Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिसकर्मियों के लिए विदाई समारोह हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई।

उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए निम्न पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गयी।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी।

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उ०नि० रघुवीर सिंह थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर, उ०नि० जगवीर सिंह थाना छपार, मुजफ्फरनगर, उ०नि० राज नारायण शर्मा कचहरी सुरक्षा, मुजफ्फरनगर, मु०आ० लोकेन्द्र कुमार पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + three =