Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराना उद्देश्यः जिला निर्वाचन अधिकारी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रथम चरण के चुनावी कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी 2022 को होने वाले मतदान को स्वतंत्र सकुशल निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कूकडा नवीन मण्डी स्थल पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र भूषण सिह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि 10 फरवरी 2022 दिन गुरूवार को होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि लोकतंत्र के महोत्सव को लेकर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के किसी भी पोलिंग बूथ पर 1250 से ज्यादा वोटर वोट नहीं दे सकेंगे। उन्होने बताया कि वोटर फ्रेंडली बूथ भी स्थापित किए गए हैं।

जो दिव्यांगजनो के लिए हैं। दिव्यांगजन ें के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान केन्द्र व उसके आसपास सीसीटीवी कैमरों व वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी। इतना ही नही मतदान केन्द्र के 100 मीटर तक वाहन आदि का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र भूषण सिह ने बताया कि चुनाव के दौरान अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होने कहा कि मतदान के दिन वोटर को ढोने की व्यवस्था नही होगी। ई-रिक्शा आदि पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

मतदाता अपने वाहन से ही मतदान के लिए आ सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। चुनाव के दौरान गडबडी का प्रयास करने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी। चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों ना हो। उन्होने दोहराया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते जिला-पुलिस प्रशासन स्वतंत्र,सकुशल निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव करवाने हेत प्रतिब( है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता के दौरान जनपदवासियो से निर्भर होकर मतदान करने की अपील की।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान उम्मीदवार के लिए एक वाहन,चुनाव एजेंट के लिए एक वाहन और उम्मीदवार के कार्यकर्ताओ/पार्टी कार्यकर्ताओ के लिए एक वाहन की अनुमति है। ड्राईवर सहित 05 से अधिक व्यक्तियो को अनुमति नही दी जाएगी। उन्होने बताया कि यदि उम्मीदवार निर्वाचन क्षेत्र से अनुपस्थित रहता है तो किसी अन्य व्यक्ति को उसे आबंटित वाहन का उपयोग करने की अनुमति नही है। किसी भी राजनेता द्वारा अन्य वाहन का उपयोग करने की अनुमति नही होगी। किसी उम्मीदवार/उसके एजेंट तथा किसी व्यक्ति द्वारा मतदाताओं को मतदान केन्दो तक लाने ले जाने के लिए वाहन का प्रयोग नही किया जायेगा।

अपने मतदाधिकार के प्रयोग के लिए मतदान केन्द्र पर जाने हेतु वाहन स्वामी द्वारा या तो अपने लिए या अपने परिवार के सदस्यो के लिए निजी वाहनो का उपयोग किया जा सकता है।अनुमति नही है। उम्मीदवार मतदान केन्द्र से 200 मीटर की दूरी से अधिक दूरी पर निर्वाचन बूथ बना सकते हैं,जिसमें 01 मेज व कुर्सियां होगी। किसी भी प्रकार के शामियाना या टेन्ट का प्रयोग नही किया जायेगा। बूथ पर 3बाई 15 फीट का बैनर लगाया जा सकता है।

इन बूथो का संचालन करने वाले व्यक्तियों को अपना मतदाता पहचान पत्र रखना होगा। इस दौरान किसी भी राजनैतिक सामग्री वाली किसी भी पर्ची या सामग्री का वितरण नही किया जाएगा। जिलानिर्वाचन अधिकारी चन्द्र भूषण सिह ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता पहचान पत्र के विकल्प मे निम्न दस्तावेज मान्य हैं।

जिनमे आधार कार्ड,मनरेगा जॉब कार्ड,बैंको/डाकघरो द्वारा जारी किए गए फोटो युक्त पासबुक,श्रम मंत्रालय की योजना के अर्न्तगत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड,ड्राईविंग लाईसेंस,पैन कार्ड,एनपीआर के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड,ड्राईविंग लाइसेंस,पैन कार्ड,एनपीआर के अर्न्तगत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड,भारतीय पासपोर्ट,फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज,केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियो को जारी किए गए फोटो सेवा पहचान पत्र,सांसदो/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए

सरकारी पहचान पत्र,यूनिक जिसएबिलिटी आईडी कार्ड,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार उक्त दस्तावेज मतदाता पहचान पत्र के विकल्प के रूप मे मान्य हैं। कूकडा नवीन मन्डी स्थल पर मतदान सम्बन्धी प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि जनपद मे शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। उन्होने कहा कि जनपद मे चुनाव के मददेनजर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है।

कई जनपदों की पुलिस फोर्स यहां तैनात है। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि चुनाव के दृष्टिगत पैरा मिलिट्री फोर्स,केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान,पुलिस मोबाइल टीम मतदान केन्द्र व उसके आसपास तथा लगभग प्रत्येक स्थान पर तैनात रहेगी तथा चुनाव के दौरान लगातार गश्त जारी रहेगी।

एसएसपी ने कहा कि पोलिंग स्टेशन के आसपास भीड एकत्रित नही होने दी जाएगी। अलग-अलग पुलिस टीम लगातार गश्त तथा पोलिंग बूथ व उसके आसपास निगरानी रखेंगी। प्रेसवार्ता के दौरान जिलानिर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिह, एसएसपी अभिषेक यादव,उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिह माजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 1 =