Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना खतौली पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, 1 शातिर गौकश अभियुक्त घायल

खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना खतौली पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में ०१ शातिर गौकश/वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से ०१ बिना नम्बर प्लेट पैशन मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किये।

जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली उमेश रोरिया के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस की फलावदा लिंक रोड पर रजवाहे के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर गौकश/वांछित अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से ०१ बिना नम्बर प्लेट की पैशन मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि १४/१५ जुलाई को थाना खतौली पुलिस द्वारा फलावदा लिंक रोड पर रजवाहे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान फलावदा की तरफ से ०१ मोटरसाईकिल पर सवार ०१ व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे टार्च की रोशनी देकर चौकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाईकिल सवार पुलिस को देखकर मोटरसाईकिल को तेजी से लेकर भागने लगा।

पुलिस टीम द्वारा भागने वाले मोटरसाईकिल सवार के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। आगे चलकर मोटरसाईकिल की तीव्र गति होने के कारण बदमाशों की मोटरसाईकिल फिसलकर गिर गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की घेराबन्दी की गयी तो अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग से अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया।

घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ बिना नम्बर प्लेट मोटरसाईकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। थाना खतौली पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। थाना खतौली पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त निजामुद्दीन पुत्र शेरदीन निवासी ग्राम राधना इनायतपुर थाना किठौर जनपद मेरठ।

पकडे गये शातिरों के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ बिना नम्बर प्लेट पैशन मोटर साईकिल बरामद किया। घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० देवा सिंह, है.कां. प्रदीप, का. किशोर, सत्येंद्र, राहुल, मुकेश थाना खतौली शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21407 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 14 =