Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना बुढाना पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा, दोनों अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  थानाक्षेत्र बुढाना के जंगल ग्राम सुल्तानपुर में एक युवक विपिन निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना घायल अवस्था में मिला था जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। मृतक के परिजनों द्वारा थाना बुढाना को लिखित तहरीर दी थी जिसके आधार पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०२ अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

थाना बुढाना पुलिस द्वारा उपरोक्त हत्या के अभियोग में वांछित दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए आलाकत्ल डंडे बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तों रवि पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, आकाश उर्फ सन्नी पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम बिटावदा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

जिनके कब्जे से आलाकत्ल ०२ डण्डे खून से सने हुए। अभियुक्त रवि की बहन की कुछ समय पूर्व शादी हो गयी थी परन्तु मृतक विपिन शादी होने के बाद भी उसकी बहन को परेशान कर रहा था जिस कारण दोनों अभियुक्तों द्वारा विपिन की हत्या कर दी गयी थी।

 

टै्रक्टर-ट्राली चालक की सड़क हादसे में हुई मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे टै्रक्टर-ट्राली चालक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।जानकारी के अनुसार बीती देर रात नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर बाईपास के समीप सडक हादसे मे टै्रक्टर-ट्राली चालक युवक की मौत हो गई।

जबकि इस दौरान ट्राले मे सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बिलासपुर बाईपास के समीप टै्रक्टर-ट्राली व कैंटर के बीच भिडन्त हो गई। इस हादसे मे टै्रक्टर-ट्राली चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने इसकी सूचना नई मन्डी कोतवाली पुलिस को दी।

सडक हादसे की जानकारी मिलते ही नई मन्डी कोतवाली पुलिस कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत ही एम्बूलैन्स की मदद से दोनो घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां उपचार से पूर्व सिखेडा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बहादरपुर निवासी राजपाल पुत्र महावीर की मौत हो गई।

वहीं दूसरी और युवक राजपाल के एक्सीडेन्ट की खबर मिलते ही उसके परिजन व पडौसी अपने गांव बहादरपुर से जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने हादसे के दूसरे घायल सलमान के परिजनो को भी सूचना दी।

युवक राजपाल की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + fourteen =