Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा/वीमेन पावर लाइन-१०९० के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु १०९० के शुभंकर एवं वाहन को पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर से हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।

सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा/वीमेन पावर लाइन-१०९० के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ०प्र० लखनऊ मुख्यालय द्वारा जन-जागरुकता सम्बन्धी विविध कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिसके अन्तर्गत वीमेन पावर लाइन-१०९० के शुभंकर ड।ैब्व्ज्् के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय महोदय द्वारा वीमेन पावर लाइन-१०९० के शुभंकर ड।ैब्व्ज्् एवं १०९० – वाहन को जन जागरुकता कार्यक्रम करने एवं महिला सुरक्षाध्वीमेन पावर लाइन-१०९० के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पुलिस लाइन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। वीमेन पावर लाइन-१०९० की उक्त टीम द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्थानों पर जागरुकता कार्यक्रम किए जाएगें।

उक्त जागरुकता कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाना है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक मुहम्मद नदीम, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 19 =