Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शाहपुर बुढ़ाना मोड़ पर फायरिंग, शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड में दबोचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  आज दोपहर शाहपुर बुढ़ाना मोड़ पर बदमाशों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी जंगल में घुसकर फरार हो गया। काम्बिंग के बावजूद भी फरार बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सका।

पुलिस ने बताया कि घायल हुए बदमाश ने ३ दिन पूर्व देवबंद जेल के जेलर रीवन सिंह पर फायरिंग की थी। आरोपी के पास से एक बाइक व देसी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बुढ़ाना मोड़ चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाए हुए थे

तभी पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश क्षेत्र में आने वाले हैं। इस सूचना पर चेकिंग को और कड़ा कर दिया गया। पुलिस द्वारा बगैर नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे।

पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा फायरिंग करता हुआ गन्ने के खेतों में घुस कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और फरार बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिंग की, लेकिन फरार बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सका।

सीओ सिटी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश देवबंद क्षेत्र का निवासी नीरज पुत्र जयपाल है, जिसके विरूद्ध संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। नीरज ३ दिन पूर्व देवबंद कारागार के जेलर रीवन सिंह पर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहा था। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 1 =