Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन का स्वागत किया..

मुजफ्फरनगर। शहर में तमाम विकास योजाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के लिए नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टंडन सुबह लोनिवि निरीक्षण भवन पर पहुंचे। वहां भाजपा के तमाम नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, कुश पुरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य विशाल गर्ग, सभासद विकास गुप्ता, नईमंडी मंडल उपाध्यक्ष पंकज माहेश्वरी, वैभव त्यागीसमेत बडी संख्या में भाजपा नेताओं ने मंत्री आशुतोष टंडन का फूलों का बुके देकर उनका स्वागत किया।

मंत्री आशुतोष टंडन को पुलिस की ओर से गार्ड आफ आनर भी दिया गया। स्वागत के बाद मंत्री आशुतोष टंडन ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल व भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से बातचीत की और जिले की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना की। उनके स्वागत में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टंडन का स्वागत करने के लिए जनपद के तमाम पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष तथा सभी ईओ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर पहुंचे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 19 =