उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: आठ साल के कार्यकाल में जहां देश में भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर रोक लगी है वहीं विश्व में भारत की इज्जत बढी-डा. संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल में जहां देश में भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर रोक लगी है वहीं विश्व में भारत की इज्जत बढी है। भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि पिछले आठ वर्षो में केंद्र में भाजपा की सरकार के कार्यकाल के दौरान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित इस सरकार ने तुष्टिकरण के बजाये प्रत्येक जाति धर्म के लोगों के लिए कार्य किया है।

इस सरकार के कार्यकाल में कोई भ्रष्टाचार, घोटाला नहीं हुआ। आतंकवाद को समाप्त किया जा रहा है। डा. बालियान ने कहा कि पहले हमारे पास 30 अरब डालर विदेशी पूंजी थी जो अब बढकर 600 अरब हो गयी है। पहले देश में सात एम्स थे जो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान बनाये गये थे अब 15 एम्स का नया निर्माण हो रहा है।

170 नये मैडिकल कालेज बनाये जा रहे है। किसानों के लिए पहले के मुकाबले अब बजट सात गुना हो गया है। किसानों की योजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने एक लाख 40 हजार करौड का बजट बनाया है। इस सरकार ने गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू की है। गरीब अन्न योजना में 80 करोड लोगों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है।

55 करोड लोगों के आयुष्मान कार्ड बनायेग ये है जिसमें 18 करोड लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी कर दिये गये है। सौभाग्य योजना के तहत 88298 नये बिजली के कनैक्शन दिये गये है। केंद्र सरकार 2025 तक हर गांव के हर घर को पेयजल उपलब्ध करायेगी। सरकार ने रेहडी,पटरी योजना शुरू की है इसके तहत रेहडी पटरी लगाने वालो के पचास हजार रूपये तक का बिना ब्याज ऋण दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पहले सरकार को दूसरे देशों की तरफ मुंह ताकना पड़ता था लेकिन कोविड के दौरान भारत सरकार के वैज्ञानिकों ने वो वैक्सीन बनायी जो सौ देशों को दी गयी। उन्होंने बताया कि सरकार ने तालाबों से कब्जा हटवाने के लिए अमृत सरोवर योजना लागू की है जिसके तहत इन तालाबों को स्वच्छ बनाया जायेगा।

प्रत्येक गांव में ध्वजारोहण के लिए स्थान चिन्हित किये जा रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में दो नये नेशनल हाईवे बने है और मुजफ्फरनगर जनपद के सभी रेलवे स्टेशनों को नया बनाया गया है। शीघ्र ही एक नया नेशनल हाईवे भी बनाया जायेगा। डा. संजीव बालियान ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद में एक लाख 78 हजार 932 जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाये गये है।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रथम चरण में 1 लाख 99 हजार 448 व दूसरे चरण में 24 हजार 975 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनैक्शन उपलब्ध कराये गये है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 1231 परिवारों को 1477.20 लाख की धनराशि आवास के लिए उपलब्ध करा दी गयी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 13504 आवासों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिनमें 12 हजार 200 परिवारों को 30500.00 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत 83500 लाभार्थियों के 171 करोड रूपये की धनराशि वितरित कर लाभान्वित किया गया है।

डा. संजीव बालियान ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि देश से भ्रष्टाचार का पूरी तरह से सफाया हो तथा सभी योजना में पारदर्शिता रहे। इस दौरान जनपद के प्रभारी सतेंद्र सिंह सिसौदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, जिला महामंत्री विजय सैनी, मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, प्रवीन शर्मा, अमित राठी सहित काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 404 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − one =