Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नुमाइश ग्राउंड में मेला स्थगित करने की मांग

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News:क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने नुमाइश ग्राउंड में ३ नवंबर २०२१ से लगने वाले मेले में धांधली का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया।

क्रांति सेना पदाधिकारियों ने कहा कि ४ नवंबर से नुमाइश पंडाल में लगने वाले इस मेल की अनुमति में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेले के उक्त ठेकेदार ने बाकायदा मेले में लगने वाली दुकानों से किराए की वसूली भी शुरू कर दी है क्रांति सेना नेताओं ने कहा कि इस मेले का स्थगित होना अति आवश्यक है

क्योंकि अब से पूर्व इस मेले के लगने से राज्य सरकार को भी लगभग ५० लाख रुपए के राजस्व की प्राप्ति होती थी। क्रांति सेना पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि जहां करोना कॉल के कारण बड़े बड़े धार्मिक आयोजन निरस्त कर दिए गए

ऐसे में मेले का आयोजन की स्वीकृति नहीं होनीचाहिए। इस दौरान उपस्थित रहे शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, अनुज चौधरी, लोकेश सैनी, जितेंद्र गोस्वामी ,अमित कश्यप, आदित्य कुमार ,मंगत राम, गौरव कुमार, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 10 =