Muzaffarnagar News: शातिर से अवैध असलाह व मोबाइल बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लूट के प्रयास की घटना में मा० न्यायालय में हाजिर अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड पर लाकर अभि० की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह व मोबाईल बरामद ।
उल्लेखनीय है कि ११ अगस्त को कम्पनी का मांल डिलीवर करने देहरादून से दिल्ली जाते हुए छोटा हाथी मैजिक सवार दो व्यक्ति मौहम्मद चांद पुत्र मौहम्मद फारूख निवासी बी-५१ नेहरू कैम्प क्रीर्ति नगर दिल्ली व श्री गणेश पुत्र पशुपति महतो निवासी कीर्ति नगर थाना कीर्ति नगर दिल्ली मु०नगर को देवबन्द रोड पर बडकली मोड के पास एक मो०सा० सवार ०३ अज्ञात बदमाशो के द्वारा वाहन को रोककर वाहन सवार व्यक्तियों के मोबाईल फोन लूट लेना व विरोध करने पर मौहम्मद चांद पुत्र मौहम्मद फारूख निवासी बी-५१ नेहरू कैम्प क्रीर्ति नगर दिल्ली के उपर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर गोली मार कर घायल कर देना
मौके पर जनता के व्यक्तियों के द्वारा अभियुक्त मुसेब पुत्र फरमान निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर मु०नगर को पकड लिया गया व शेष दो अभियुक्त मौके से फरार हो गये ।
मौके पर पुलिस टीम के द्वारा जनता द्वारा पकडे गये अभियुक्त मुसेब उपरोक्त को हिरासत पुलिस में लिया गया व अभि० के कब्जे से एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर व मौके घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल टीवीएस अपाचे बरामद की गयी अभि० से पूछताछ करने पर अभि० के द्वारा अपने साथी आदिश पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम चिरौली थाना नांगल जनपद सहारनपुर,हाल पता-मौ० मल्लुपुरा थाना सिविल लाईन मु०नगर व शाहरुख पुत्र नसीम निवासी मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन मु०नगर के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना बताया
मौके से पुलिस टीम के द्वारा घायल मौहम्मद चांद उपरोक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया । लूट की घटना के सम्बंध में वादी मौ० चांद के द्वारा थाना को०नगर,मु०नगर पर प्रेषित प्रार्थना पत्र के आधार पर पंजीकृत किया गया । वांछित अभि०गणो की गिरफ्तारी व लूटी गयी सम्पत्ति की बरामदगी हेतु अथक प्रयास करते हुए दिनांक- १२ अगस्त को समय मुखबिर खास की सूचना पर जिला अस्पताल गेट नं०-०२ के पास से अभि०- आदिश पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम चिरौली थाना नांगल जनपद सहारनपुर, हाल पता-मौ० मल्लुपुरा थाना सिविल लाईन मु०नगर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से मुकदमा अपरोक्त में लूटा गया एक अदद मोबाईल फोन रेडमी ५ जी बरामद हुआ
शेष वांछित अभियुक्त शाहरूख पुत्र नसीम नि० मदीना कालोनी थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा १८ अगस्त को मा० न्यायालय के समक्ष आत्मसम्पर्ण किया गया । जिसके उपरान्त उपरोक्त मुकदमे के विवेचक उ०नि० श्री कौशल गुप्ता द्वारा मा० न्यायालय से अभियुक्त शाहरूख उपरोक्त का पीसीआर स्वीकृत कराया गया जिसे जिला कारागार से पीसीआर पर लाया गया
अभियुक्त शाहरूख की निशाहदेही पर घटना मे प्रयुक्त एक अदद तमंचा ३२ बोर व एक खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस ३२ बोर तथा लूट का एक मोबाईल टेकनो कम्पनी व ०१ ड्राईविंग लाईसेंस के बरामद कराया गया । आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । पी.सी.आर. पर लाने वाली टीम में उ०नि० कौशल गुप्ता, है०का० जयदीप नागर, है०का० रविन्द्र सिंह, का० अनूप कुमार शामिल रहे।

