Muzaffarnagar News: महिलाओं से संबंधित समस्याओं को सुन किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई रोजाना हो रही है। डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी मोनिका यादव की अध्यक्षता में डब्ल्यूपीसी सदस्य द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों के निस्तारण में त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
शिकायत चाहे जैसी भी हो, डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है। डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में 4 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमे डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी एवं महिला सुरक्षा सेल सदस्य द्वारा 1 शिकायत को काफी देर काउंसलिंग के बाद दोनो पक्षों में आपसी समझौता कराकर पत्नी को मंगलवार तक अपने घर ले जाने हेतु पति को तैयार कर सम्बन्धित शिकायत का निस्तारण करा दिया गया।
इसके अतिरिक्त 1 शिकायत में पति को महिला सैल में उपस्थित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गयी। अन्य शिकायतो में से 1 में दोनों पक्षों को सोच-विचार करने लिये अग्रिम तारीख दे दी गयी एवं शेष 1 शिकायत में पति एवं पत्नी की काफी समय तक महिला सुरक्षा सेल द्वारा कांउन्सिलिंग की गयी
जिसके बाद भी दोनो पक्ष सुलह हेतु रजामन्द नही हुए। उपरोक्त कार्यवाही में अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं श्री धर्मेन्द्र पुण्डीर द्वारा समयदृसमय पर पक्षों में कांउसिलिंग विधिकानुरूप कराने हेतु पूर्ण रूप से सहयोग किया जा रहा है।मौके पर डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी एवं डब्ल्यूपीसी की सदस्य सहित डब्लूपीसी की सम्पूर्ण टीम मौजूद रहीं।
संचारी रोग की रोकथाम को एंटी लारवा का छिडकाव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समस्त विकासखंड, नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग आदि क्षेत्रों में कराया गया।
शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड, नगर पालिका, नगर निकायध्नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य की व्यवस्था एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया जा रहा है।
नगर पंचायत चरथावल में वार्ड संख्या ०७ मोहल्ला शहजाद गांग अरबी में एवं विभिन्न स्थानों पर एंटी लारवा का स्प्रे का कार्य कराया गया।

