Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस की सख्ती के कारण हाथ जोड़कर खाई अपराध छोडने की शपथ

Muzaffarnagar News:  गोकशी के आरोप में कई बार पुलिस कार्यवाही में पकड़े गये अपराधियों ने अब पुलिस की सख्ती के कारण अपराध का रास्ता छोड़ने की कसम खाई है। ये दर्जनों गोकश आज हाथ जोड़कर अपराध से तौबा करते हुए मन्सूरपुर थाने में पहुंचे और वहां पर थाना प्रभारी के सामने अपनी हाजिरी पेश करते हुए अपराध से तौबा करते हुए क्षेत्र में गलत कार्य करने वालों की सूचना पुलिस को देकर अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वादा किया।

बता दें कि अभी हाल ही में एक कुख्यात बदमाश बशीरुदीन द्वारा शहर कोतवाली में हाथ जोड़कर सरेंडर करने और अपराध से तौबा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा का यह जौहर चर्चाओं में भी बना हुआ है, इसी बीच आज दर्जनों गोकश आरोपी हाथ जोड़कर अपराध से तौबा करते हुए मन्सूरपुर थाने में पहुंचे

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश गौतम के समक्ष अपनी पेशी करते हुए अपराध नहीं करने की कसम खाई। अपराधियों की इस तस्वीर ने एक बार फिर से साबित किया कि योगी सरकार में अपराधियों पर लगातार कस रहे शिकंजे के चलते अपराधी अब अपराध से तौबा करने लगे हैं। बुधवार को लगभग दर्जन गोकश हाथ जोड़कर थाने पहुंचे और माफी मांगते हुए थाना प्रभारी मुकेश कुमार गौतम के समक्ष भविष्य में गोकशी न करने की कसम खाई।

उन्होंने कोतवाली प्रभारी से यह भी वायदा किया कि गांव में उनके अलावा भी अगर कोई गोकशी करते पाया गया तो वह उसकी सूचना भी पुलिस को देंगे तथा उसकी गिरफ्तारी में मदद करेंगे। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार गौतम ने सख्त चेतावनी दी कि गोकशी की शिकायत पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने सभी गोकश का ब्यौरा दर्ज करते हुए उनको तौबा के आधार पर चेतावनी के साथ जाने दिया। इसके साथ ही क्षेत्र में अपराध उन्मूलन में एक जागरुक नागरिक की भांति पुलिस का सहयोगी बनकर काम करने के लिए प्रेरित भी किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =