Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: 13 अगस्त को होगा देश को समर्पित जज्बा-8 दौड का आयोजनः बालियान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) देश को समर्पित जज्बा-8 का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के सम्मान मे आगामी 13 अगस्त हो होने जा रहा है। समर्पित युवा समिति व समर्पित महिला ईकाई के तत्वाधान मे यह दौड राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होकर वापिस जीआईसी पर पहुंच कर समाप्त होगी।

इसके पश्चात जीआईसी के मैदान मे स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। गांधी कालोनी स्थित स्पाइस विला के लक्ष्मी पार्टी हॉल मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि राष्ट्र्र मंडल खेलो मे पदक जीतने वाली दिव्या काकरान व प्रियंका गोस्वामी का भी इस कार्यक्रम मे सार्वजनिक अभिनन्दन किया जायेगा।

उन्होने कोरोना काल मे अन्तिम संस्कार कराने वाली जुझारू महिला शालू सैनी को भी सम्मानित किया। प्रेसवार्ता मे समाजसेवी सत्य प्रकाश रेशू ने बताया कि 09 अगस्त को दिन में 2 बजे से शहर के विभिन्न मार्गो पर जन जागरूकता बाइक रैली निकाली जाएगी। 13 अगस्त को होने वाली जज्बा 08 दौड मे महिलाओं की दौड छोटी रहेगी।

तथा पुरूषो की दौड बडी रहेगी। दौड के दौरान जिले के जन प्रतिनिधि अधिकारी व नेतागण भ्ज्ञी मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता मे अमित पटपटिया, अजय अनेजा, गुलशन व हरीश अरोरा, राजकुमार रहेजा, गौरव अरोरा, हिमांशु, हर्ष, मोहित, हितेशानन्द के अलावा महिलाओं मे मनी पटपटिया, मोनिका, गीता अग्रवाल, राखी, शालिनी,नैनसी गर्ग, आरती प्रजापति आदि मौजूद रही।

समर्पित महिला ईकाइ ने पत्रकारों को बताया कि उनकी इकाई रक्तदान करने मे अग्रणी है। और जरूरतमंदो को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जीवन रक्षा करने मे सहयोग करती है। जज्बा 8 दौड के लिए विभिन्न विद्यालयों के चार हजार छात्र छात्राओ को आमंत्रित किया गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =