Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहुप्रतीक्षित रेलवे फ्रेट कॉरीडोर का लोकार्पण करते हुए इसे जनता को समर्पित कर दिया। पीएम मोदी ने वर्चुअली इसका उद्घाटन किया और इसके साथ ही देश में करीब ८५ हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर जनता को लाभान्वित किया गया।

फ्रेट कारीडोर के शुभारंभ के अवसर पर जनपद के छह रेलवे स्टेशनों में से तीन पर मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकारों के मंत्रियों के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं नगरपालिका चेरयपर्सन भी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और इन जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हजारों लोग गवाह बने।

इस अवसर पर स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तो वहीं जनप्रतिनिधियों के साथ लोगों ने पीएम मोदी को लाइव सम्बोधन भी सुना। मंत्रियों ने कहा कि मोदी की गारंटी से देश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह फ्रेट कारीडोर छह राज्यों से होकर गुजर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

इसी कड़ी में उनके द्वारा ईस्टर्न डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर यईडीएफसीद्ध परियोजना को राष्ट्र के नाम समर्पित किया। उन्होंने वर्चुअली इसका उद्घाटन किया। जनपद में कॉरिडोर की जद में आने वाले छह में से तीन रेलवे स्टेशनों पर भव्य कार्यक्रम के तहत लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इसमें ईडीएफसी के न्यू जड़ौदा नरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, न्यू मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल तथा न्यू मंसूरपुर स्टेशन पर आयोजित लोकार्पण समारोह में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी का मतलब भारतीय रेलवे का कायाकल्प है। आज १९ साल से जिस क्षण की प्रतीक्षा देश के लोगों को हो रही थी, वह फ्रेट कारीडोर पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज डिजिटल माध्यम से ८५ हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया

जो देश में विकास का प्रमाण है। विकास के इसी क्रम में आज न्यू जड़ौदा नरा स्टेशन पर भी एक इतिहास दर्ज हुआ है। यह रेलवे फ्रेट कॉरिडोर जनपद में व्यापार और उद्योग के विकास के लिए नये दरवाजे खोलने के साथ ही यहां औद्योगिक विकास को भी पंख लगाने का काम करेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =