Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हिन्द मजदूर किसान समिति कार्यकारिणी की हुई बैठक

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मेरठ व मुजफ्फरनगर के कार्यालयों पर कार्यकारिणी की बैठक ली। जिसमें कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया कि सिंधु बार्डर पर एक गरीब दलित मजदूर की निर्दयता से हत्या एक जघन्य अपराध है

जिसकी हिन्द मजदूर किसान समिति घोर निंदा करती है। हिन्द मजदूर किसान समिति के हजारों मजदूर किसान इसके विरोध में सिंधु बॉर्डर पर जाकर मृतक की हत्या के विरोध में व अपराधियों की सदबुद्धि के लिये हवन करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपाल सिंह दघेडू ने बताया कि सिंधु बॉर्डर पर हुयी एक गरीब दलित मजदूर की नंशृंस हत्या एक जघन्य अपराध है। अगर मृतक लखबीर अपराधी था तो उसे पुलिस के हवाले क्यों नहीं किया गया?

वे लोग कभी कहते हैं कि गुरू ग्रन्थ साहिब का अपमान किया, कभी कहते हैं दशम ग्रन्थ का अपमान किया, कभी कहते हैं सर्वलोक ग्रन्थ का अपमान किया। अगर उसने गुरू ग्रन्थ साहेब का अपमान किया था तो इसके साक्ष्य क्यों नहीं दिये गये? इन्होंने इस प्रकार उस गरीब दलित मजदूर की हत्या करके इंसानियत का अपमान किया है

संविधान का अपमान किया है, हिन्दुस्तान का अपमान किया है। हिन्द मजदूर किसान समिति के मजदूर किसान इस अमानवीय घटना को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस बैठक में मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी से धीर सिंह जी लिसोड़ा, पप्पन जी मोरना, रमन जी मोलाहेड़ी, प्रवीन जी हैबतपुर, पंकज जी मोकरहेड़ी, अमित जी मोलाहेड़ी, तपेन्द्र सिंघलपुर, उपेंद्र जी मोरना, विजय मोरना, विकास सम्मलहेड़ा, वीरेंद्र बिहारी, कार्तिक काजीखेड़ा, नीटू मोरना, संदीप मोरना, पुष्पेन्द्र जी ककरौली, नरेश तौफीर, सोहन भटोड़ा, ज्ञानी भोकरहेड़ी, विनोद जी सुजडू, दीपक शहर, पिंटू शहर, अरविंद शहर, रविकांत शहर इत्यादि उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − two =