Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला गन्ना अधिकारी द्वारा सफाई नायकों की वास्तविक स्थिति के सम्बंध में निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा वार्ड संख्या ३४- दक्षिणी भोपा रोड संजय नगर आँशिक-२ और १९ पटेलनगर में नगर पालिका मुजफ्फरनगर की वार्डवार सफाई व्यवस्था एवं वार्डों में तैनात सफाई कर्मियों/सफाई नायकों की वास्तविक स्थिति के सम्बंध में निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन क्रम में डॉ० आर०डी० द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा वार्ड संख्या ३४- दक्षिणी भोपा रोड संजय नगर आँशिक-२ और १९ पटेलनगर में नगर पालिका मुजफ्फरनगर की वार्डवार सफाई व्यवस्था एवं वार्डों में तैनात सफाई कर्मियोंध्सफाई नायकों की वास्तविक स्थिति के सम्बंध में निरीक्षण किया गया।

वार्ड पटेल नगर में भोपा रोड पर दिग्गीज पिज्जा के बराबर खाली स्थान पर तथा मोहल्ले में जोहड़ पर काफी कूड़ा पड़ा मिला जिसका निस्तारण संतोषजनक नहीं है। संबंधित सफाई नायक श्री रवि कुमार को आवश्यक निर्देश दिए गए। वार्ड१९ पटेल नगर में अंकुर पुत्र मुकेश और सुनील पुत्र हरफूल, सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए।

श्रीमती राधा पत्नी सोमनाथ तथा श्रीमती कृष्णा पत्नी मदन, आकस्मिक अवकाश पर और श्रीमती सोमी पत्नी विनोद, सफाई कर्मचारी मेडिकल अवकाश पर होना बताया गया।

वार्ड संख्या ३४ आंशिक में श्री विजय पुत्र चंद्रभान और श्री अनिल पुत्र भोपाल, सफाई कर्मचारी आकस्मिकअवकाश पर होना बताया गया। इस वार्ड में विश्वकर्मा चौक से नवीन मंडी रोड पर दो जगह बनाए गए अस्थाई डलावघर पर कूड़ा निस्तारण की स्थिति अत्यंत खराब है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =