समाचार (Muzaffarnagar News)
स्वामी यशवीर सरस्वती जी महाराज ने प्राचीन शिव मंदिर नागेश्वर धाम का किया भूमि पूजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर से निकल रहे पानीपत खटीमा मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आये प्राचीन शिव मंदिर नागेश्वर धाम को पूजा अर्चना के साथ दूसरी उचित जगह स्थापित करने हेतु स्वामी यशवीर जी महाराज के कर कमलों द्वारा एसडीएम सदर परमानंद झां की उपस्थिति में आज प्रात लालूखेडी बस स्टेण्ड पर शिलान्यास किया गया आचार्य ब्रहाचारी मृगेन्द्र व गिरजेश शास्त्री नें मंन्त्रोचार के साथ यजमान मास्टर लोकेन्द्र शर्मा प्रोजेक्ट मैनेजर गिरजेश त्रिपाठी, अरूण कुमार प्रधान अलीपुर से पूजन कराकर मंदिर की नींव रखकर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। इसमे उपस्थिति अनुज कुमार, नीटू जौनी, संजय कुमार, मनोज कुमार, जितेन्द्र सिंह, मुन्ना सिंह, मास्टर बिजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
बुके देकर किया जिलाधिकारी का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील तायल ,सह संयोजक ब्रजकिशोर बिट्टू,आशीष तोमर, मंडल संयोजक तरुण मित्तल,पिन्ना मंडल संयोजक विनय पवार,केशव मंडल केशव मंडल संयोजक प्रवीण वर्मा,नई मंडी मंडल संयोजक राजेश साहनी द्वारा नवागंतुक जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा उनको व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए नगर की कुछ विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संजय शर्मा, नीतिश ऐरन, पियूष सिंघल, मनी तायल, शिवकुमार सिंघल, वासु गोयल सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
टेंट हाउस में चोरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना खुर्द में जंगला फाड़कर बदमाशों ने टेंट हाउस में चोरी कर ली। बदमाश लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। आक्रोशित व्यापारियों और ग्रामीणों ने चोरी की घटना का खुलासा किए जाने की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना खुर्द में श्री राधे टेंट हाउस धर्मकांटा और बिल्डिंग मटेरियल के नाम से एक बड़ी दुकान है। आरोप है कि देर रात अज्ञात बदमाश दुकान के पीछे लगी विंडो का सरिया तोड़कर उस में दाखिल हुए और दुकान में रखा टेंट हाउस व अन्य सामान सहित नगदी लेकर फरार हो गए।
प्रतिष्ठान मालिक का कहना है कि हजारों की नगदी सहित उसका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सुबह जैसे ही प्रतिष्ठान मालिक को जानकारी मिली उन्होंने पुलिस को सूचना दी। भाकियू नेता संजीव भारद्वाज के नेतृत्व में व्यापारी ने घटना से आक्रोशित होकर खुलासे की मांग करते हुए अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर धरना प्रारंभ कर दिया।
पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए ठिठक गई। आक्रोशित व्यापारियों ने आरोप लगाया कि रात दिन चोरी की घटनाएं हो रही है लेकिन ऐसी घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
नकब देकर चोरी की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी
जनपद में नकब देकर चोरी की घटनाएं अंजाम दी जा रही है। १ सप्ताह पहले नई मंडी वकील रोड पर एक ज्वैलरी शोरूम की दीवार तोड़ कर लाखों के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। कुछ दिन पहले शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव खतौला में एक कॉस्मेटिक की दुकान में भी दीवार फाड़ कर चोरी की गई थी। गुरुवार देर रात रोहाना खुर्द में भी एक विंडो तोड़कर चोरी की गई।
बैठक का हुआ आयोजन
जानसठ। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तहसीलदार जानसठ द्वारा मतदाताओं के पहचान पत्र से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के क्रम में संजय कुमार तहसीलदार जानसठ द्वारा जिन मत देय स्थलों का जेंडर रेश्यो कम है या जिन पर मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने संबंधी फॉर्म ६ कम प्राप्त हुए हैं उन बीएलओ और सुपरवाइजरो के साथ तहसील सभागार जानसठ में बैठक की गई तथा उपस्थित बीएलओ और सुपरवाइजर को जेंडर रेश्यो मे सुधार तथा फोटो पहचान पत्र से आधार कार्ड को लिंक करने संबंधी कार्य को अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
शराब के पव्वों सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खालापार चौकी प्रभारी अखिल चौधरी वे उनकी टीम के द्वारा शराब बेचने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने में कामयाबी हासिल की है।
शहर कोतवाली थानाप्रभारी महावीर सिंह चौहान व खालापार चौकी प्रभारी अखिल चौधरी ने एक अभियुक्त को मय २२ पव्वे मसालेदार देसी शराब संतरा हरियाणा मार्का शराब नाजायज सहित गिरफ्तार किया हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज मुखबिर की सूचना पर हड्डी गोदाम मोड से करीब ४० कदम अंदर की तरफ से अभियुक्तगण ०१ नसीम पुत्र अमीर अहमद निवासी चाकू वाली गली थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को मय कुल २२ पव्वे मसालेदार देसी शराब संतरा हरियाणा मार्का (कुल ५ लीटर शराब) सहित गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त गण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा हैं।
6 मुख्य आरक्षियों को स्टार लगाकर किया उत्साहवर्धन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए ०६ मुख्य आरक्षीयों की वर्दी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा स्टार लगाकर किया उत्साहवर्धन। उज्जवल भविष्य हेतु दी गयीं हार्दिक शुभकामनाएं । जनपद मुजफ्फरनगर में तैनात ३५ मुख्य आरक्षीयों की उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा निम्न उपनिरीक्षक की वर्दी पर स्टार लगा कर पदोन्नति की बधाई दी गयी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयीं।
उ०नि० अशोक, तैनाती- पेशी क्षेत्राधिकारी अपराध, उ०नि० विनोद कुमार, तैनाती- पेशी क्षेत्राधिकारी फुगाना, उ०नि० सतीश, तैनाती- थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, उ०नि० शिव बहादुर, तैनाती-थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, उ०नि० राजपाल सिह, तैनाती- थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, उ०नि० हरि शंकर, तैनाती- थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में तैनात पदोन्नति पाए समस्त उपनिरीक्षकों को पदोन्नति की बधाई दी गयी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
मंत्री कपिलदेव को समस्याओं से अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समस्याओं से परेशान लोगों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया। उनके कैंप कार्यालय पर पहुंचे लोगों ने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की गुहार लगाई। राज्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति की समस्याओं को सुन निस्तारण का आश्वासन दिया।
बिजली, पानी और सड़क जैसी कई समस्याओं से परेशान लोगों ने अवगत कराया। कई स्थानों पर सड़क निर्माण अधर में होने से यातायात में समस्या हो रही है। नाली न बन पाने के कारण निकासी अवरुद्ध पड़ी है। कूड़ा निस्तारण न होने से गंदगी की समस्या से लोग परेशान हैं। कई स्थानों पर स्वास्थ संबंधी परेशानियां खड़ी हो गई है। जिससे समस्याओं से परेशान लोगों ने निस्तारण के लिए लोगों ने शिकायत की। करीब डेढ़ घंटे तक एक के बाद एक परेशान व्यक्ति ने राज्यमंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराया।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है। किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक व्यक्ति की समस्या निस्तारण के लिए कड़ाई से निर्देशित किया गया है।
रामपुरी में अधर में लटका सड़क निर्माण
शहर के मोहल्ला रामपुरी में सड़क निर्माण अधर में लटका हुआ है। इस बात को लेकर रामपुरी के लोगों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी गली के लोग निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। राज्य मंत्री ने समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया।
आदर्श कॉलोनी में गंदे जल की निकासी अवरुद्ध
शहर के नई मंडी क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी में पुलिया चोक होने के कारण गंदे नाले से पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है। जिस कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। आदर्श कॉलोनी के लोगों ने राज्य मंत्री के पास पहुंचकर समस्याओं के निस्तारण की गुहार लगाई।
चार को किया गिरफ्तार
तितावी। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने शांति भंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की। एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत तितावी इंस्पैक्टर रावेन्द्र सिंह यादव ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान शांति भंग करने वाले चार आरोपियों जोगिंदर, प्रदीप, अमित, पिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
युवक का शव मिला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रेलवे टै्रक पर अज्ञात युवक का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के बामनहेडी के जंगल मे रेलवे टै्रक पर युवक का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलने के कुछ ही समय के भीतर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया तो शव की शिनाख्त शाहबुददीनपुर निवासी युवक अतुल पुत्र हरीचन्द के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिवारजनो को जब इसकी सूचना दी तो परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। परिजन व पडौसी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनाम भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। ग्रामीणो मे चर्चा रही की सकम्भवतः ट्रेन की चपेट मे आकर युवक की मौत हुई है। वहीं दूसरी और पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की कजांच पडतालके बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
ग्राम चौपाल का ग्राम पंचायत लाडवा में हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विकासखंड बघरा ग्राम पंचायत लाडवा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विकासखंड बघरा की ग्राम पंचायत लाडवा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम वासियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराया गया। उक्त ग्राम चौपाल में संबंधित सहायक विकास अधिकारी, संबंधित ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रकटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विश्वकर्मा मंदिर इंदिरा कॉलोनी में भगवान श्री विश्वकर्मा जी का प्रकटोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया आर्य सत्यव्रत जी द्वारा हवन किया गया जिसमें यजमान सरदार बलविंदर सिंह व सतीश धीमान स ह पत्नी रहे समिति के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह जी द्वारा विश्वकर्मा जी के बारे में विस्तार से बताया गया कि भगवान विश्वकर्मा ने हवाई जहाज से लेकर सोने तक का निर्माण किया रावण की सोने की लंका भगवान शिवजी का त्रिशूल श्री कृष्ण जी का सुदर्शन चक्र सब भगवान विश्वकर्मा की देन है हवन के बाद प्रसाद वितरण हुआ प्रोग्राम में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा मुख्य रूप से समिति के सचिव नरेंद्र धीमान सारंगी डॉ अमन सिंह नरेश विश्वकर्मा जनार्दन विश्वकर्मा सत्य प्रकाश धीमान रमेश धीमान परवीन धीमान बिट्टू नरेश धीमान दलजीत सिंह कुमार धीमान सुनील धीमान राजेश धीमान जयप्रकाश धीमान अश्वनी कुमार आनंद धीमान हरविंदर सिंह बृजेश धीमान आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
विजेताओं को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री अरविंद इंटर कॉलेज पूरा, मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य क्षितिज मिश्र द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा २०२२ के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा अनुष्का पाल ने कक्षा और तहसील में प्रथम स्थान और वंदना ने कक्षा मैं प्रथम और तहसील में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया तथा जैद, राजन पाल, तनु रानी ,सृष्टि ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि न्याय ही हमारा धर्म है और हम न सोचे हमें क्या मिला है हम यह सोचे किया क्या है अर्पण की भावना से ही राष्ट्र विश्व गुरु बनेगा । देश के युवा भारतीय संस्कृत और नैतिक मूल्य को आत्मासात कर सशक्त राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभा सकते हैं। विद्यालय शिक्षक चांद वीर, विजय कुमार, कपिल देव, राजेश वर्मा ,दिनेश कुमार ,विजय बालियान,सारिका ,विजयलक्ष्मी ओर अन्य ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
गोलियां की वितरित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। माध्यमिक शिक्षा विभाग के श्री के के जैन इंटर कॉलेज खतौली में छात्र एवं छात्राओं को आयरन की गोलियां वितरित की गयी। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशानुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग के के के जैन इंटर कॉलेज खतौली में छात्र एवं छात्राओं को आयरन की गोलियां वितरित की गयी। उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीमती इंदु जैन एवं श्रीमती एकता जैन का प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने आभार प्रकट किया।
स्पोर्ट्स डे का धूमधाम मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महिला सभा लेडीज क्लब में स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया और इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष कुसुम कुमार,सरिता स्वरूप, डॉ रिंकू सचिन गोयल,मंजरी कुमार,पल्लवी स्वरूप,नीति गोपाल,निशा सिंगल,मरदुल गोयल,डॉ ललित माहेश्वरी , शरद गुप्ताऔर प्रवीण गुप्ता का योगदान रहा।यह स्पोर्ट्स डे हर साल महिला सभा लेडीज क्लब द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमें महिला को उत्साहित किया जाता है और जिसमें महिलाएं सब मिलजुल कर खेल का आनंद लेती हैं। स्पोर्ट्स डे का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ होता है जिसमें विभिन्न उपहार मिलते हैं और यह आकर्षण महिलाओं को स्पोर्ट्स डे में अंत तक बांधे रखता है।यह स्पोर्ट्स डे केवल महिलाओं के लिए आयोजित किया जाता है । खेल में जीवन बदलने की ताकत होती है।महिलाओं को टीमवर्क,आत्मनिर्भरता,लचीलापन और आत्मविश्वास सिखाकर उनको बढ़ावा देता है। खेल शारीरिक गतिविधियों में महिलाओं को समान अवसर प्रदान करता है। लेडीज क्लब में स्पोर्ट्स डे के मुख्य आकर्षण पेपर बैलेंसिंग रेस, लेमन एंड स्पून रेस पासिंग द बॉल फ्रॉम हेड टू बैंगल्स, ऑब्सटेकल रेस , बुक बैलेंसिंग रेस, टाई द बैलून, हूप रेस, ब्रिस्क वॉक रेस, ग्रैब योर कपध्कोन,कॉल द नंबर रेस,म्यूजिकल चेयर,फायर इन द माउंटेन और टग ऑफ वॉर जैसे आकर्षक गेम्स ने सबका भरपूर मनोरंजन किया। स्पोर्ट्स डे में महिलाओं की उपलब्धियों और बेजोड़ क्षमता का जश्न मनाते है।सभी महिलाएँ इस स्पोर्ट्स डे का इंतजार करती है।
पैदल गश्त की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी रविदास जयंती के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी।
अवगत कराना है कि आगामी रविदास जयंती के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद खतौली पर एफएसडब्ल्यू वाहन के माध्यम से आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ. अनिल कुमार कौशल व श्री राजीव कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद खतौली पर एफएसडब्ल्यू वाहन के माध्यम से आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा मिलावट की पहचान हेतु घरेलू तरीकों के संबंध में पंपलेट भी वितरित किए गए। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. चमन लाल ने बताया एफएसडब्ल्यू वाहन १० फरवरी २०२३ तक जनपद में खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट की जांच हेतु तथा आम जनमानस को मिलावट के प्रति जागरूक करने के लिए उपलब्ध रहेगी।
शांति भंग के आरोपी गिरफ्तार
तितावी। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पुलिस ने शांति भंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की। एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत तितावी इंस्पैक्टर रावेन्द्र सिंह यादव ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान शांति भंग करने वाले चार आरोपियों जोगिंदर, प्रदीप, अमित, पिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सब इंस्पेक्टर बने 24 हेड कांस्टेबल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डीजीपी के आदेश पर मुजफ्फरनगर में तैनात २४ पुलिस हेड कॉन्स्टेबल को प्रमोशन देते हुए सब इंस्पेक्टर बना दिया गया है। आदेश के अनुसार, सभी पुलिसकर्मी अपनी नियुक्ति स्थान पर ही तैनात रहेंगे। २ वर्ष तक उनका प्रोबेशन पीरियड चलेगा। इसको नियम अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।
पुलिस अधीक्षक स्थापना लखनऊ से जारी आदेश के मुताबिक, मुजफ्फरनगर में तैनात २४ पुलिस हेड कॉन्स्टेबल का प्रमोशन सब इंस्पेक्टर के पद पर किया गया है। यह सभी पुलिसकर्मी विभिन्न थानों, अभियोजन कार्यालय, यूपी ११२ तथा पुलिस लाइन आदि में तैनात हैं।
यह हेड कॉन्स्टेबल बने सब इंस्पेक्टर-पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, थाना नई मंडी में तैनात बनी सिंह और आलोक कुमार, पुलिस लाइन में तैनात सुधा देवी, अभियोजन कार्यालय में तैनात निरंकार और पावर कॉरपोरेशन में तैनात इंद्रजीत सिंह तोमर को सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन दिया गया है।
वहीं पुलिस लाइन में तैनात विनोद कुमार थाना रामराज्य में तैनात कृष्णपाल, डायल ११२ में तैनात मायाराम, खतौली कोतवाली में तैनात रोशन अली अंसारी, मेरापुर थाने में तैनात अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी अपराध कार्यालय में तैनात अशोक कुमार, शाहपुर थाने में तैनात हरिशंकर शर्मा, यूपी ११२ मैं तैनात सतीश कुमार और सत्य प्रकाश सिंह, पुरकाजी थाने में तैनात आशाराम, पुलिस लाइन में तैनात राकेश कुमार और थाना मंसूरपुर थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल यूनुस खां को सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति दी गई है।


