Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भाकियू ने ज्ञापन देकर राकेश टिकैत की सुरक्षा की मांग की

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कर्नाटक के बेंगलुरु में राकेश टिकैत  के ऊपर हुए हमले और अभद्रता के विरोध में भारतीय किसान यूनियन जिला मुजफ्फरनगर द्वारा मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया गया.

सर्वप्रथम भारतीय किसान यूनियन जिला कार्यालय मुजफ्फरनगर पर सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी और किसान इकट्ठा हुए और वहां से पैदल ही जिला कलेक्ट्रेट कंपाउंड मुजफ्फरनगर स्थिति जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और वहां बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया

धरना प्रदर्शन में बोलते हुए ओमपाल सिंह मलिक प्रदेश सचिव ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के समय से लेकर अब तक की भारतीय किसान यूनियन की कार्यशैली पर प्रकाश डाला और इस अवसर पर पंडित योगेश शर्मा जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर ने कहां की कर्नाटक में हुई घटना सरकार के इशारे पर हुई है 

सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा सरकार यह ना समझे कि आदरणीय चौधरी राकेश टिकैत जी पर हमला करके किसानों की आवाज को दबाया जा सकता है जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम भारत सरकार से चौधरी राकेश टिकैत जी की सुरक्षा के मद्देनजर जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग करते हैं

इस अवसर पर बोलते हुए मंडल अध्यक्ष सहारनपुर नवीन राठी ने भी कहा कि किसान को जितना यह सरकार दबाने की कोशिश करेगी कि किसान उससे दोगुनी ताकत के साथ मुखर होकर इस सरकार का सामना करने के लिए तैयार हैं चौधरी राकेश टिकैत जी पर किया गया हमला किसान के अस्तित्व और किसान की अस्मिता पर हमला है जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े इस अवसर पर लोक दल के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने भी बड़े कड़े शब्दों में कहा कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है और इस सरकार ने आंदोलन से लेकर अब तक आदरणीय चौधरी राकेश टिकैत जी को दबाने की कोशिश की है उस साजिश का पुरजोर विरोध किया गया है और आगे भी किया जाएगा

आदरणीय चौधरी राकेश टिकैत पर हमला प्रत्येक किसान पर हमला है और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और प्रभात तोमर ने भी राकेश टिकैत के लिए जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग की

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव चांदवीर फौजी जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र बालियान अंकित राठी कप्तान नाटी साजिद कुरेशी मोनू ठाकुर रामपुर तुषार शर्मा मेनपाल परमेंद्र ढाका सतेंद्र चौहान विकास चौधरी विकास शर्मा कपिल सोम गुलबहार अली राजू किन्ना इशाद बाबा आबिद अली सोनिया सैनी सोहन वीरी सतीश रॉयल बिट्टू प्रधान मांगेराम त्यागी शशि गुर्जर राजा गुर्जर शोमी गुर्जर नितिन राठी रवि पाल चंदेल समरजीत सरबजीत सिंह व सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − two =