Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चुनावी लंचः सिसौली पहुंचे चौधरी जयंत सिंह, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के साथ खाए दाल-चावल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सिसौली पहुंच कर आज रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ भोजन किया। चरथावल विधानसभा क्षेत्र के बघरा में आयोजित जनसभा से पहले जयंत चौधरी किसानों की राजधानी सिसौली पहुंचे। वहीं जयंत चौधरी के इस तरह सिसौली पहुंचकर चौधरी नरेश टिकैत के साथ भोजन करने की तस्वीरें वायरल होते ही सियासी गलियारों में अलग अलग चर्चाएं हैं।

रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने रविवार को सिसौली पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात की। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। इसके बाद जयंत सिंह ने उनके साथ लंच किया। चुनाव से ऐन पहले इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बता दें कि भाकियू अध्यक्ष को पिछले दिनों ऑपरेशन हुआ था।

पहले जयंत सिंह नोएडा के अस्पताल में हाल जानने पहुंचे थे और अब सिसौली पहुंचे हैं। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ऊन बाईपास भट्टा पर कार्यक्रम में शामिल होना था।

इसके बाद संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन वह दोपहर में सिसौली पहुंच गए और चौधरी नरेश टिकैत के साथ लंच किया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + seven =