Muzaffarnagar News: धामपुर बायो आर्गेनिक्स में स्वतंत्रता दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मंसूरपुर में आजादी के ७५ वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव एवं ७६ वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया, इस अवसर पर प्रातः ५:०० बजे वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित तथा महिला क्लब अध्यक्षा एवं शिक्षाविद रंजना दीक्षित के नेतृत्व में ५ किलोमीटर लंबी जज्बा दौड़ का आयोजन किया गया
जज्बा दौड़ में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने परिवार सहित प्रतिभाग किया, जज्बा दौड़ में महिलाओं एवं बच्चों का उत्साह जोश से परिपूर्ण रहा, जज्बा दौड़ के उपरांत चीनी मिल परिसर में तिरंगा यात्रा एवं प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया, तदुपरांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित एवं महिला क्लब अध्यक्षा रंजना दीक्षित द्वारा सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया
चीनी मिल प्रांगण में वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा प्रातः ९ः०० बजे ध्वजारोहण किया गया तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक आशीष देव त्यागी द्वारा किया गया, कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान एवं झंडा गान गाकर मनमोहक प्रस्तुति दी गई तथा सभी विभागाध्यक्षों एवं यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा भी इस पावन पर्व पर अपने- अपने विचार व्यक्त किए गए, कारखाने में संचालित स्कीम टीपीएम के अंतर्गत काइजन प्रतियोगिता में ग्रुप लेवल पर मंसूरपुर यूनिट को तृतीय स्थान दिलवाने वाली महाप्रबंधक उत्पादन पवन कुमार शर्मा की टीम जॉन -५ (ब्वॉयलिंग हाउस) को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर तथा मनमोहक प्रस्तुति के लिए स्कूल के बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में सभी को बताया कि राष्ट्र सर्वोपरि है और सभी जाति एवं धर्म से ऊपर है तथा हम सभी को अपने – अपने कार्य पूरी निष्ठा से करने चाहिए जिससे राष्ट्र की तरक्की का मार्ग परस्त हो सके, उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा किया गया हर एक अच्छा कार्य अपने राष्ट्र को आगे ले जाने का काम करता है
अपने संबोधन में उन्होंने सततता, निरंतरता एवं विविधता पर विशेष बल दिया और इसके महत्व को समझाया कि हमारी एवं राष्ट्र की तरक्की में यह क्यों जरूरी है, कार्यक्रम का समापन महाप्रबंधक (प्रशासन) रविंद्र कुमार शर्मा द्वारा सभी को धन्यवाद देकर किया गया
इस दौरान महाप्रबंधक गन्ना बलधारी सिंह, महाप्रबंधक तकनीकी विश्व दीपक कुमार, महाप्रबंधक मानव संसाधन सौरभ शुक्ला, अबुल हसन, उत्तम वर्मा, रविंद्र चौहान, पंकज सिंह, ब्रजराज यादव, शिव कुमार सिंह, करण सिंह, संजीव शर्मा, विशाल सिंह, राकेश त्रिपाठी, सुभाष चंद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राजीव त्यागी, नरेंद्र पुंडीर, प्रभात सेंगर एवं सभी अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक तथा स्कूल के प्यारे प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।

