Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:गांव मजलिशपुर तोफिर में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, Video Viral

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वैसे तो इस बार होली का पर्व बेहद ही शांति और उल्लास के साथ मनाया। कुल मिलाकर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर जिले में होली का त्योहार बहुत ही प्यार और सोहार्द के साथ मनाया गया। जिसमें एक भोपा इलाके का भी है, जहां दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल ये पूरा मामला भोपा थाना इलाके के गांव मजलिशपुर तोफिर का है, जहां पर होली के रंग में उस वक्त भंग पड़ गया, जब किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते खूनी हो गया और दोनों पक्ष हाथों में लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।

दोनों पक्षों में जमकर लठबाजी हुई और कई लोग इस घटना में घायल भी हुए। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।भोपा थाना इंचार्ज के मुताबिक इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के ६ लोगों को हिरासत में ले लिया।

कार में आग से हड़कम्प

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मंडी थाने के भोपा रोड पर एक कार में आग से लगने से हड़कंप मच गया। कार में मौजूद सभी लोगों ने बामुश्किल अपनी जान बचाई। हालांकि कार में आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन बीच सड़क में कार धूं-धूं कर जल गई। जिससे नागरिकों में हडकम्प मच गया। बाद में बामुश्किल आग को बुझाया गया।

 

फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  सोशल मीडिया पर एक युवक की वीडियो वायरल हुई थी जिसमें उसके द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग की जा रही थी। थाना चरथावल पुलिस द्वारा वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्त को वीडियो में प्रदर्शित अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त अमन पुत्र मुकेश निवासी दुधली थाना चरथावल मुजफ्फरनगर का निवासी है। जिसके पास से ०१ तमंच मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर. वायरल वीडियो में प्रदर्शित बरामद कर लिया है जिसके बाद स्थानीय पुलिस अवैध शस्त्र को किससे खरीदा गया इसकी जांच कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =