Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ललित कला विभाग द्वारा फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमैन्ट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में ललित कला विभाग द्वारा महाविद्यालय में  फ्रेशर पार्टी  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्राचार्य डा० संदीप मित्तल, डा० सचिन गोयल, ललित कला विभागाध्यक्ष डा० अमित कुमार, डा० रवि अग्रवाल, डा० दीपक मलिक, डा० सौरभ जैन, डा० विभूति शर्मा आदि के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके संयुक्त रूप से किया गया तथा सभी ने छात्रध्छात्राओं को कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के आरम्भ में पंखुरी गर्ग, रिया जलान, माधव शर्मा, सुहेल, खुशी, तनु इशिका, यशिका, अनमोल, आर्यन, मुक्ता, युक्ता, उज्जवल, फरहा, सना, वंशिका, आयुषी मिश्रा आदि छात्राओं द्वारा विभिन्न मनोरजन प्रस्तुतियाँ की गयी।

बी०एफ०ए० अन्तिम वर्ष के परिणामों के अनुसार मिस्टर फेयरवेल अक्षय शर्मा मिस फेयरवेल अनन्या शुक्ला व बुशरा को मिस फेयरवेल चार्मिंग घोषित किया गया। बी०एफ०ए० प्रथम वर्ष के परिणामों के अनुसार मिस्टर फ्रेशर प्रियांश सिंघल मिस फ्रेशर विंध्या शर्मा और मिस्टर चार्मिंग विकास व कावेरी को मिस चार्मिंग घोषित किया गया। निर्णायक की भूमिका में श्रीमति मानसी अरोरा, श्रीमति एकता मित्तल व श्रीमति नीतु गुप्ता रहे।

समापन अवसर पर प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी छात्राओं और महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया और यह बताया की आज के समय में कन्याओं को पढाना इसलिए जरूरी है ताकि उन्हें अपने अच्छे व बुरे की पहचान हो सके वो समझदार बने गतिशील, रोजगार व व्यवसाय में नितनई ऊँचाई को प्राप्त करे और सबसे ज्यादा अपने परिवार व अपनी आने वाली पीढियों को स्वावलम्बी बनाने में अपना उत्कृष्ट योगदान प्रदान करें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विपाशा गर्ग, अंकिता साहु, ज्योति, अलका रहें। इस अवसर पर डा० मोनिका रूहेला, डा० अनामिका, सपना, सोनम, सोनिया, मोनिका पंवार, पिंकी, निशा, प्राचि, श्रुति जैन, कमर रजा, संकेत जैन, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

 

जिला चिकित्सालय में किया वाटर कूलर भेंट
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष होती लाल शर्मा के नेतृत्व में गुडविल सोसायटी तथा आचार्य कुल की टीम ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर एक उत्तम क्वालिटी का वाटर कूलर जनहित में सप्रेम भेंट किया

जिसका शुभारंभ जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर सीएमओ महावीर सिंह फौजदार, जिला चिकित्सालय के सीएमएस राकेश कुमार एवं जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ आभा आत्रे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − four =