुर कम्हैडा के पूर्व एवं वर्तमान प्रधान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

