Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: 13 अगस्त को होगा जज्बा दौड़ का आयोजन-अलग अलग दौड़ेंगे छात्र-छात्राएं

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समर्पित युवा समिति के सौजन्य से देश की नई पीढी को शहीदों की कुर्बानी याद दिलाने के लिए जज्बा दौड का आयोजन किया जाएगा। युवा समिति के अध्यक्ष अमित पटपटिया ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह 6 बजे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से जज्बा दौड-9 शुरू होगी और यहीं उसका समापन होगा। अमित पटपटिया ने बताया कि जज्बा दौड को दो ग्रुपो मे रखा गया हैं 
पहले ग्रुप में छात्राए व महिलाए होंगी तथा दूसरे ग्रुप मे छात्र व पुरूष होंगे। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे तिरंगा फहाराने के उपरान्त गेट नं.1 से छात्राओं व गेट नं.2 से छात्रों की दौड होगी। छात्राओं की दौड महावीर चौक प्रकाश चौक झांसी की रानी, नगरपालिका, पुराना जानसठ अडडा, कचहरी रोड, प्रकाश चौक से होते हुए वापिस जीआईसी मैदान पर समाप्त होगी। छात्रो की दौड गेट नं.2 से शुरू होकर प्रकाश चौक, मिनाक्षी चौक, शिव चौक, अहिल्याबाई चौक,  घास मंडी, मालवीय चौक,झांसी की रानी से होते हुए महावीर चौक से होकर जीआईसी मैदान मे पहुंच कर समाप्त होगी।
समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि दोनो जज्बा दौड का विभिन्न संस्थाओ द्वारा स्वागत किया जाएगा। उन्होने बताया कि जज्बा दौड में शामिल होने वालो के लिए एक फार्म रखा गया है। उसी के आधार पर लक्की ड्रा निकाला जाएगा। उसके आधार पर विजेता को इलैक्ट्रिक स्कूटर, साईकिल दिए जाएंगे। स्कूल के माध्यम से जज्बा दौड मे शामिल होने वाले सभी धावको को जज्बा दौड 9 लिखी टी शर्ट वितरित की जाएगी।
जज्बा दौड का शुभारम्भ केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शामिल रहेंगी। प्रशासनिक अधिकारी भी दौड मे शामिल होंगे। 13 अगस्त को सवेरे पांच बजे से आठ बजे तक शहर मे सभी वाहनो का उक्त मार्ग पर प्रतिबन्ध रहेगा। किसी भी आपातकालीन व्यवस्था के लिए चिकित्सको की टीम शामिल रहेगी। 10 अगस्त को दोेपहर 2 बजे गांधी कालोनी गांधी वाटिका से एक बाइक रैली निकाली जाएगी।
जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गांधी वाटिका पर समाप्त होगी। जिसका समापन भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप करेंगे। प्रेसवार्ता मे गुलशन अरोरा, हितेश आनन्द, मोहित ईशपुजानी, हिमांशु शर्मा, मनु बंसल, मनीष बंसल, मनीष भारती, जोगेन्द्र हुडडा के अलावा, महिला समर्पित युवा विंग की अध्यक्ष श्रीमति मणी मौजूद रही। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + nine =