Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- होली मिलन समारोह हुआ आयोजित,मुख्य अतिथि पधारे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सैक्यूलर फ्रंट ने रूडकी रोड स्थित एक रैस्टोरेन्ट में होली मिलन समारोह आयोजित किया। हिन्दू-मुस्लिम एकता को समर्पित इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गो के लोग उपस्थित हुए और सभी ने साम्प्रदायिक सौहार्द के उपर अपने-अपने विचार प्रकट किए।

कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पधारे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत ने कहा कि प्राचीन समय में त्यौहारों का पता ही नही चलता था। लेकिन बदलते दौर में हमारे समाज को नजर लग गई और कुछ लोग सामाजिक एकता को तोडने के प्रयास मे लग गए। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम हिन्दू जरूर हैं, परन्तु हमें दूसरे मजहबों का भी सम्मान करना चाहिए।

उन्होने कहा कि चोर की सीढी पकडने वाला भी उतना ही गुनाहगार है जितना की चोर। होली के हुडदंग के बीच उम्मीदवार सुशील शर्मा ने कहा कि कलियुग मे दो ही देवता पूजे जा रहे हैं। एक हैं जाट देवता, दूसरा है ब्राहमण देवता। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड. ने कहा कि पहले होली को रीतू पर्व के रूप मे मनाया जाता था। चने के होले और गेहूं की बाली होली की अग्नि मे भूनी जाती थी और सब उसे बडे चाव से खाते थे।

उन्होंने कहा कि हमारी आस्था और विचार अलग हो सकते हैं। लेकिन हम सब एक हैं। कार्यक्रम का संचालन मास्टर इसरार सलीम व सैक्यूलर फ्रंट के संयोजक गौहर सिददकी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कुंवर देवराज पंवार,बोहरन लाल, अशोक बाठला, स.गुरबचन सिंह ज्ञानी, भाजपा नेता राजीव गर्ग, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष नसीर काजमी जैदी, पवन बंसल, महबूब आलम एड.,जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष मौ.वसी अंसारी, मास्टर अलताफ, डा.अरूण अरोरा आदि ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में बदरूज्जमा खान, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, भाजपा नेता कुशपुरी, सुनीत तायल, पंकज जैन, दिलशाद पहलवान, आसिफ राही, मास्टर इसरार, मुर्शीद खान, शमीम कस्सार, डा.शाहवेज, सलीम मलिक आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =