Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चीनी मिल रोहाना में तकनीकी खराबी दूर करने का प्रयास जारी, जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चीनी मिल रोहाना में गत दिवस आई तकनीकि कमी को दूर करने का प्रयास जारी है। उम्मीद है कि मंगलवार तक मिल में पेराई कार्य सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा। चीनी मिल के पावर टरबाइन के अल्टिनैटर की रूटरी में शार्ट सर्किट से चीनी मिल में गन्ना पेराई का कार्य दिनांक 18 अप्रैल की रात्रि से बंद थी जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला गन्ना अधिकारी डॉ आर डी द्विवेदी द्वारा चीनी मिल की सह इकाई जरवलरोड, बहराइच से अल्टीनेटर के रूटरी को निकलवा कर मंगवाया गया है

रोहानाकला मिल में इनस्टॉल कर लिया जाएगा और चीनी मिल सुचारू रूप से 26 अप्रैल तक गन्ना पेराई कार्य शुरू कर देगी।चीनी मिल द्वारा अपने मिल क्षेत्र के किसानों के समस्त आपूर्ति योग्य गन्ने की खरीद और पेराई की जाएगी।

चीनी मिल क्षेत्र के किसानों से अपील है कि वे 2 दिन ओर धैर्य रखें, गन्ना विभाग और चीनी मिल आपके साथ है और आपको हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है।

 

जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  आई पी एल समूह की रोहानाकला चीनी मिल के पावर टरबाइन के अल्टीनेटर का रोटर समूह की इकाई जरवलरोड, बहराइच से आज आ गया है और रोहानाकला मिल में लगाया जा रहा है।

चीनी मिल रोहानाकला के कल दिनांक २६.०४.२०२२ को गन्ना पेराई कार्य करने की पूर्ण संभावना है। विगत १८.०४.२०२२ की रात्रि से आई पी एल रोहानाकला चीनी मिल की पावर टरबाइन के अल्टीनेटर रोटर खराब होने से चीनी मिल में गन्ना पेराई कार्य बंद है

जिसको लेकर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा अपनी सह इकाई जरवलरोड, बहराइच से अल्टीनेटर का रोटर लाकर चीनी मिल रोहानाकला में लगाया जा रहा है।

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला गन्ना अधिकारी डॉ आर डी द्विवेदी द्वारा अपनी टीम के साथ चीनी मिल का पुनः भ्रमण किया गया और चीनी मिल में हो रहे पावर टरबाइन के मरम्मत कार्य को देखा गया और चीनी मिल के यूनिट हेड लोकेश कुमार और तकनीकी अधिकारियों से फीडबैक लिया।

मौके पर टी डी पावर सिस्टम, बंगलोर की टीम रोटर फिटिंग का कार्य कर रही है। चीनी मिल के यूनिट हेड ने बताया कि रोटर का फिटिंग होते ही ट्रायल कर चीनी मिल को चला दिया जाएगा। चीनी मिल द्वारा दिनांक २६.०४.२०२२ को चलने की पूरी संभावना है ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − thirteen =