Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: होली पर्व का जिला कारागार में हुआ आयोजन- डीएम ने की जेल अधीक्षक के कार्यो की सराहना

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जिला कारागार में होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया ऐसे में समाज के वह लोग जो किसी कारण से जेल में बंद है और अपने परिवार के बीच होली का त्योहार नहीं मना पाये

उनके लिए जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बन्दियों की पीड़ा को समझते हुए अनोखी पहल करते हुए होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा व जेलर कमलेश सिंह व अधीनस्थों सहित कैदियों ने होली का खूब आनंद लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के द्वारा किये गये सभी आयोजन सराहनीय रहे है इन कार्यक्रमों से बंदियों को भी काफी अपने व्यवहार में सुधार करने का अवसर मिलता है।

जेल में होलिका मंचन के नाटक के साथ ही होली के लोकप्रिय लोकगीत भी बंदियों ने गाए वहीं बीच-बीच में होली के फिल्मी गीतों पर डांस भी किया गया। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने कहा की इन कार्यक्रमों से बंदियों को सही मार्ग पर चलने का रास्ता मिलेगा।

वहीं इस मौके पर जेल अधीक्षक शर्मा ने कहा कि जेल में बंद कैदी तीज त्यौहार पर मायूस रहते थे जिनको इस प्रकार के आयोजनों से बहूत खुशी मिलती है इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से उनके मन मस्तिष्क में अपराध बोध भी समाप्त होता है और वे यहा से जाने के बाद सही मार्ग पर चलते है आज जेल के अंदर हर धर्म जाति के लोगो ने जमकर होली खेली।

 

होली उत्सव मनाया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  नई मन्डी क्षेत्र की पचैण्डा रोड स्थित श्री सालासर बालाजी धाम सेवा समिति के तत्वाधान मे होली उत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सायं 3 बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात सायं करीब 6 बजे भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था से जुडे समस्त पदाधिकारी,गणमान्य लोग एवं श्रृद्धालु महिला-पुरूष मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =