Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मीनाक्षी चौक के चर्चित फूड एंड मूड होटल का खाना खाकर परिवार की हालत बिगडी, तहरीर दी

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक पर चर्चित होटल फूड एंड मूड का खाना खाने से एक परिवार की हालत बिगड गई, जिस कारण पूरा परिवार निसार हास्पिटल में भर्ती कराना पडा है।

पीडित परिवार के मुखिया ने होटल मालिक के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। इस मामले की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस व खाद्य विभाग की टीम के साथ मिलकर जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि मौहल्ला अंबा विहार निवासी एक परिवार फूड एंड मूड होटल का खाना खाकर बीमार पड गया है

जिसे निसार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चर्चा है कि पहले भी कई बार उक्त होटल की शिकायत हो चुकी है, लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता है।

इस मामले में पीडित परिवार की ओर से हसन अब्बास ने शहर कोतवाली में एक तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने पुलिस व खाद्य विभाग की टीम के साथ मिलकर जांच शुरु कर दी है और 2 सैंपल जांच को भेज दिए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 3 =