Muzaffarnagar News: ट्यूबवैल पर कवाल निवासी युवक नितिन का मिला शव
जानसठ। (Muzaffarnagar News) टयूबवैल मे युवक का शव पडा देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भलेडी निवासी किसान देवेन्द्र के टयूबवैल मे अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीणो मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी।
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया तो शव की शिनाख्त गांव कवाल निवासी करीब 22 वर्षीय नितिन पुत्र लखमी के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे से अवगत कराया।
युवक नितिन की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोवाराट मच गई। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। चर्चा रही कि उक्त युवक पिछले कई दिनो से तनावग्रस्त चल रहा था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
छापेमारी से मचा हड़कम्प
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) विद्युत विभाग की टीम द्वारा की गई कई जगह छापेमारी से क्षेत्रिय लोगो मे हडकम्प मच गया। आला अधिकारियो के निर्देश पर पहुंची टीम ने छापेमारी के दौरान कई उपभोक्ताओ से जुर्माना भी वसूला। चर्चा रही कि विद्युत चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंंची टीम ने चैकिंग अभियान के तहत कई स्थानो पर छापेमारी की। इस दौरान ग्रामीणो मे हडकम्प मचा रहा।
चैकिंग अभियान से हडकम्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सुबह सवेरे बिजली विभाग की टीम द्वारा की गई छापेमारी से कूकडा क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने हेतु छापेमारी की। बताया जाता है कि टीम ने इस दौरान 7 आरोपियों को पकडा एवं उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।

