Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ध्वजा यात्रा-भव्य संकीर्तन व विशाल भंड़ारे का होगा आयोजन- उत्तर भारत में लगाया जाएगा पहली बार गौ माता को छप्पन भोग

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विश्व सम्राट श्री सालासर बालाजी के एकमात्र धाम, जिसमें एक ही धाम में श्री बालाजी महाराज के ३० से अधिक उन दिव्य प्रतिस्वरूपों की स्थापना की गई है जो अनेकों दिव्य धामों में विराजित हैं ऐसे मनोकामना पूर्ण श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी जन्मोत्सव १६ अप्रैल दिन शनिवार को प्रातरू ७ बजे से धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

 

उक्त जानकारी देते हुए श्री सालासर बालाजी धाम के मुख्य सेवादार राजीव बंसल ने बताया कि विगत २ वर्षों से प्रत्येक माह की पूर्णिमा की भाँति चौत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा १६ अप्रैल को श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्रातः ७ बजे से श्री हनुमान मंदिर चौक शामली रोड से लगभग ६ किलोमीटर पैदल चलकर श्री सालासर बालाजी धाम में विराजित श्री सालासर बालाजी को अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु ध्वजाएं अर्पित की जाएगी।

प्रातः १० बजे से श्री सालासर बालाजी धाम के महामण्डप, जिसके शिखर पर राम नाम की ११ माला अंकित की गई है, श्विशाल प्रांगण में बाबा का भव्य संकीर्तन-भजन गायक आशुतोष तौमर, भजन गायक रोबिन संगल व भजन गायिका मुस्कान पाल के श्रीमुख से प्रभु इच्छा तक आयोजित किया जाएगा और दोपहर १२ बजे बाबा को भोग लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

राजीव बंसल ने यह भी बताया कि श्री बालाजी जन्मोत्सव के शुभावसर पर श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर द्वारा उत्तर भारत में पहली बार दोपहर ढाई बजे से श्री सालासर धाम के सेवादारों द्वारा पचौंण्डां रोड़ स्थित श्री कृष्ण गौशाला में गौ माता के लिए ५६ भोग के आयोजन की शुरुआत की जा रही है।

श्री बालाजी महोत्सव के सभी आयोजनों को भव्य रूप से मनाने को मंदिर समिति के प्रधान नीरज बंसल, आशुतोष गर्ग, राजीव बंसल सहित हिमांशु गर्ग,डा०कमल गुप्ता, दिनेश कुमार, विपुल गर्ग, ब्रजमोहन वर्मा,पवन गोयल,अजय मित्तल, नितिन तायल आदि सहित सभी सेवादार दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के दिये टिप्स

चरथावल।(Muzaffarnagar News) थाना प्रांगण में योग आचार्य द्वारा पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त, स्वास्थ्य लाभ हेतु योग कराते हुए आवश्यक जानकारी दी गयी।दरअसल मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल पर पुलिसकर्मियों के तनावपूर्ण जीवन को एकाग्र जीवन यापन हेतु प्रशिक्षित योगाचार्य अमित कुमार बरला व संजीव कुमार कसौली के द्वारा थाने पर मौजूद समस्त पुलिसकर्मियों को मैडिटेशन एवं योगाभ्यास कराया गया।

जिससे पुलिसकर्मी स्वस्थ एवं तनाव मुक्त रहकर अपनी डियूटी कर सकें। इस मौके पर थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौध्द,कुटेसरा चौकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह,हिंडन चौकी इंचार्ज अमन सिंह,दधेडु चौकी इंचार्ज संजय कुमार,कस्बा इंचार्ज आशुतोष आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 10 =