Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नगर पालिका की लगभग दस बीघा जमीन पर बरात घर बनने की कवायद शुरू

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर के रुड़की रोड के कूड़ाघर की जगह पर नगर पालिका बरात घर बनवा रही है। पालिका ने ३.९५ करोड़ में निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सीएनडीएस को दी है। इस बरात घर में शहर के गरीब और मध्यम वर्ग के लोग अपनी बेटियों की शादी कर पाएंगे। शादी के लिए पालिका बहुत कम किराया लेगी।
नगर पालिका परिषद को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि रुड़की रोड पर कूड़ा डालने की जमीन पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। पालिका ने इस जमीन पर बरात घर बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे शासन ने स्वीकृत कर पालिका को तीन करोड़ ९५ लाख जारी कर दिया। नगर पालिका ने यहां बरात घर बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को दी है।
यहां नगर पालिका की लगभग दस बीघा जमीन है। नगर पालिका शादी के लिए यहां बड़ा हॉल, कमरे, शौचालय आदि बनवा रही है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि यह बरात घर शासन के निर्देश पर बनवाया जा रहा है।
इस बरात घर को बनवाने का उद्देश्य शहर की गरीब और मध्यम वर्ग की जनता को शादी के लिए जगह उपलब्ध कराना है। नगर पालिका इसका बहुत ही कम किराया रखेगी, जिससे गरीब आदमी को कोई परेशानी न हो। पालिका बोर्ड बैठक में किराया तय किया जाएगा। शहर की गरीब जनता के लिए पालिका का यह बड़ा उपहार सिद्ध होगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =